disadvantage of apple cider vinegar

Disadvantage Of Apple Cider Vinegar: सेब का सिरके का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है। अक्सर हम इसे अपने खाने में इस्तेमाल करते हैं तो कभी सिरके को पानी में डायलूट करके भी उसका सेवन किया जाता है। यकीनन लोग इसे एक हेल्थ टॉनिक के रूप में देखते हैं, जिसे फरमेंटेड सेब से बनाया जाता है और इसमें एसिटिक एसिड होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप सेब के सिरके का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो यह आपकी हेल्थ पर नेगेटिव असर भी डाल सकता है। सेब के सिरके को नियमित रूप से अधिक मात्रा में लेने पर आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-

disadvantage of apple cider

1) पाचन संबंधी समस्याएं होना

अगर आप जरूरत से ज्यादा सिरके का सेवन करते हैं तो इससे आपके पाचन तंत्र को समस्या हो सकती है। यह देखा जाता है कि जरूरत से ज्यादा सिरका लेने से व्यक्ति को मतली, दस्त और अपच की शिकायत हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सिरके में मौजूद एसिटिक एसिड आपके पाचन तंत्र की लाइनिंग को परेशान कर सकता है। अमूमन लोग खाली पेट सेब के सिरके का सेवन करते हैं। लेकिन इस दौरान भी आपको अधिक सिरका लेने से बचना चाहिए।

2) दांतों के इनेमल को हो सकता है नुकसान

सेब का सिरका वास्तव में बहुत अधिक एसिडिक होता है और जब आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करने लग जाते हैं तो समय के साथ यह एसिड आपके दांतों के इनेमल को नष्ट कर सकता है। इससे दांतों में सेंसेटिविटी, डिस्कलरेशन और कैविटी आदि की समस्या हो सकती है। इसलिए, हमेशा यह सलाह दी जाती है कि आप सिरके को सीमित मात्रा में ही लें। इतना ही नहीं, इसे हमेशा पानी के साथ डायलूट करके ही पीना चाहिए। अगर आप चाहते हैं कि आपकी ओरल हेल्थ को सिरके के कारण कोई परेशानी ना हो, इसके लिए आपको सिरके का पानी लेने के बाद एक बार कुल्ला अवश्य करना चाहिए।

3) दवाओं के असर को करता है प्रभावित

अगर आप सेब के सिरके का सेवन करते हैं तो इससे आपके द्वारा ली जाने वाली दवाइयों के प्रभाव पर भी नेगेटिव असर पड़ सकता है। खासतौर से, अगर आप डायूरेटिक, लेक्सेटिव या फिर इंसुलिन से जुड़ी कोई दवा ले रहे हैं तो इससे वह प्रभावित हो सकती हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि सेब का सिरका रक्तचाप को कम कर सकता है, मूत्र उत्पादन बढ़ा सकता है और इंसुलिन सेंसेटिविटी हो सकती है। इसलिए, अगर आपको ऐसी कोई समस्या है तो ऐसे में आपको सेब के सिरके को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

4) स्किन इरिटेशन की समस्या होना

एप्पल साइडर विनेगर को सेहत के साथ-साथ स्किन और बालों के लिए भी अच्छा माना जाता है और यही कारण है कि अधिकतर लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करने के साथ-साथ स्किन और बालों पर भी अप्लाई करते हैं। हालांकि, अगर आप स्किन पर सीधे ही अप्लाई करते हैं तो इससे आपको अपनी स्किन में जलन की समस्या हो सकती है। इसलिए, कोशिश करें कि जब भी आप इसे अपनी स्किन या बालों पर अप्लाई करें तो हमेशा पहले इसे पानी में डायलूट करें। साथ ही, इसे पूरी स्किन पर लगाने से पहले एक बार एक छोटे से हिस्से पर पैच टेस्ट अवश्य करें।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...

Leave a comment