Dinner Mistakes
Dinner Mistakes

Common Dinner Mistakes: वजन कम करने के लिए न सिर्फ डाइट सही रखना पड़ता है बल्कि एक्सरसाइज के साथ जीवनशैली से संबंधित  कुछ खास चुनाव भी करने पड़ते हैं। लेकिन जन कम करने के आड़े जो सबसेआम चीज आती है वह है डिनर। कई लोग अनजाने में ही अपने वजन कम करने की कोशिशों को खराब डिनर की आदतों से कम कर लेते हैं। इसलिए आज इस लेख में हम डिनर संबंधी उन गलतियों की लिस्ट लाए हैं, जो वजन कम करने के आड़े आती हैं। साथ ही हम यह भी जानेंगे कि इन्हें कैसे ठीक किया जा सकता है। 

Late Dinner
Late Dinner

रात के समय बहुत देर से डिनर करने से आपके शरीर के पास सोने से पहले उन कैलोरीज को बर्न करने का बहुत कम समय होता है। रात के समय पाचन की प्रक्रिया बहुत धीमी हो जाती है और ऐसे में यदि आप हेवी मील खाते हैं तो इसका परिणाम फैट स्टोरेज के रूप में सामने आता है। 

कैसे ठीक करें

रात में सोने से कम से कम 2 से 3 घंटे पहले डिनर करने की आदत डालें ताकि पाचन और मेटाबॉलिज्म दोनों सही तरह से हो सके। 

यदि आप उन्हें ज्यादा मात्रा में हेल्दी खाना खाते हैं, तो भी वजन बढ़ने की आशंका रहती है। डिनर में ज्यादा खाने से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है, जिसकी वजह से वजन कम करना मुश्किल लगने लगता है। 

कैसे ठीक करें

अपने पोर्शन साइज को कंट्रोल करने के लिए छोटी प्लेट का इस्तेमाल करें और ज्यादा खाने से बचने के लिए अपने भूख के संकेतों को पहचाने और उसके अनुसार भोजन करें। 

High Calorie Drink
High Calorie Drink

मीठे सोडा, अल्कोहल यहां तक कि फलों के जूस में भी अतिरिक्त कैलोरी होती है। यदि आप डिनर के समय इन ड्रिंक्स का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है। 

कैसे ठीक करें

पानी, हर्बल टी या इन्फ्यूज्ड वॉटर ही पिएं ताकि कैलोरी काउंट सीमा में रहे। 

कार्बोहाइड्रेट से भरपूर डिनर जिसमें सफेद चावल, पास्ता या ब्रेड शामिल हो, इन्सुलिन लेवल को बढ़ाते हैं और फैट स्टोरेज का कारण बनते हैं। कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर के लिए जरूरी हैं लेकिन रात में इनका ज्यादा सेवन वजन कम करने के आड़े आ सकता है। 

कैसे ठीक करें

किनूआ, ब्राउन राइस या शकरकंद जैसे कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन करें और उनके साथ प्रोटीन एवं फाइबर भी खाएं। 

Lack of Protein
Lack of Protein

यदि आप रात में डिनर करते समय प्रोटीन का सेवन नहीं करते हैं तो आपको भूख लगी रहेगी और आप देर रात तक स्नैक्स खाते रहेंगे। 

कैसे ठीक करें

चिकन, फिश, टोफू दाल या ग्रीक योगर्ट जैसे प्रोटीन के स्रोतों को अपने डिनर में शामिल करें। 

फाइबर पाचन में मदद करता है और आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। यदि आपके डिनर में फाइबर की कमी रहेगी तो आपको भूख लगती रहेगी और आप अनहेल्दी स्नैकिंग करते रहेंगे। 

कैसे ठीक करें

फाइबर से भरपूर सब्जियां, फलियां और साबुत अनाज को अपनी डिनर प्लेट में रखें और खाएं। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...