Overview:
गुड़ सिर्फ टेस्टी ही नहीं होता यह काफी हेल्दी भी होता है, इसे खाने से आपका मूड अच्छा होता है। क्योंकि इसमें ट्रिप्टोफैन नामक एमिनो एसिड होता है। यह डिप्रेशन को भी कम करता है। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण सर्दी जुकाम से बचाव करने में भी मददगार होता है।
Different Types Jaggery: सर्दियों के मौसम में गुड़ खाना आपकी हेल्थ के लिए बहुत ही ‘गुड’ होता है। आयरन से भरपूर गुड़ हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के साथ ही एनीमिया के खतरे को भी कम करता है। इसमें फेनोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। ये इम्यूनिटी को भी बढ़ाते हैं। पोटैशियम और सोडियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं। गुड़ सिर्फ टेस्टी ही नहीं होता यह काफी हेल्दी भी होता है, इसे खाने से आपका मूड अच्छा होता है। क्योंकि इसमें ट्रिप्टोफैन नामक एमिनो एसिड होता है। यह डिप्रेशन को भी कम करता है। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण सर्दी जुकाम से बचाव करने में भी मददगार होता है। इसकी गर्म तासीर शरीर को गरमाहट देती है, जो सर्दी से बचाव करती है। आमतौर पर लोग गन्ने से बना गुड़ खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खजूर और नारियल का गुड़ भी आता है। ये गुड भी सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक है।
जानें गन्ने के गुड़ के फायदे

गन्ने से बना गुड़ आमतौर पर सर्दियों में काफी खाया जाता है। यह फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। अगर आप एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याओं से परेशान हैं तो आप गन्ने के गुड़ का नियमित सेवन करें। गन्ने का गुड़ आयरन रिच होता है, जिससे खून की कमी दूर होती है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह गुड़ इम्यूनिटी भी बढ़ाता है। मैग्नीशियम रिच होने के कारण यह तनाव को भी कम करने में मददगार है। यह गुड़ लिवर और दिल के लिए भी अच्छा होता है।
याददाश्त बढ़ाता है खजूर का गुड़
खजूर का गुड़ काफी गहरे रंग का होता है और आजकल बहुत ही आसानी से मिल जाता है। खास बात यह है कि इसे डायबिटीज के मरीज भी आसानी से खा सकते हैं। कैल्शियम से भरपूर होने के कारण यह हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। इससे जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है। खजूर के गुड़ में आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और फास्फोरस होता है, ये सभी तत्व शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। फाइबर रिच होने के कारण यह पाचन तंत्र को भी दुरुस्त करता है। यह गुड़ बच्चों के लिए खासतौर पर फायदेमंद होता है। दरअसल, इस स्वादिष्ट गुड़ में विटामिन बी और कोलीन होता है, जो याददाश्त बढ़ाने में मददगार होता है। तुरंत एनर्जी देने के साथ ही खजूर का गुड़ आपके मूड को भी अच्छा करता है। इसमें एंडोर्फिन होता है, जो पीरियड पेन से राहत दिलाता है।
स्किन-बालों के लिए अच्छा है यह गुड़
बहुत कम लोग जानते हैं कि नारियल से बना गुड़ भी होता है। यह गुड़ काफी महंगा होता है, लेकिन इसे खाने के ढेर सारे फायदे हैं। नारियल गुड़ पोटेशियम, कैल्शियम, जिंक, आयरन, विटामिन बी और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों का भंडार है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, ऐसे में यह वेट मैनेजमेंट में भी मददगार होता है। यह एक हेल्दी स्वीटनर होता है जो मीठे की क्रेविंग को कंट्रोल करता है। इस गुड़ के नियमित सेवन से आपकी स्किन और बाल दोनों अच्छे होते हैं। फाइबर से भरपूर यह गुड़ कब्ज की परेशानी को दूर करने में सहायक है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मुक्त कणों से लड़ने में शरीर की मदद करते हैं। साथ ही इम्यूनिटी भी बढ़ाते हैं। इसमें भारी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है, जो आपको तुरंत ऊर्जा देती है। इसे खाने से थकान भी दूर होती है।
