Eggs in Diabetes: यूँ तो अंडे को दुनिया का सबसे ज्यादा पौष्टिक आहार कहा जाता है। कोई भी बीमारी हो डॉक्टर अंडे खाने की सलाह ही देते है। लेकिन डायबिटीज के मरीजों को अपने खान पान में सभी आहारों को बहुत ज्यादा सोच समझकर ही शामिल करना पड़ता है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए अंडा लाभकारी है या नहीं? ऐसा इसलिए क्योंकि अंडे में कोलेस्ट्रोल की मात्रा बहुत अधिक होती है। रिसर्च के अनुसार केवल एक अंडे में ही लगभग 200 एमजी कोलेस्ट्रोल पाया जाता है। डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में कोलेस्ट्रोल की मात्रा का बहुत अधिक ध्यान रखना पड़ता है और यदि वो एक भी अंडे का सेवन करते है तो ये मरीजों के लिए बहुत हाई हो जाएगा। ऐसे में अंडा खाना सही है या नहीं आइये जानते हैं।
आइये जानते है कि क्या नुकसानदायक है अंडे में मौजूद कोलेस्ट्रोल

जैसे कि रिपोर्ट में पता चला है कि अंडे में बहुत अधिक कोलेस्ट्रोल होता है इसके साथ साथ ये भी प्रूफ हुआ है कि अंडे में मौजूद कोलेस्ट्रोल ब्लड के सुगर लेवल और कोलेस्ट्रोल को नहीं बढ़ाता है। हालाँकि हमारा लीवर भी कोलेस्ट्रोल का उत्पादन करता है और जब हम अंडे का सेवन करते है तो लीवर कोलेस्ट्रोल बनाना कम कर देता है। लेकिन फिर भी अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो आपको ज्यादा मात्रा में अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए।
डायबिटीज के मरीज एक दिन में कितने अंडे खा सकते है?

अगर आप हाई शुगर यानी डायबिटीज के मरीज है तो आपके लिए हफ्ते में केवल तीन अंडे का सेवन काफी है। इसके साथ ही आपको अंडे के बीच वाले भाग यानी के पीले भाग को खाने से परहेज करना चाहिए। अंडे का सफ़ेद भाग आपके लिए फायदेमंद है। डायबिटीज के मरीजों को कोशिश करनी चाहिए कि वो केवल उबले हुए अंडे का ही सेवन करें जो उनके लिए लाभकारी होगा।
अंडे खाने से मिलते है ये फायदे
डायबिटीज के मरीज अगर निश्चित मात्रा में अंडे का सेवन करते है तो ये उनके लिए नुकसानदायक नहीं होता है। अंडे में मौजूद ग्लाइसेमिक तत्व ब्लड शुगर को कण्ट्रोल करने में मदद करते है।
वहीं अंडे से वजन को काफी हद तक कम किया जा सकता है। अगर कोई व्यक्ति हाई ब्लड शुगर का मरीज है तो उसे अपने वजन को नियंत्रित रखना चाहिए। जिसके लिए अंडे का सेवन लाभकारी है।
अंडे में विटामिन ए, बी6, बी12, सेलेनियम जैसे जरुरी विटामिन पायें जाते है जो इम्युनिटी को मजबूत बनाते है।
अंडों में ल्यूटिन और जियाजैंथिन नामक जैसे पौषक तत्वों की बहुत अच्छी मात्रा होती है जो आँखों की रौशनी के लिए बहुत फायदेमंद है।
डायबिटीज के मरीजों को जल्द थकान और कमजोरी का सामना करना पड़ता है ऐसे में उनके लिए अंडा काफी फायदेमंद है।
अगर आप भी डायबिटीज के मरीज है तो हफ्ते में 3 उबले हुए अंडों का सेवन जरुर करें ये आपकी शुगर लेवल को भी कण्ट्रोल करने में मदद करेगा इसके साथ साथ इससे आपकी इम्युनिटी भी बूस्ट होगी। इसलिए अंडे खाने से डरे नहीं लेकिन हाँ अंडे की क्वांटिटी का ध्यान जरुर रखें।
