Eid Detox Drinks: ईद जश्न का मौका है और इस दौरान हम अनजाने में ही बहुत अधिक खा लेते हैं। बिरयानी से लेकर कबाब, शीर खुरमा और ढेर सारी मिठाइयों के बाद ब्लोटिंग और सुस्ती महसूस होना बिलकुल सामान्य है। ऐसे में हमारा पेट उस हैवी फूड को पचाने में बहुत ज़्यादा मेहनत करते हैं, जिससे वाटर रिटेंशन से लेकर अपच जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। एक बार फिर से लाइट महसूस करने के लिए सबसे अच्छा तरीका डिटॉक्स ड्रिंक्स का सेवन करना है।
इन डिटॉक्स ड्रिंक्स में डाइजेशन को बेहतर बनाने वाली सामग्री जैसे जीरा, अजवाइन, नींबू, अदरक और नारियल पानी से भरपूर हैं। ये डिटॉक्स ड्रिंक्स टॉक्सिन्स को बाहर निकालने, ब्लोटिंग को कम करने और आपके शरीर को फिर से हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ डिटॉक्स ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जो ईद की पार्टी के बाद आपके पेट की ब्लोटिंग को कम करने और आपको अधिक लाइट फील करवाने में मदद करेंगे-
जीरे से बनाएं डिटॉक्स ड्रिंक

इस डिटॉक्स ड्रिंक को सुबह खाली पेट पीना काफी अच्छा माना जाता है। जीरा पाचन को बढ़ाता है और गैस को कम करता है। वहीं, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रोपर्टीज होती हैं, जिससे आपके पेट को आराम देते हैं। साथ ही साथ, इससे टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद मिलती है।
इसे कैसे बनाएं-
एक गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा डालकर रात भर भिगोएं।
सुबह इस पानी को 5 मिनट तक उबालें और छान लें।
बेहतरीन नतीजों के लिए इसे खाली पेट गर्म करके पिएं।
अतिरिक्त डिटॉक्स बूस्ट के लिए नींबू के रस की कुछ बूंदें डालें।
अजवाइन से बनाएं डिटॉक्स ड्रिंक
अगर आप अजवाइन की चाय बनाकर पीते हैं तो इससे आपको तुरंत ब्लोटिंग से राहत मिलती है। खाना खाने के बाद अगर आपको हैवी फील हो रहा है तो ऐसे में आप अजवाइन की चाय बनाकर उसका सेवन करें। अजवाइन में शक्तिशाली डाइजेस्टिव एंजाइम होते हैं जो ब्लोटिंग को कम करते हैं। साथ ही साथ, यह आपके पेट के लिए एक नेचुरल डिटॉक्सिफायर के रूप में कार्य करता है।
इसे कैसे बनाएं-
1 चम्मच अजवाइन लें और उन्हें कुछ सेकंड के लिए सूखा भून लें।
अब उन्हें 1 कप उबलते पानी में डालें और 5 मिनट तक उबलने दें।
भोजन के बाद छान लें और गर्म पिएं।
आप चाहें तो ब्लोटिंग कम करने के लिए इसमें एक चुटकी काला नमक भी डाल सकते हैं।
चिया सीड्स और नारियल पानी से बनाएं डिटॉक्स ड्रिंक

यह डिटॉक्स ड्रिंक एक नेचुरल हाइड्रेटर है, जो आपको रिफ्रेशिंग फील करवाता है। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो वाटर रिटेंशन को कम करते हैं। साथ ही साथ, चिया सीड्स पाचन में मदद करते हैं और सूजन को रोकते हैं। ईद के हैवी मील के बाद यह एक नेचुरल एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है।
इसे कैसे बनाएं-
ताजा नारियल पानी का एक गिलास लें।
अब इसमें एक चम्मच चिया सीड्स डालें और इसे 15 मिनट तक भीगने दें।
अब इसे अच्छी तरह से हिलाएं और इसे ताज़ा पिएं।
आप इसमें एक चुटकी दालचीनी भी मिला सकते हैं।
सौंफ की मदद से बनाएं डिटॉक्स ड्रिंक
यह एक कूलिंग डिटॉक्स ड्रिंक है, जो डाइजेशन में मददगार है और इससे आपके पेट को ठंडक व आराम मिलता है। आप इसे खाना खाने के बाद या सोने से पहले पी सकते हैं। साथ ही साथ, सौंफ ब्लोटिंग को दूर करने के साथ-साथ वाटर रिटेंशन को भी कम करता है। इससे एसिडिटी को भी शांत करने में मदद मिलती है।
इसे कैसे बनाएं-
1 चम्मच सौंफ को रात भर एक गिलास पानी में भिगोएं।
अगली सुबह आप इसे छानकर पिएं या फिर भोजन के बाद घूंट-घूंट करके पिएं।
आप चाहें तो पानी में सौंफ को उबाल भी सकते हैं। इससे आपको जल्दी और बेहतर रिजल्ट मिलता है।
सेब के सिरके से बनाएं डिटॉक्स ड्रिंक

यह एक अल्टीमेट गट क्लींजर है, जो आपके पेट का अधिक बेहतर तरीके से ख्याल रखता है। आप इसे खाने से आधा घंटा पहले पी सकते हैं। सेब का सिरका पेट के एसिड को बैलेंस करता है, पाचन में सुधार करता है। साथ ही, हैवी फूड्स को ब्रेकडाउन करने और सूजन को कम करने में मददगार है। यह डिटॉक्स ड्रिंक टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर गट हेल्थ को बेहतर बनाता है।
इसे कैसे बनाएं-
एक गिलास गर्म पानी लें और उसमें एक बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं।
अब इसे अच्छी तरह से हिलाएं और भोजन से पहले पिएं।
धनिया से बनाएं डिटॉक्स ड्रिंक
धनिया की मदद से भी डिटॉक्स ड्रिंक बनाई जा सकती है। धनिया के बीज पाचन में सुधार करते हैं और गैस को कम करते हैं। साथ ही साथ, वे अतिरिक्त पानी और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। साथ ही, यह शरीर को नेचुरली ठंडा रखता है और ब्लोटिंग को कम करता है।आप इसे सुबह खाली पेट पी सकते हैं या फिर इसे खाने के बाद भी लिया जा सकता है।
इसे कैसे बनाएं-
एक गिलास पानी में 1 चम्मच धनिया के बीज रात भर भिगो दें।
अगली सुबह छानकर पी लें।
आप चाहें तो इसे उबालकर चाय के रूप में भी पी सकते हैं।
