If you feel tired all day, then this dance exercise will make you energetic
If you feel tired all day, then this dance exercise will make you energetic

Dance Exercise For Energy: चंद मिनटों का डांस हमारे मन और तन दोनों को एक नई उर्जा से भरने की क्षमता रखता है। नियमित रूप से किया जाने वाला डांस हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ कई बीमारियों से हमारा बचाव करता है और इससे मौजूदा स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान भी होता है। इससे हम दिनभर एक्टिव रहते हैं और हमारे विचारों में भी सकारात्मकता झलकती है।

संगीत की धुन सुनकर हमारा शरीर खुद-ब-खुद थिरकने लगता है। दिनभर में कुछ मिन्टों का थिरकना हमारे तन और मन दोनों को आलस्य से परे एक नई उर्जा प्रदान करता है और कई तरह की बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं से हमारा बचाव करता है। आइए जानते हैं, डांस थैरेपी के चमत्कार। दिनभर की थकान और टेंशन इंसान का जीना दूभर कर देती है। इस थकान को दूर
करने और खुद को चुस्त दुरूस्त रखने के लिए हम कभी योग का सहारा लेते हैं, तो कभी उचित डाईट को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं। मगर आपको ये जानकर बेहद हैरत होगी कि चंद मिन्टों का डांस हमारे मन और तन दोनों को एक नई उर्जा से भरने की क्षमता रखता है। नियमित रूप से किया जाने वाला डांस हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथसाथ कई बीमारियों से हमारा बचाव करता है और इससे मौजूदा स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान भी होता है। इससे हम दिनभर एक्टिव रहते हैं और हमारे विचारों में भी सकारात्मकता झलकती है।

शरीर का कोई भी अंग मुड़ने से मोच की शिकायत होना एक आम बात है। कारण शरीर में लचीलेपन की कमी। मगर दिन भर में किया गया चंद मिन्टों का डांस इंसान के शरीर को लचीला बनाता है। डांस जहां जोडों में होने वाले दर्द से निजात दिलाने का काम करता है, वहीं इससे आमतौर पर खेल खेलते समय चोटिल होने का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।

हर बात पर परेशान होना और मन घबराना इस तेज़ रफ्तार जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में कुछ देर डांस स्टेप्स करने से हम न सिर्फ खुद को तनाव से दूर रख सकते हैं बल्कि पहले से ज्यादा खुश रहने लगते हैं। इससे हमारे आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और कम्यूनिकेशन स्किल्स भी
बेहतर बनते हैं, जो आपके शरीर को फुर्तीला बनाता है।

दिनभर में कुछ देर डांस करने से हमारे शरीर की कैलोरी बर्न होने लगती है। इसके अलावा डांस से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है तथा बॉडी भी टोन हो जाती है।
वजन कम करने के लिए फ्रीस्टाइल डांस सबसे अच्छा विकल्प है। फास्ट म्यूजि़क पर डांस करने से ना केवल मोटापा घटता है। डांस करने से ढीला-ढाला शरीर एक शेप में आ जाता है, जो चर्बी को तो घटाता ही है। साथ ही साथ शरीर में एक नई उर्जा का संचार भी करता है।

अगर आपके शरीर को आलस्य और सुस्ती ने घेरा हुआ है तो खुद को चुस्त रखने के लिए डांस आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प है। इससे शरीर में ऊर्जा का स्तर काफी बढ़ जाता है। साथ ही, डांस करने वाले लोगों में कार्यक्षमता उनकी तुलना में अधिक होता है, जो डांस नहीं करते। नृत्य
करने से शारीरिक श्रम होता है और साथ ही चेहरे के हाव भाव में भी निखार आता है।

जिन लोगों को हृदय तथा रक्तवाहिकाओं संबंधी बीमारियां होती हैं, उनके लिए डांस एक बहुत अच्छी गतिविधि होती है। जिन लोगों को दिल का दौरा पड़ चुका हो उनके द्वारा डांस की गतिविधि को अपनाने से उनका हृदय स्वास्थ्य बेहतर और श्वसन प्रक्रिया सुधरती है।

Dance Exercise For Energy-improve blood circulation
improve blood circulation

डांस करने से हमारे शरीर का हर अंग झूमने लगता है, जिससे पूरे शरीर में खून का बहाव उचित तरीके से होने लगता है। ऐसे में हम कई बीमारियों के होने की संभावना से बच सकते हैं। नृत्य से हमारा शरीर सुगठित होता है।

नींद एक ऐसी समस्या है, जो दिनों दिन गहरा रही है। ऐसे में रोज़ाना कुछ मिन्टों के डांस से न सिर्फ आपका मन स्फूर्ति से भर जाता है बल्कि आपको खूब थकान भी महसूस होने लगती है। ऐसे में रात को जल्दी और गहरी नींद आती है।

डांस से बहुत अधिक पसीना बहता है, जिससे नेगेटिव हार्मोन कम हो जाते हैं और खुशी देने वाले हार्मोन्स रीलिज़ होते हैं। डांस शारीरिक व्यायाम का ही एक हिस्सा है, जिससे हमारी सोच सकारात्मक होती है और हर उम्र के लोगों के लिए हर लिहाज से फायदेमंद साबित होता है।

डांस करने से एकाग्रता बढती है, जिससे आप जीवन में पहले से ज्यादा अनुशासित हो जाते हैं। डांस का अभ्यास करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और चीजों पर, काम पर और खुद पर पहले से ज्यादा
ध्यान देने लगते हैं।

डासं करते समय कमज़ोरी महसूस न हो, इसलिए डांस करने से पहले बहुत कम खाएं या सिर्फ एक केला खा सकते हैं। याद रहे पेट भरकर खाने से नुकसान हो सकता है। इसके अलावा डांस के मध्य
में खाना खाने या फिर ज्यादा पानी पीना हानिकारक हो सकता है। डांस करने के बाद नारियल पानी पीना बहुत अच्छा रहता है।

Beneficial in many diseases
Beneficial in many diseases

डांस मूवमेंट थैरेपी एक ऐसा सरल और किफायती उपाय है, जो न सिर्फ आपको उर्जावान बनाता है बल्कि आपको बहुत सी बीमारियों से भी बचाता है।
थायरॉइड और मोटापा होने की संभावना कई फीसदी तक कम हो जाती है।

1.रोज़ाना डांस करने से शरीर में कॉलेस्ट्रॉल का स्तर घटता है।

2.नाचने से विषाणु नष्ट होते हैं और त्वचा हेल्दी होती है।

3.नियमित डांस दिल की धडकन और ब्लड प्रेशर को बेहतर करता है।

4.मनपसंद गानों पर कुछ देर नाचकर मन बेहद प्रसन्न हो जाता है, जो हमें डिप्रेशन
के खतरे से बचाता है।

5.इससे कमर दर्द और घुटने का दर्द जैसी समस्याएं दूर होती हैं।

6.नाच हमें मानसिक शांति प्रदान करता है।

7.डिमेंशिया या पागलपन की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।

हिप हॉप डांस
इस डांस में पॉपिंग, लॉकिंग और ब्रेकिंग जैसे स्टेप्स यूज़ किए जाते हैं। इसे केवल 5 मिनट करने से ही आप बेहद रिफ्रेश फील करते हैं।

कंटेम्पररी डांस
ये डांस फार्म आपके ध्यान को बांधने में मददगार साबित होती है। ज्यादा एक्टिव रहने के लिए इस डांस का प्रयोग किया जाता है। इसमें उर्जा का पूरा इस्तेमाल होता है। 5 मिनट तक इस डांस को करने से काफी फायदा मिलता है।

बी बोइंग डांस
जो मार्शल आर्ट और दूसरे डांस फार्म का मिलाजुला रूप है। इससे न सिर्फ शरीर लचीला बनता है, बल्कि मोटापे को कम करने में भी मददगार है। रोज़ाना 5 से 10 मिनट तक इस डांस को
किया जा सकता है।

belly dance
belly dance

इसमें पेट का अलग-अलग तरीकों से मूवमेंट किया जाता है। इसमें शरीर का हर अंग थिरकता है। बैली डांस करते हुए आगे की ओर झुक जाता है। ये 5 से 7 मिनट का डांस करना ही काफी होता है।