Chyawanprash Daily Benefits: च्यवनप्राश बच्चों के साथ बड़ों को भी बहुत पसंद आता है, कई बार बच्चे इसे यूं भी खा लेते हैं। यदि इसे सही तरीके से खाया जाए तो च्यवनप्राश के कई फायदे हैं। यह शरीर में अमृत की तरह काम करता है और कई सारे रोगों से दूर रखता है। इसलिए इसका सेवन नित्य प्रतिदिन करें।
च्यवनप्राश सर्दियों में खाई जाने वाली एक आयुर्वेदिक औषधि है, जिसे बहुत से लोग सोते समय दूध के साथ खाना पसंद करते हैं। इसे खाने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और स्वास्थ्य ठीक
रहता है जिसकी ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा जरूरत होती है। अगर आपके घर में बुजुर्ग हैं तो आपने देखा होगा खाते होंगे। इस लेख में हम आपको च्यवनप्राश कैसे आपकी सेहत के लिए लाभकारी है उसके बारे में बताएंगे।
बढ़ाती है रोग-प्रतिरोधक क्षमता
यह अलग-अलग हर्ब्स और मसालों का एक पेस्ट होता है। इसमें अलग-अलग तरह के विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। इसमें मौजूद मुख्य सामग्री में आंवला जो कि विटामिन सी से भरपूर होता है और सभी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी भी होती हैं। इन सभी चीजों में
एंटी ऑक्सीडेंट्स, एंटी म्यूटेजेनिक गुण होते हैं जो हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। यही नहीं हमारे शरीर की पैथोजेन और बैक्टेरिया आदि से लड़ने की क्षमता भी बढ़ाते हैं।
कफ में फायदेमं

च्यवनप्राश आयुर्वेदिक औषधि है, जो हमारे लिए बहुत ही लाभदायक है। यह विशेष जड़ी-बूटियों से तैयार किया गया है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही शक्तिशाली है, इसके खाने के बहुत फायदे हैं। यह हमारे शरीर को बहुत-सी बीमारियों से बचाता है। यह तिल का तेल, शहद, घी, आंवला जैसी
विशेष चीजों से तैयार किया गया है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। यह हमारे पाचन तंत्र, श्वसन तंत्र और दिल की बीमारियों से शरीर को बचाता है। यह कफ में तो बहुत ही लाभदायक है और यह शरीर में मांसपेशियों को मजबूत और शक्तिशाली बनाता है।
इसके सेवन का क्या है सबसे सही तरीका
1. इसे खाना सेहत के लिए भले ही लाभदायक हो लेकिन आयुर्वेद के मुताबिक इसका अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।
2. अधिक सेवन करने से पाचन समस्याओं, पेट फूलना, दस्त जैसी स्थिति महसूस हो सकती है।
3. अगर आप 18 साल से ऊपर हैं तो आप सुबह या शाम एक चम्मच दूध या पानी के साथ खा सकती हैं।
4. बच्चों को एक या दो चम्मच देना बहुत है, इससे अधिक मात्रा नुकसान पहुंचा सकती है।
5. अगर आपको अस्थमा है या श्वसन विकार से आप जूझ रही हैं तो आपको इसका सेवन दूध या दही के साथ नहीं करना चाहिए।
पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है
यह खाने में भी स्वादिष्ट होता है और हमारे पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है, जिससे हमारे पेट में होने वाली बीमारियों जैसे- गैस, तेजाब इनको भी खत्म करता है। यह हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत लाभदायक है। इसका इस्तेमाल करने से हमारा पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।
टीबी

टीबी बहुत ही गंभीर बीमारी है और च्यवनप्राश टीबी को भी जल्दी से ठीक करने का काम करता है। यह हमारे कफ को खत्म करके हमें आराम देता है। कमजोरी, खांसी, भूख ना लगना इन सब बीमारियों को ठीक करने में च्यवनप्राश बहुत ही लाभदायक है। यह कफ को खत्म कर देता है और हमारे शरीर को स्वस्थ बनाता है।
प्रजनन तंत्र
यह हमारे प्रजनन के अंगों को भी शक्तिशाली बनाता है। यह महिला और पुरुष दोनों में यौन शक्ति को भी बढ़ावा देता है। यह यौन अंगों को शक्ति देता है और इससे हमारी कामेच्छा को बढ़ावा मिलता
है। यह हमारे लिए बहुत ही लाभदायक है।
श्वसन तंत्र
यह हमारे फेफड़ो की शक्ति को बढ़ाता है जिससे हमे सांस लेने में कोई परेशानी नहीं होती। यह हमारी सांस की नली को साफ बनाए रखता है, जिससे हम अच्छे से सांस ले सकते हैं। यह हमारी श्लेष्मा झिल्ली को भी शक्ति देता है। यह सर्दियों में हमारे श्वसन तंत्र के लिए बहुत ही लाभदायक है।
सर्दियों में यह औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
कैसे खाएं
च्यवनप्राश में कई सारी जड़ी-बूटी पड़ी होती हैं जिसके कारण इसकी तासीर काफी गर्म होती है, इसलिए बारिश या ठंड के मौसम में खाने से ज्यादा लाभ होता है। यदि आप गर्मियों में इसका लाभ लेना चाहते हैं तो इसकी मात्रा आधी कर दीजिये और केवल रात के समय ही इसे लें। साथ पानी की मात्रा बढ़ा दें। च्यवनप्राश को हम रोटी, पानी, दूध किसी के साथ भी खा सकते हैं। हम इसका
इस्तेमाल दिन में सुबह शाम 2 बार एक-एक चम्मच कर सकते हैं।
च्यवनप्राश खाने के अन्य लाभ
1. इसका सेवन अक्सर सर्दियों के मौसम में किया जाता है क्योंकि यह गर्म प्रकृति का होता है। इसके सेवन से तापमान में गिरावट के बावजूद हम बीमार नहीं पड़ते।
2. रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के अलावा यह आपके श्वसन प्रणाली को क्लीन करने, बलगम के जमने न देने और वायु मार्ग को साफ करने का काम करता है।
3. इसमें मौजूद जड़ी-बूटियां शरीर में मौजूद गैस की आवाजाही होने और शरीर से व्यर्थ पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
4. इसका सेवन करने से सेक्सुअल उत्तेजना भी बढ़ती है।
5. प्रजनन क्षमता सेहत के लिए यह बहुत अच्छा होता है और महिला और पुरुष दोनों
की ही प्रजनन बढ़ाने के लिए लाभदायक भी।
किसे सेवन नहीं करना चाहिए

इसमें गुड़ और शक्कर जैसी चीजें होती हैं इसलिए अगर आप डायबिटीज की मरीज हैं या आपका ब्लड शुगर लेवल अधिक रहता है तो इसका सेवन काफी कम मात्रा में करें या शुगर फ्री च्यवनप्राश का सेवन करें। इसके अलावा एक बार आपको च्यवनप्राश की कितनी मात्रा का सेवन करना चाहिए, इसके बारे में डॉक्टर से बात जरूर कर लेनी चाहिए।
“यह फेफड़ो की शक्ति को बढ़ाता है जिससे हमे सांस लेने में कोई परेशानी नहीं होती। यह हमारी सांस की नली को साफ बनाए रखता है, जिससे हम अच्छे से सांस ले सकते हैं।”
