Chyawanprash Recipe
Chyawanprash Recipe

घर पर अदरक और कच्ची हल्दी से तैयार करें च्वनप्राश, मार्केट की नहीं पड़ेगी जरूरत

Chyawanprash Recipe at home : घर पर तैयाप च्यवनप्राश आपके स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी और इससे होने वाले फायदे क्या हैं?

Chyawanprash Recipe at home : च्यवनप्राश एक आयुर्वेदिक टॉनिक है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने, और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है। बाजार में मिलने वाले च्यवनप्राश में कई बार प्रिजर्वेटिव्स और अतिरिक्त शुगर होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से आपको जितने फायदे नहीं होंगे, उससे कहीं ज्यादा नुकसान हो सकते हैं। ऐसे में घर पर प्राकृतिक रूप से तैयार च्यवनप्राश का सेवन करना चाहिए। घर पर प्राकृतिक सामग्री से शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक च्यवनप्राश बनाना सबसे अच्छा विकल्प है। इसे आप अदरक और कच्ची हल्दी से आसानी से तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर च्यवनप्राश बनाने की रेसिपी और इसके फायदे-

Chyawanprash
Chyawanprash

आवश्यक सामग्री

  • अदरक का रस – 2 टेबलस्पून
  • कच्ची हल्दी (घिसी हुई) – 3 टेबलस्पून
  • आंवला (उबला और पेस्ट किया हुआ) – 1 कप
  • गुड़ या शहद -1 कप
  • देसी घी – 2 टेबलस्पून
  • दालचीनी पाउडर – 1 टीस्पून
  • काली मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
  • इलायची पाउडर – 1/2 टीस्पून

अदरक का रस और कच्ची हल्दी को अलग-अलग घिसकर तैयार कर लें। आंवले को उबालकर इसका पेस्ट बना लें। अब एक कढ़ाई में 2 टेबलस्पून घी गरम करें। इसमें अदरक का रस और घिसी हुई हल्दी डालें। इसे 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें। अब आंवले का पेस्ट डालें और अच्छे से मिलाएं।

इसके बाद मिश्रण में दालचीनी पाउडर, काली मिर्च पाउडर, और इलायची पाउडर डालें। इसके बाद गुड़ या शहद मिलाएं। इसे धीमी आंच पर पकने दें जब तक कि मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। जब मिश्रण गाढ़ा और चमकदार हो जाए, तो आंच बंद कर दें। इसे ठंडा होने दें और एक कांच के जार में स्टोर करें।

  • इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में यब प्रभावी होता है। दरअसल, अदरक, हल्दी, और आंवला संक्रमण से बचाते हैं, जिससे कमजोर इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
  • यह पेट को साफ और गैस की समस्या को कम करता है। ऐसे में पाचन को दुरुस्त करने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।
  • घी और शहद ऊर्जा का अच्छा स्रोत हैं। इससे आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।
  • हल्दी और आंवला शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं।
Immunity
Immunity

दिन में 1-2 टीस्पून च्यवनप्राश लें। इसे गर्म दूध या गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं।

घर पर बनाया गया अदरक और कच्ची हल्दी से च्यवनप्राश न केवल स्वास्थ्यवर्धक है, बल्कि बाजार की च्यवनप्राश के विकल्प के रूप में अधिक शुद्ध और पौष्टिक भी है। इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करें और खुद को सर्दी-खांसी और अन्य बीमारियों से बचाएं।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...