Overview:
Mix Seeds benefits : मिक्स बीजों का रोजाना सेवन करने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन लाभ के बारे में-
Mix Seeds Benefits: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बीजों का सेवन करना काफी हेल्दी हो सकता है। हमारे आसपास कई तरह के बीज उपलब्ध होते हैं, जो ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, गुड कोलेस्ट्रॉल, विटामिन्स, कैल्शियम इत्यादि से भरपूर होते हैं। इन तरह-तरह के बीजों को अगर आप मिक्स करके खाते हैं, तो आपको एक साथ कई तरह के पोषक तत्व प्राप्त हो सकते हैं। मिक्स बीज में मुख्य रूप से अलसी, कद्दू के बीज, लौकी के बीज इत्यादि को शामिल किया जाता है। ये सभी बीज स्वास्थ्य के लिहाज से काफी ज्यादा हेल्दी हो सकते हैं। अगर आप रोजाना 1 चम्मच इन मिक्स बीजों का सेवन करते हैं, तो मोटापा से लेकर कमजोर हड्डियों की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। आइए जानते है इस विषय के बारे में विस्तार से0
Also read : रोजाना कितने खाने चाहिए अखरोट? कैसे तय करें मात्रा
प्रोटीन से भरपूर

नियमित रूप से अगर आप मिक्स बीजों का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को भरपूर रूप से प्रोटीन प्राप्त हो सकता है। क्योंकि मिक्स बीज में प्रोटीन की अधिकता होती है। यह शाकाहारी लोगों के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे मसल्स के विकास को बेहतर किया जा सकता है। साथ ही यह कोशिकाओं को भी सुरक्षित रख सकता है।
फाइबर का उत्कृष्ट स्रोत
मिक्स बीज के सेवन से आपके शरीर को घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर प्राप्त हो सकते हैं। यह दोनों ही फाइबर पेट के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकते हैं। इससे इरीटेबल वाउल सिंड्रोम की परेशानी को कम किया जा सकता है। साथ ही यह ब्लड में हाई कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर की परेशानो को कंट्रोल करता है।

हृदय स्वास्थ्य को करे बेहतर

मिक्स बीजों के सेवन से हृदय स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद मिलती है। इन बीजों में मोनोसैचुरेटेड और पॉलीसेचुरेटेड फैट की अधिकता होती है, जो हृदय के लिए हेल्दी फैट माने जाते हैं। साथ ही इसकी मदद से गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। अगर आप अपने ब्लड में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो इन मिक्स बीजों का सेवन करें।
खनिज, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
रोजाना 1 चम्मच मिक्स बीजों के सेवन से आपके शरीर को विभिन्न तरह के विटामिन और खनिजों प्राप्त हो सकते हैं। यह प्रतिरक्षा प्रणाली, तंत्रिका तंत्र, हृदय स्वास्थ्य, मांसपेशियों, हड्डियों और कई अन्य शारीरिक कार्यों को बेहतर कर सकते हैं।
मिक्स बीजों के सेवन से शरीर को काफी लाभ हो सकता है। हालांकि, कुछ स्थितियों में डॉक्टर से उचित परामर्श लेकर ही इसाक सेवन करें।
