white chitrak in the garden
Chitrak

Summary: आयुर्वेद में चित्रक के फायदे और नुकसान क्या हैं?

CHITRAK : चित्रक स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकते हैं।वजन कम करने से लेकर मेंटल हेल्थ के लिए चित्रक फायदेमंद हो सकता है।

Chitrak: चित्रक एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसे डॉक्टर बुश या सीलोन भी कहा जाता है। इसके स्वास्थ्य लाभों के कारण इसे पूरे भारत में जंगली या खेती की अवस्था में उगाया जाता है। चित्रक की जड़ डायबिटीज का इलाज करने में प्रभावी होती है। इसमें एंटी-डायबिटीक और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो इंसुलिन स्राव को बढ़ाकर ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा चित्रक ब्लड में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को भी कम कर सकता है। साथ ही वजन कम करने से लेकर मेंटल हेल्थ के लिए चित्रक फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं आयुर्वेद में चित्रक के फायदे और नुकसान क्या हैं?

white chitrak in the garden
Chitrak

अपच की परेशानी करे कम
इस आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी के प्रयोग से पित्त दोष को संतुलित किया जा सकता है। यह अपच की वजह से होने वाली परेशानी को कम कर सकता है। साथ ही पेट में बनने वाली गैस को भी कम करने में प्रभावी हो सकता है। अगर आप अपच को नियंत्रित करना चाहते हैं, तो इसका प्रयोग कर सकते हैं। इसकी मदद से पित्त दोष को संतुलित करने में भी मदद मिलती है।

showing uneasyness in stomach and Indigestion
Indigestion

बवासीर का इलाज
आज की गतिहीन जीवनशैली के कारण होने वाली बवासीर की परेशानी को दूर करने के लिए आप चित्रक का प्रयोग कर सकते हैं। यह पुरानी कब्ज की परेशानी को दूर करके मल त्याग को आसान बनाता है। इसकी मदद से गुदा के क्षेत्र में होने वाली दर्द और सूजन की समस्या कम हो सकती है।

मोटापा होगा कंट्रोल
मोटापा एक ऐसी स्थिति है, जिसकी वजह से कई गंभीर समस्याएं होने का खतरा रहता है। यह स्थिति कभी-कभी कब्ज के कारण भी हो सकती है। चित्रक के प्रयोग से आप अपने बढ़ते मोटापे को कंट्रोल कर सकते हैं। यह बिना वजह लगने वाली भूख को कंट्रोल करने में प्रभावी हो सकता है।

woman showing her fat
Are you getting quite fat?

सेक्सुअल एक्टिविटी
अगर किसी कारण से आपकी सेक्सुअल एक्टिविटी पर असर पड़ रहा है, तो ऐसे में चित्रक आपके लिए प्रभावी हो सकता है। यह पुरुषों की कम होती कामेच्छा को बढ़ाता है। साथ ही इनफर्टिलिटी की परेशानी को भी दूर कर सकता है।

चित्रक स्वास्थ्य के लिए हेल्दी हो सकता है, लेकिन कुछ स्थितियों में इसके नुकसान होने की संभावना हो सकती है। कुछ लोगों को इससे एलर्जी होती है, जिसकी वजह से दस्त और स्किन रैशेज की परेशानी होने की संभावना होती है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...