धूम्रपान छोड़ने के बाद आपके शरीर में होते हैं ये बदलाव: Changes after Quitting Smoking
Changes after Quitting Smoking

Changes after Quitting Smoking: आजकल की युवा पीढ़ी में धूम्रपान का सेवन बहुत ज्यादा बढ़ गया है। फिर वो चाहें आज कल का माहौल हो या फिर दिखावट का एक तरीका। शायद वो इस बात से वाकिफ नहीं होते कि धुंए में बीत रही उनकी ये जिंदगी मौत की तरफ बढ़ रही है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस नशे से छुटकारा पाना चाहते हैं। लेकिन उनको लगता है कि धूम्रपान छोड़ने के बाद भी उनके शरीर पर कोई सकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा इसलिए लोग धूम्रपान करना नहीं छोड़ पाते।

पर ये बात बिल्कुल ही गलत है। जब व्यक्ति धूम्रपान करना छोड़ते हैं (Changes after Quitting Smoking) उसके कुछ ही घंटे बाद इसका असर आपके शरीर पर देखने को मिल जाता है। इस बारे में हमने बात कि रिटायर्ड डॉक्टर आर.जे. तिवारी जी से जो कि नशे में रह रहे कई युवाओं को नशे से मुक्त करा चुके हैं।

तो आइये नीचे इस अर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि जब आप धूम्रपान छोड़ते (Body After Quit Smoking) हैं तो आपके शरीर में क्या क्या बदलाव आते हैं व इन बदलावों पर आपका शरीर कैसे रिएक्शन देता है।

जब धूम्रपान छोड़ें हो जायें 6 से 8 घंटे

Changes after Quitting Smoking
6 to 8 hours after quitting smoking

डॉ. आर. जे. तिवारी जी के मुताबिक जब आप धूम्रपान छोड़ते (Quit Smoking) हैं उसके लगभग 1 घंटे के बाद से ही आपके शरीर में बदलाव दिखने लगता है, लेकिन बड़ा बदलाव लगभग 6 से 8 घंटे बाद देखने को मिलेगा जब शरीर में कार्बन मोनो ऑक्साइड व निकोटीन की मात्रा बेहद कम हो जाती है।

आपको बता दें कि अगर आप सिगरेट पीतें हैं (Changes after Quitting Smoking) और आपको मांसपेशियों से जुड़ी समस्या है तो ये कार्बन मोनो ऑक्साइड के कारण ही है वो ऑक्सीजन को आपके शरीर से बाहर कर रहा है आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप जल्द से जल्द सिगरेट को अलविदा कह दें। वहीं इन 6 से 8 घंटों के बीतने के बाद आपको सबसे ज्यादा धूम्रपान करने की तलब लगेगी। ऐसे में आप टॉफ़ी, च्विंगम आदि का सहारा ले सकते हैं।

जब धूम्रपान छोड़े 10 से 12 घंटे हो जाये

quitting smoking
10 to 12 hours after quitting smoking

बातचीत जारी रखते हुए आर. जे. तिवारी जी ने बताया कि जब आप 10 से 12 घंटे तक सिगरेट नहीं पीते हैं (Changes after Quitting Smoking) तो आपके शरीर में कार्बन मोनो ऑक्साइड सामान्य हो जाता है, जिसका सबसे ज्यादा असर हार्ट को होता है, हार्ट को अब ऑक्सीजन बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है।

इन 10 से 12 घंटों के बाद आपके मन से धीरे धीरे सिगरेट पीने की तलब जाने लगेगी बस आपको अब धूम्रपान वाली जगह में जाने से बचना होगा और ऐसे लोगों से दूर रहना होगा जो धूम्रपान करते हैं।

जब धूम्रपान छोड़े एक दिन हो जाये

जब आप पूरे एक दिन तक धूम्रपान नहीं करते हैं (Quit Smoking) तो आपको हार्ट अटैक आने के चांस थोड़ा कम होगा। धूम्रपान छोड़ने के बाद आपके शरीर की नाड़ियां धीरे-धीरे सामान्य रूप से काम करना शुरू कर देती हैं। आम रूप से एक दिन धूम्रपान छोड़ने के बाद सिगरेट की तलब नहीं लगती पर अभी भी आपको धूम्रपान होने वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए साथ ही अकेले रहने से बचना चाहिए।

जब धूम्रपान छोड़े दो दिन हो जाये

अब करीब दो दिन बिना धूम्रपान (Changes after Quitting Smoking) के रहने के बाद आपके सूंघने की क्षमता बढ़ जाएगी जो धूम्रपान करने की वजह से कम हो गई थी। इसके साथ ही आपकी इन्द्रियां भी धीरे-धीरे सामान्य रूप से काम करना शुरू कर देती हैं। वहीं आपके शरीर से बलगम आदि बहुत सारी गंदगियां बाहर आना शुरू हो जाती हैं और आपके शरीर में निकोटिन की मात्रा लगभग न के बराबर रह जाती है।

अब दो दिनों के बाद आपको भूख लगना, बेचैनी होना, घबराहट होना, सर दर्द होना (Body After Quit Smoking) आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, पर इन सबसे आपको घबराना नहीं है इन सभी प्रक्रिया से आपको शरीर का निकोटिन, कई अन्य प्रकार की गंदगियां बाहर आती हैं।

जब धूम्रपान छोड़ें तीन महीने हो जाये

After 3 Months
After 3 Months

जब आपको धूम्रपान किये (Quit Smoking) तीन महीने हो जायेंगे तो आप आसानी से बिना सांस फूले सामान्य रूप से दौड़ सकेंगे, इसके साथ ही आपके फेफड़े स्वस्थ्य और स्वच्छ हो जायेंगे। सामान्यतः अब आपको सिगरेट की तलब नहीं लगेगी और न ही अब आपके शरीर को धूम्रपान न करने की वजह से कोई समस्या होने वाली है।

जब धूम्रपान छोड़े 9 महीने हो जाये

अगर आपको धूम्रपान (Changes after Quitting Smoking) करते वक़्त बीमारियां रही होंगी तो वो सभी बीमारियां अब करीब 9 महीने बाद खत्म होने के कगार पर होंगी, इसके साथ ही अब आप आसानी से बिना सांस फूले एक सामान्य व्यक्ति की तरह दौड़ सकते हैं। इसके साथ ही आपके शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत हो जाता है।

अब करीब 9 महीने के बाद आपके शरीर से निकोटिन शून्य हो चुका होगा और आपके शरीर की सभी इन्द्रियां सामान्य हो गई होंगी।

जब धूम्रपान छोड़े एक साल हो जाये

अब जब आपको धूम्रपान (Quit Smoking) छोड़े एक साल हो जाये तो आपके शरीर में ऊर्जा की अच्छी बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही धूम्रपान से आपके शरीर में होने वाली बीमारियां भी लगभग दूर हो चुकी होंगी और आप एक सामान्य जीवन जी पाएंगे। धूम्रपान छोड़ने के एक साल बाद शरीर को हार्ट अटैक का खतरा नहीं होगा इसके साथ शरीर में हर जगह ऑक्सीजन सामान्य रूप से पहुंचेगा।

हमें उम्मीद है कि आप धूम्रपान छोड़ने से होने वाले फायदे को पढ़कर आज और अभी से धूम्रपान करना छोड़ देंगे और दूसरों को भी धूम्रपान छोड़ने की प्रेरणा देंगे।