Cardamom Benefits: माउथ फ्रेशनर के तौर पर और तमाम तरह के डिशेज में खुशबू के लिए इलायची का इस्तेमाल तो लगभग हर दिन ही किया जाता है. तो वहीं खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए खड़े मसाले के तौर पर भी इलायची का इस्तेमाल खूब होता है। ज्यादातर लोग इलायची को स्वादिष्ट मसाले के रूप में ही प्रयोग करते हैं और इसके सेवन से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में अनजान रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि सर्दियों में इलायची का सेवन स्वास्थ्य के लिए कैसे फायदेमंद होता है-
Also read: इलायची की चाय पीने के 5 फायदे और नुकसान: Cardamom Tea Benefits and Effect
खांसी-जुकाम से दिलाए राहत
बदलते मौसम में सर्दी-खांसी की परेशानी बेहद आम हो जाती है। इसके अलावा, किसी संक्रमण के कारण भी लोगों को गले में खराश जैसी समस्याएं होती हैं। इन परेशानियों से छुटकारा पाने में इलायची का सेवन लाभकारी साबित होता है। इलायची में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गले में होने वाले दर्द से भी आराम दिलाते हैं। सर्दी-खांसी, जुकाम और गले में खराश से जो लोग जूझ रहे हैं उन्हें रोज रात को सोने से पहले आधा से एक ग्राम इलायची पाउडर को शहद में मिलाकर खाना चाहिए।
कंट्रोल में रहेगा ब्लड प्रेशर
हरी इलायची को पोटैशियम का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। ये पोषक तत्व शरीर में सोडियम की मात्रा को संतुलित रखते हैं जिससे ब्लड प्रेशर का लेवल कंट्रोल में रहता है। अक्सर सर्दियों में ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है पर इलायची में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो सिस्टोलिक और डायोस्टोलिक ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
फेफड़ों की परेशानी दूर करे
छोटी इलायची से फेफड़ों में रक्तसंचार तेज गति से होने लगता है। इससे सांस लेने की समस्या जैसे अस्थमा, तेज जुकाम और खांसी से राहत मिलती है। आयुर्वेद में इलायची की तासीर गर्म मानी गई है, जो कि शरीर को गर्मी देती है। इसलिए इसके सेवन से आपके शरीर पर ठंड का असर कम होता है। इसके अलावा, यह बलगम में भी आराम पहुंचा कर दर्द व सूजन की समस्या को कम कर सकती है।
इंफेक्शन से राहत देती है
मौसम बदलने पर होने वाले तरह-तरह के फंगल इंफेक्शन, फ़ूड पॉइजनिंग और पेट से सम्बन्धी दिक्कतों को दूर करने के लिए भी आप इलायची की मदद ले सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इलायची में मौजूद आवश्यक तेल और अर्क विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया के खिलाफ लड़ने में प्रभावी हो सकते हैं।
पाचन तंत्र में सुधार करे
इलायची में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इलायची का उपयोग पाचन तंत्र को बेहतर करने के लिए किया जा सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकती है। इसका उपयोग गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारियों जैसे दस्त व गैस आदि के रोकथाम के लिए भी किया जा सकता है। पेट की समस्याओं से निजात पाने का यह एक अच्छा उपाय है।
इम्यून सिस्टम को मजबूत करना
एक स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी आपके शरीर को बीमारियों से बचाती है। इलायची में कई ऐसे जरूरी कॉम्पोनेंट होते हैं जो आपके इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देती है और अपच को रोकने में मदद करती है।
