how to burn calorie

Calorie Burn: वेट लॉस करना आज के समय में लोगों के लिए एक बिग टास्क बन चुका है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करें। अमूमन लोग यह मानते हैं कि उन्हें अपनी अतिरिक्त कैलोरी बर्न करने के लिए घंटों वर्कआउट करके पसीना बहाना होगा। यकीनन यह कैलोरी बर्न करने का एक बेहतरीन तरीका है। लेकिन ऐसे कई लोग है, जिनके पास ना तो इतना समय होता है और ना ही वे बहुत अधिक मेहनत करना चाहते हैं। लेकिन फिर भी वे अपनी बॉडी को शेप में रखना चाहते हैं। हो सकता है कि आप भी कुछ ऐसा ही चाहते हों। तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप वर्कआउट किए बिना ही आासानी से अतिरिक्त कैलोरी बर्न कर सकते हैं-

1) फोन पर बात करते हुए टहलें

भले ही आप वर्कआउट करना नहीं चाहते हैं, लेकिन फोन पर बात करना तो हम सभी को अच्छा लगता है। ऐसे में अगर आप उस दौरान अपनी अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करना चाहते हैं तो ऐसे में आप अपनी सीट पर बैठने की जगह चलते-चलते बात करें। आज के समय में जब अधिकतर लोगों की सिटिंग जॉब होती है तो ऐसे में उनका दिन का काफी सारा समय सीट पर बैठकर ही निकल जाता है। जिससे उनका वजन बढ़ने लगता है। लेकिन जब आप फोन पर बात करते हुए टहलते हैं तो इससे आपको अतिरिक्त कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।

2) पीएं भरपूर पानी

यह अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करने का एक बेहद ही आसान तरीका है। दरअसल, जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म बूस्टअप होता है। जिसके कारण आपकी कैलोरी अधिक बर्न होती है। इतना ही नहीं, पर्याप्त पानी पीने से आप बार-बार होने वाली क्रेविंग्स और ओवरईटिंग से बच जाते हैं। इससे भी आपको अपनी कैलोरी को मैनेज करने में मदद मिलती है। दरअसल, कई बार आपका शरीर पानी की प्यास को भूख समझ लेता है। लेकिन पर्याप्त पानी पीने से वास्तव में ऐसा नहीं होता है।

3) घर की करें क्लीनिंग

अगर आप छुट्टी के दिन वर्कआउट नहीं करना चाहते हैं, लेकिन फिर भी अपनी अतिरिक्त कैलोरी बर्न करना चाहते हैं तो ऐसे में घर की क्लीनिंग करना एक अच्छा विचार हो सकता है। जब आप अपने घर की डस्टिंग से लेकर वैक्यूमिंग आदि करते हैं तो इससे ना केवल आपका घर चमकने लगता है, बल्कि आप अतिरिक्त कैलोरी को आसानी से बर्न कर पाते हैं। इतना ही नहीं, होम क्लीनिंग के दौरान आपका तनाव भी काफी हद तक कम होता है और इससे भी आपकी हेल्थ व वजन पर असर पड़ता है।

4) बनाएं खाना

खाना बनाने से अधिकतर लोग बचते हैं, लेकिन वास्तव में यह अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करने का एक आसान तरीका है। सबसे पहले तो आप कुकिंग करते हुए काफी देर तक खड़े रहते हैं, जिससे आपकी अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है। इतना ही नहीं, इस दौरान आप कई टास्क को पूरा करते हैं और इससे भी कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, अपने भोजन को पकाने से आप अधिक हेल्दी फूड खाते हैं और इससे आपको कैलोरी काउंट को बैलेंस करने में मदद मिलती है। वेट लॉस करने के लिए होम कुक्ड फूड को खाना काफी अच्छा रहता है।

5) च्युइंग गम का लें सहारा

च्युइंग गम चबाना अधिकतर लोगों को अच्छा लगता है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करने में काफी मददगार है। दरअसल, जब आप च्युइंग गम चबाते हैं तो उस दौरान आपके शरीर को अधिक कैलोरी बर्न करने की आवश्यकता होती है। इतना ही नहीं, लगातार च्युइंग गम चबाने से आपकी भूख भी कम होती है और स्नैकिंग से बचने में आपको मदद मिलती है। हालांकि, यह ध्यान रखें कि मार्केट में मिलने वाली च्युइंग गम में शुगर बहुत अधिक होती है, इसलिए सीमित मात्रा में ही इनका सेवन करें।

6) लें ब्रे

जब हम काम कर रहे होते हैं, तो अक्सर हमारा ध्यान सिर्फ काम पर होता है। कई बार तो लोग सीट पर बैठक मंचिंग भी करते हैं। जिससे उनकी हेल्थ पर विपरीत असर पड़ता है। इसलिए, काम के बीच में बार-बार ब्रेक लें। अगर आप अपने काम में बिजी हैं तो ऐसे में आप बस अपनी सीट से उठ जाएं और थोड़ी स्ट्रेचिंग करें। इससे ना केवल आप अधिक एक्टिव फील करेंगे, बल्कि इससे आपको अतिरिक्त कैलोरी बर्न करने में मदद मिलेगी। अगर आप चाहें तो ऑफिस के कॉरिडोर में ही थोड़ी सी चहलकदमी करें। नियम बनाएं कि आप दिनभर में अधिक बैठने की जगह किसी ना किसी तरह से चलने की कोशिश करें। 

7) लिफ्ट को कहें बाय-बाय

अमूमन हम ऊपर या नीचे जाने के लिए हम लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं। यह आपको अधिक सुविधाजनक महसूस हो सकता है, लेकिन अगर आप वर्कआउट किए बिना ही अपनी अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करना चाहते हैं तो ऐसे में लिफ्ट का इस्तेमाल करने से बचें। बेहतर होगा कि आप इसके  स्थान पर सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। अगर आप दिनभर में पांच से दस बार लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपको अपनी अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करने में मदद मिलती है। बता दें कि सिर्फ दो मिनट सीढ़ियां चढ़ने से करीब 25 कैलोरी बर्न की जा सकती है।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...