Cabbage Juice Benefits: वजन कम करने के लिए हम कई तरह के प्रयास करते हैं जिसमें परफेक्ट डाइट, एक्सरसाइज और डिटॉक्स ड्रिंक्स का अहम रोल होता है। ऐसा ही एक जूस है जो कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है, और वो जूस है पत्तागोभी का जूस। पत्तागोभी का जूस आपको हेल्दी और वेट मेंटेन करने के अलावा लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि पत्तागोभी पोषक तत्वों का पावरहाउस है जिसमें पोटेशियम, विटामिन सी और सल्फर शामिल हैं जो लिवर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकते हैं। एक गिलास पत्तागोभी के जूस से आपको विटामिन ए, बी, ई, सी और के, कैल्शियम और आयोडिन प्राप्त होता है। वजन कम करने और फैट बर्न करने के लिए इस जूस को अपने दैनिक आहार में शामिल किया जा सकता है।
पत्तागोभी वजन कम करने में कैसे मदद करता है

– पत्तागोभी का जूस डायइट्री फाइबर से भरपूर होता है जो पेट को अधिक समय तक भरा रखता है। जूस पीने से क्रेविंग और हंगर पैंग्स को कम किया जा सकता है।
– अन्य पेय पदार्थों की तुलना में पत्तागोभी के रस में कैलोरी कम होती है इसलिए इसे वजन कम करने वाला ड्रिंक माना जाता है। एक कप पत्तागोभी के रस में मात्र 22 कैलोरी होती हैं।
– इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में सेल-डैमेजिंग फ्री रेडिकल्स के नेगेटिव इफेक्ट को कम करने में मदद करते हैं।
– ये आंतों में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकाल कर पाचन में सुधार करने में मदद करता है।
– ये लिवर को डिटॉक्स करने का काम करता है।
– जूस के सेवन से मल त्यागने में भी मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें | Weight Loss tips at home: वर्क फ्रॉम होम के दौरान करना है वेट लॉस तो अपनाएं यह टिप्स
वजन घटाने के लिए पत्तागोभी का जूस कैसे बनाएं
पत्तागोभी का जूस बनाने के लिए सबसे पहले एक फ्रेश पत्तागोभी लें और इसे छोटे टुकड़ों में काट लें। आप इसे और भी प्रभावी व स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें अन्य सब्जियों और फल को भी मिला सकते हैं। वजन कम करने के लिए इसमें अदरक और सेब मिलाएं। इन सभी चीजों को लगभग 4-5 मिनट तक उबालें। उबालने के बाद इसे ब्लैंडर में डालकर अच्छी तरह पीस लें। इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं और एक गिलास में निकाल लें। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और काला नमक डालें और फ्रेश पिएं।
पत्तागोभी के हेल्थ बेनिफिट्स

– पत्तागोभी जूस के नियमित सेवन से शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इससे हार्ट डिजीज के खतरे को कम किया जा सकता है।
– पत्तागोभी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करता है।
– इसके नियमित सेवन से हार्मोंस को संतुलित करने में मदद मिलती है। खासकर थायरॉइड और हार्मोन प्रोडक्शन को बढ़ाने वाले हार्मोन को बेहतर करता है।
– पत्तागोभी के जूस से स्किन और बालों को हेल्दी बनाया जा सकता है। इससे स्किन पर मौजूद काले धब्बे और झुर्रियां कम करने में मदद मिलती है।
