Broccoli Benefits: सब्जियों को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, खासतौर पर हरी सब्जियों क्योंकि इनमें न्यूट्रिएंट्स की मात्रा अधिक पाई जाती है। इन्हीं सब्जियों में से प्रमुख है ब्रोकली की सब्जी। इस सब्जी को विंटर का सुपरफूड भी कहते हैं। ब्रोकली फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, जिंक, सेलेनियम, विटामिन-ए, सी के साथ-साथ कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं। इसको आप सलाद, सूप और सब्जी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं सर्दियों में ब्रोकली खाने के फायदे के बारे में-
Also read: कुछ फैंसी बनाने का है मन? ट्राई करें पालक-ब्रोकली कटलेट: Cutlets Recipe
कोलेस्ट्रॉल कम करे
इन दिनों कई लोग कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में इस समस्या से राहत पाने के लिए आप ब्रोकली को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। यह घुलनशील फाइबर से भरपूर होती है जो कोलेस्ट्रॉल घटाने में आपकी मदद कर सकती है। ब्रोकोली में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र में बाइल एसिड के साथ जुड़ने में मदद करता है। इससे हमारे शरीर से आसानी से कोलेस्ट्रॉल बाहर निकल आता है।
हड्डियों को मजबूत बनाए
ब्रोकली में कैल्शियम और विटामिन के दोनों की ही भारी मात्रा पाई जाती है। अपने इन्हीं गुणों की वजह से यह हड्डियों के स्वास्थ्य और ऑस्टियोपोरोसिस की रोकने के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। इसमें कैल्शियम के साथ ही मैग्नीशियम, जिंक और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्वों भी भारी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से सर्दियों में होने वाले जोड़ों के दर्द में आराम मिल सकता है।
कैंसर से बचाए
ब्रोकोली, फूलगोभी, ब्रसेल्स स्प्राउट्स और पत्तागोभी जैसे क्रूसिफेरस सब्जियों में कैंसर से लड़ने वाले गुण पाए जाते हैं। ब्रोकोली में ऐसे गुण होते हैं, जो एस्ट्रोजेन को कम करते हैं, जो आमतौर पर शरीर में कैंसर का कारण बनते हैं। स्टडी में सामने आया है कि ब्रोकोली ब्रेस्ट और गर्भाशय के कैंसर को रोकने के लिए बेहद असरदार माना जाता है।
दिल को बनाए सेहतमंद
ब्रोकोली आपके दिल की सेहत के लिए भी काफी अच्छा होता है। इसमें फाइबर, फैटी एसिड और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। साथ ही यह शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है, जिससे आपका दिल हेल्दी रहता है। साथ ही ब्रोकोली ब्लड वेसल्स को नुकसान से बचाने में भी मददगार है।
वजन को करे कंट्रोल
ब्रोकली शरीर को हेल्दी रखने में मदद करती हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है। ब्रोकली खाने से जल्दी भूख नहीं लगती, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसको आप हल्का सा फ्राई करके या सब्जी बनाकर आसानी से खा सकते हैं।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
ब्रोकली इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। ब्रोकली में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करता हैं। इम्यूनिटी मजबूत रहने से शरीर में मौसमी बीमारियां लगने का खतरा नहीं होता।
त्वचा की करे देखभाल
सेहत के साथ ही ब्रोकली आपकी त्वचा के लिए भी काफी गुणकारी होती है। यह आपकी त्वचा को हेल्दी बनाने में काफी मदद करती है। इस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व आपकी स्किन को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं।
