कुछ फैंसी बनाने का है मन? ट्राई करें पालक-ब्रोकली कटलेट: Cutlets Recipe
Spinach and Broccoli Cutlets Recipe

Cutlets Recipe: कभी-कभी हमारा मन कुछ फैंसी खाने को करता है लेकिन कैलोरी की चिंता की वजह से हम अपनी पसंद की चीजों को नहीं खा सकते। कोई बात नहीं अगर आप भी चटपटे खाने के शौकीन है और सॉस में डिप किए कटलेट्स आपको बहुत पसंद हैं तो आप ब्रोकली और पालक के कटलेट्स खा सकते हैं। यह प्रोटीन से भरपूर और कैलोरी में भी काफी कम हैं। इसके अलावा इस फैंसी डिश को बनाने के लिए आपको बहुत झंझट करने की भी जरुरत नहीं है। महज 15 मिनट में आप इसे बना सकती हैं। तो बस देर किस बात की खुद भी खाइए और अपने मेहमानों को भी खिलाइए।

सामग्री

  • ब्रोकली-1 छोटी
  • पालक- ब्लांच किया हुआ मध्यम साइज का गुच्छा
  • मिक्स हर्ब-1 छोटा चम्मच
  • नमक-स्वादनुसार
  • बेसन- 1 बड़ा चम्मच
  • पनीर- थोड़ा-सा कद्दूकस किया हुआ
  • चीज- थोड़ी-सी कद्दूकस की हुई
  • चिली फ्लैक्स- स्वादानुसार

ऐसे बनाएं

Cutlets Recipe
Cutlets Recipe

सबसे पहले ब्रोकली को एकदम बारीक काट लें। इसके बाद इसमें ब्लांच किए पालक को मसलते हुए डाल लें और फिर इसमें, नमक, चिल्ली फ्लेक्स, पनीर, चीज़ और बेसन डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब फटाफट इसके कटलेट बना लें। आप जो भी शेप अच्छी लगती हो वैसी शेप बना लें। इसे नॉन स्टिक पैन में एक चम्मच तेल के साथ सेंकें। यह दस मिनट में सिक जाएगा। आप इस कटलेट को गाढ़े दही और हरी चटनी मिलाकर खाएं। यह एक हाई प्रोटीन डाइट है।

नोट- यह कटलेट उन लोगों के लिए बेहतरीन है जिनका पालक में टेस्ट बहुत डवलप नहीं है हालांकि वो आयरन से भरपूर होने की वजह से वो इसे खाना चाहते हैं। ब्रोकली की बात करें तो यह प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है। कटलेट में आपको इसे बहुत ज्यादा पकाना नहीं पड़ रहा है ऐसे में इसके फायदे जस के तस बने रहेंगे। आपके टीनएजर बच्चों को यह बहुत पसंद आएगा। इसमें स्वाद है और सो ऑयली फीलिंग भी नहीं होगी। शाम के नाश्ते का यह एक बढ़िया विकल्प है।