क्या आपको भी होती है पेट फूलने की शिकायत, ये 5 ड्रिंक दिलवा सकती हैं छुटकारा: Drinks to Control Bloating
Drinks to Control Bloating

Bloating Remedy: हर किसी महिला की दिल की तमन्ना होती है कि उसका पेट बिल्कुल अंदर हो जाए। फूला हुआ नजर नहीं आए। लेकिन क्या आपको पता है कि पेट फूला हुआ किसी कारण से भी हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप ध्यान दें कि कहीं आपको ब्लोटिंग तो नहीं हो रही है। जब काफी ज्यादा गैस बन जाए या पेट में किसी तरह की सूजन होती है तो हमारा पेट फूला महसूस होता है। ऐसे में जरूरी है कि आप इसके बारे में जाने कि आखिर क्यों ब्लोटिंग की समस्या हो रही है। और कैसे इससे निपटे-

Also read: जानिए आखिर खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? इन टिप्स से पाएं राहत: Causes Of Bloating

Bloating Remedy
Reason of Bloating

जब आपको ब्लोटिंग महसूस होती है तो आप पेट फूलने की कई दिक्कतों से जूझ रहे होते है। पेट में गैस होती है। या फिर आपको किसी तरह की सूजन हेाती है। लेकिन इसके अलावा इसके बहुत से कारण है। जिसके कारण आपको ब्लोटिंग सामना करना पड़ सकता है।
-ब्लोटिंग की समस्या तब भी होती है जब आपकी आंत में सूजन होती है। और आंत में सूजन पाचन क्रिया का सही प्रकार से कार्य करना नहीं करना है। आप इसको दिन प्रतिदिन नजरअंदाज करते रहते है। तो इसके कारण पूरे पेट पर सूजन आ जाती है।
-यदि आपकेा कब्ज रहती है तो भी आपके पेट में दिक्कते रहती है। और पेट फूला हुआ नजर आता है। साथ यदि आप ज्यादा भूखे रहते हैं और कई घंटों तक खाना नहीं खाते है। तब भी आपको पेट के फूलने की दिक्कत सामना करना पड़ता है।
-महिलाओं में अक्सर प्रीडियस के समय में या फिर हार्मोनल असंतुलन के कारण भी ब्लोटिंग की समस्या बन जाती है। और यदि आप दवाइयों का बहुत ज्यादा सेवन करते है। साथ ही बिल्कुल भी वर्कआउट नहीं करते है तो भी यह समस्या बढ़ती जाती है।

यदि आपको ऐसे बहुत से लक्षण दिखाई पड़ रहे है तो आप ध्यान रखें कि आपको भी कहीं ब्लोटिंग नहीं हो रही हो। तो ऐसे में आप इन लक्षण को अनदेखा न करें।
-जब आपका पेट अधिक फूलने लगता है तो आपको काफी अधिक घबराहट होने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि आप ध्यान दें आखिर क्यों आपको घबराहट हो रही है।
-घबराहट के साथ आप बेचैनी महसूस करती है। कहीं मन नहीं लगता है।
-पेट में दर्द महसूस होने लगता है। काफी गैस भी बनने लगती है।
-अधिकतर कब्ज और दस्त रहने लगते है। क्योंकि पेट की परेशानी में सबसे ज्यादा कब्ज और दस्त ही होते है।
-वजन या तो बढ़ता है या घटता है।
-हमेशा आपको थकान महसूस होती है। आपको सिरदर्द और कमजोरी महसूस होती है।

-आपको एसिड भी ज्यादा बनता है। जिससे खटटी डकारे आती रहती है।
-भूख बहुत कम लगती है। पेट में हमेशा एठेंन बनी रहती है।
-पेट फूलना और खट्टी डकारे आना

-सर्दियों में हम अक्सर हरी पत्तेदार सब्जियां खाते है लेकिन कई बार हरी पत्तेदार सब्जियां ज्यादा खाने से ही भी गैस बनने लगती है। या फिर आपको कब्ज हो सकती है। इसलिए हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं लेकिन बहुत ज्यादा नहीं।
-कई लोगों का पाचन तंत्र उतना अधिक मजबूत नही होता है तो ऐसे में जो खादय पदार्थ गैस बनाते है उन्हे लेने से बचें। जैसे राजमा,छोले,उड़द दाल आदि। ये बहुत ज्यादा आपको दिक्कत कर सकते है।
-बाजार की चीजें जैसे पिजा,बर्गर,चाट पकौड़ी,गोल गप्पे,नान,मखनी दाल ये सभी आपके पेट के लिए सही नहीं है तो इन्हे खाने से बचें।
-रात को देर रात तक खाना नहीं खाएं। क्योंकि इससे आपको गैस और कब्ज काफी ज्यादा हो सकती है। और आपको पेट इसी कारण काफी फूला हुआ नजर आने लगता है। तो रात में सोने से तीन चार घंटे पहले ही खाना खा ले।
-वर्कआउट करना आपके लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। इससे आपकी पेट फूलने की समस्या में आपको राहत मिलेगी।
-खाना खाने के एकदम बाद कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए। इससे पेट में खाना खराब हो जाता है। इसलिए कम से कम एक घंटे बाद पानी पीएं।