Black Carrot Benefits
Black Carrot Benefits

Black Carrot Benefits: हम में से बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्होंने काली गाजर न कभी खाई होगी और न ही कभी देखी होगी। यह एक अलग किस्म का गाजर है, जो एशियाई देशों में काफी आम है। भारत और चीन यह सबसे अधिक पाया जाता है। काली गाजर भले ही देखने में आपको अच्छी न लगे, लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से यह लाल और ऑरेन्ज रंग के गाजर से कई गुना फायदेमंद होती है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो काली गाजर में अन्य रंग के गाजर की तुलना में बीटा-कैरोटीन अधिक होता है। ऐसे में इसके स्वास्थ्य लाभ अधिक हैं। आइए जानते हैं काली गाजर खाने से सेहत को होने वाले फायदे क्या हैं?

अर्थराइटिस की समस्याओं को करे कम

काली गाजर में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर रूप से मौजूद होता है, जो पुरानी बीमारियों और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मददगार साबित हो सकती है। अगर आप नियमित रूप से काली गाजर का सेवन करते हैं, तो इससे काफी हद तक अर्थराइटिस की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। खासतौर पर यह अर्थराइटिस में होने वाली सूजन को कम करने में फायदेमंद है।

Arthritis

पाचन में सहायता

काली गाजर में डायट्री फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो एक स्वस्थ पाचन तंत्र के लिए आवश्यक है। फाइबर युक्त आहार का सेवन करने से आंतों से जुड़ी परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा, फाइबर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और शरीर में इंसुलिन और ग्लूकोज को कंट्रोल करने में मददगार है। अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं तो कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज की परेशानियों को दूर कर सकते हैं।

digestion

कैंसर से करे बचाव

2013 में हुए एक रिसर्च के मुताबिक, काली गाजर का सेवन करने से कैंसर से बचाव किया जा सकता है। दरअसल, अध्ययन से पता चला कि काली गाजर का अर्क एंटीकैंसर गुणों से भरपूर होता है, जो कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। इसके कीमो-प्रिवेंटिव गुण होते हैं, जो कैंसर की परेशानियों को कम करने में प्रभावी माने जाते हैं।

मानसिक परेशानियां करे कम

काली गाजर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मस्तिष्क में बीटा-एमिलॉइड के जमाव को कम कर सकता है। यह एक ऐसा कारक है, जिससे मानसिक परेशानियां बढ़ने का खतरा रहता है। ऐसे में अगर आप मानसिक समस्याओं से दूर रहना चाहते हैं तो काली गाजर का सेवन करें।

बढ़ाए आंखों की रोशनी

काली गाजर का सेवन करने से शरीर में बीटा-कैरोटीन की आपूर्ति की जा सकती है। यह आपके शरीर के लिए एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करता है, जो आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद है। बीटा-कैरोटीन युक्त आहार का सेवन करने से आंखों की अन्य समस्याएं जैसे- आंखों का धुंधलापन, मोतियाबिंद के खतरों को कम किया जा सकता है।

Good for eyes

काली गाजर स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। हालांकि, अगर आप किसी तरह की दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

Leave a comment