डैनोन इंडिया की खूबसूरत पहल
प्रोटीनेक्स ने डॉक्टर्स फॉर यू फाउंडेशन के सहयोग से एक खूबसूरत पहल की शुरुआत की हैI इसका उद्देश्य हमारे देखभाल करने वालों को सशक्त बनाना है ताकि वे रोगियों का अच्छी तरह से ध्यान रख सकेंI
Protinex Initiative: प्रोटीन की खपत को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार करने की दिशा में डैनोन इंडिया का प्रमुख ब्रांड प्रोटीनेक्स ने महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया हैI हर 1,000 प्रतिज्ञाओं के लिए, ब्रांड आशा कार्यकर्ताओं को प्रोटीनेक्स पैक दान कर रहा हैI यह पहल डॉक्टर्स फॉर यू फाउंडेशन के सहयोग से शुरू की गई हैI इसका उद्देश्य हमारे देखभाल करने वालों को सशक्त बनाना है ताकि वे रोगियों का अच्छी तरह से ध्यान रख सकेंI
Read More: आपके लिए ये हैं प्रोटीन के बढ़िया विकल्प
प्रोटीन का सेवन है जरूरी

हमारे शरीर को रोजाना प्रोटीन की जरूरत होती हैI आईसीएमआर द्वारा सुझाए गए आहार भत्ते (आरडीए) के अनुसार शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम 0.83 ग्राम प्रोटीन का सेवन रोजाना किया जाना चाहिए, ताकि हमारी मांसपेशियां मजबूत बन सकें और बेहतर तरीके से काम कर सकेंI इसके लिए व्यायाम और संतुलित आहार भी बहुत जरूरी हैI प्रोटीन ऊर्जा प्रदान करने, थकान से लड़ने और मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने के लिए जरूरी है, जिससे हमारी दैनिक शारीरिक गतिविधियां आसान हो जाती हैंI
प्रोटीन के महत्व के बारे में जागरूकता है जरूरी

प्रोटीन के महत्व के बावजूद, अध्ययनों से पता चलता है कि 70% भारतीय उपभोक्ता अपने आहार में पर्याप्त प्रोटीन नहीं लेते हैंI इसलिए, यह समझना जरूरी है कि अपर्याप्त प्रोटीन का सेवन हमारे समग्र स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता हैI इन सामुदायिक कार्यकर्ताओं को प्रोटीनेक्स प्रदान करके, डैनोन इंडिया न केवल आशा कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य और पोषण का समर्थन कर रहा है, बल्कि उन्हें रोज़मर्रा की ज़िंदगी में प्रोटीन के सेवन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने में भी सक्षम बना रहा हैI अपने समुदायों के भरोसेमंद और सम्मानित सदस्यों के रूप में, आशा कार्यकर्ताओं के पास ऐसे व्यक्तियों तक पहुँचने और उनसे जुड़ने की एक अनूठी क्षमता है, जिनकी अन्यथा स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित पहुँच हो सकती हैI
डैनोन इंडिया की खूबसूरत पहल
अपने इस पहल के बारे में बात करते हुए, डैनोन इंडिया के मार्केटिंग डायरेक्टर श्रीराम पद्मनाभन ने कहा कि “लोग अपने जीवन में मांसपेशियों के स्वास्थ्य और प्रोटीन सेवन के महत्व को आसानी से अनदेखा कर देते हैंI जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, हमारे शरीर में सूक्ष्म परिवर्तन होते हैं, इन परिवर्तनों को स्वीकार करने और उचित कार्रवाई करने की आवश्यकता पर ध्यान देना जरूरी हैI डैनोन इंडिया में, हम मानते हैं कि हर किसी को पौष्टिक भोजन और आवश्यक स्वास्थ्य सेवा तक पहुँच का अधिकार हैI इस पहल के माध्यम से, हमें आशा कार्यकर्ताओं का समर्थन करने पर गर्व है, जो वंचित समुदायों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैंI उन्हें प्रोटीनेक्स प्रदान करके, हम उनके पोषण सेवन को बढ़ाने और उनके समग्र स्वास्थ्य और कल्याण में योगदान करने की उम्मीद करते हैंI”
यह पहल प्रोटीनेक्स प्रोटीन अभियान का एक हिस्सा है, जो भारत में अपर्याप्त प्रोटीन सेवन के ज्वलंत मुद्दे को संबोधित करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी जागरूकता हैI इसका दूसरा सीजन सफल रहा क्योंकि इसमें प्रोटीन से जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया गयाI डैनोन इंडिया की प्रोटीन विशेषज्ञता और हमारे भागीदारों की संयुक्त प्रयास से अंतिम मील तक जागरूकता फैलाने के लिए ऑन-ग्राउंड इवेंट आयोजित किए जा सकें और समुदाय का समर्थन करने के प्रयास को पूरा किया जा सकेI
