best vegetable for health
best vegetable for health

Overview:

कुछ सब्जियों को नियमित डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। ऐसा करने से न सिर्फ आपका दिल, दिमाग, लिवर, आंखें हेल्दी रहती हैं। बल्कि ये इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करती हैं। जिससे कई बीमारियों से बचाव हो सकता है।

Best Vegetable for Health: आज के समय में लोग सेहतमंद तो रहना चाहते हैं, लेकिन अपनी थाली को हेल्दी बनाने पर फोकस नहीं करते हैं। खासतौर पर जब बात सब्जियों की आती है तो उनकी लिस्ट काफी छोटी होने लगती है। लोग अक्सर सब्जियों और सेहत के कनेक्शन पर ध्यान नहीं देते। हाल ही में एम्स, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से जुड़े गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने ऐसी 8 सब्जियों के बारे में बताया है, जो सेहत का खजाना है।

इसलिए फायदेमंद हैं ये सब्जियां

डॉ. सेठी के अनुसार कुछ सब्जियों को नियमित डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। ऐसा करने से न सिर्फ आपका दिल, दिमाग, लिवर, आंखें हेल्दी रहती हैं। बल्कि ये इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करती हैं। जिससे कई बीमारियों से बचाव हो सकता है।

1. ब्रोकोली: सूजन भगाती है दूर

अपनी पोस्ट में डॉ. सेठी ने बताया कि ब्रोकोली एक क्रूसिफेरस सब्जी है जो शरीर में सूजन को कम करती है। इसमें सल्फोराफेन नाम का यौगिक पाया जाता है जो लिवर को डिटॉक्स करता है। साथ ही यह आंत के माइक्रोबायोम को बेहतर बनाती है।

2. चुकंदर : लिवर रहता है सेहतमंद

लिवर हेल्थ से लेकर ब्लड फ्लो तक यह एक सब्जी सभी परेशानियों को हल कर सकती है। चुकंदर नाइट्रेट्स से भरपूर होता है जो शरीर में खून के बहाव को बेहतर बनाता है। इसमें बीटाइन नाम का तत्व होता है जो लिवर को स्वस्थ रखने और पाचन सुधारने में मदद करता है।

3. शकरकंद : पेट की समस्याओं से छुटकारा

पेट की समस्या से इन दिनों हर दूसरा शख्स परेशान रहता है। ऐसे में शकरकंद आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। शकरकंद में भरपूर फाइबर और बीटा कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं और पेट साफ रखने में मदद करते हैं।

4. पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी सब्जियां हमारी सेहत के लिए वरदान हैं। पालक जैसी सब्जियां मैग्नीशियम, फोलेट और प्रीबायोटिक फाइबर से भरपूर होती हैं। ये आंत में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाती हैं। इसकी मदद से मेटाबॉलिज्म और पाचन तंत्र मजबूत होता है।

5. ब्रसेल्स स्प्राउट्स : कैंसर से सुरक्षा

ब्रसेल्स स्प्राउट्स इन दिनों आसानी से बाजार में उपलब्ध होते हैं। ये छोटी पत्तागोभी जैसे दिखते हैं। डॉ. सेठी का कहना है कि ये छोटे-छोटे हरे गोले ‘क्रूसिफेरस पावर हाउस’ हैं। ये फाइबर और ऐसे यौगिकों से भरे होते हैं जो कोलन कैंसर के खतरे को कम करते हैं। इन्हें भूनकर खाने से स्वाद भी अच्छा आता है और पोषण भी बना रहता है।

6. फूलगोभी : दिमाग की दोस्त

अगर आप अपने दिमाग को तेज और स्वस्थ रखना चाहते हैं तो अपने खाने की थाली में फूलगोभी जरूर शामिल करें। खास बात यह है कि इसे आप कई तरह से खा सकते हैं। इसमें कोलीन होता है जो दिमाग और लिवर के लिए जरूरी है। ये कम कैलोरी वाली हेल्दी सब्जी है।

7. गाजर : आंखों के लिए बेस्ट

हमारे बुजुर्ग हमेशा से गाजर खाने की सलाह देते आए हैं। दरअसल, गाजर में कैरोटीनॉयड होते हैं जो आंखों और त्वचा के लिए फायदेमंद हैं। इसमें मौजूद फाइबर प्रीबायोटिक की तरह काम करता है और आंत के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है।

8. करेला : सेहत का वरदान

भले ही करेला कड़वा होता है, लेकिन इसके फायदे जबरदस्त हैं। ये ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है और शरीर को डिटॉक्स करता है। इसमें खास तरह के फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...