सर्दियों में मसाज के लिए बेस्ट ऑयल, जोड़ों के दर्द से तुरंत मिलेगी राहत
Best Oil for Massage: ठंड बढ़ने पर जोड़ों में दर्द की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ने लगती है। ऐसे में सर्दियों में घुटनों और ज्वाइंट्स की नियमित रूप से मसाज करें। मसाज के लिए आप कुछ असरदार तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार तेल के बारे में-
Oil for Massage: सर्दियों में जोड़ों के दर्द की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। घुटने और जोड़ों में दर्द आपके दैनिक जीवन को अस्त-व्यस्त कर सकता है। ऐसे में जोड़ों में दर्द की परेशानी को कम करने के लिए समय पर इलाज की आवश्यकता होती है। अगर आप जोड़ों में दर्द समस्या से जूझ रहे हैं तो इसके लिए कुछ घरेलू उपचार का भी सहारा लिया जा सकता है। खासतौर पर जोड़ों में तेल से मालिश करने से दर्द और सूजन की परेशानी काफी हद तक कम की जा सकती है। आइए जानते हैं जोड़ों में दर्द की परेशानी को कम करने के लिए किस तेल से करें मालिश?
लहसुन के तेल से करें मसाज

सर्दियों में जोड़ों में दर्द और सूजन की परेशानी बढ़ने पर आप लहसुन के तेल से मसाज कर सकते हैं। इससे दर्द और सूजन से काफी हद तक आराम मिल सकता है। लहसुन का तेल तैयार करने के लिए 2 चम्मच सरसों का तेल लेँ। इसमें लहसुन की कुछ कलियां डालकर इसे गर्म करें। इसके बाद इस तेल को ठंडा होने दें। जब तेल हल्का ठंडा हो जाए तो इससे अपने जोड़ों की मालिश करें। इससे जोड़ों में दर्द से काफी आराम मिल सकता है।
ऑलिव ऑयल का करें प्रयोग

ठंड में जोड़ों में दर्द की परेशानी बढ़ने पर ऑलिव ऑयल से मसाज कर सकते हैं। ऑलिव ऑयल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और दर्द-रोधी गुण पाया जाता है, जो जोड़ों के दर्द को कम करने में प्रभावी है। ठंड में नियमित रूप से इससे मसाज करने से दर्द की परेशानी को कम करने में मदद मिल सकती है।
बादाम का तेल

जोड़ों में दर्द की समस्या को कम करने के लिए बादाम तेल से मसाज करें। बादाम तेल आपकी हड्डियों को मजबूत कर सकता है, जिससे जोड़ों में दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। जोड़ों पर रोजाना इस तेल से मालिश करने से आपको दर्द से काफी जल्द छुटकारा मिल सकता है।
नारियल तेल से करें मसाज

घुटनों में दर्द की समस्या को कम करने के लिए नारियल तेल से मसाज करें। नारियल तेल में मौजूद एनाल्जेसिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों में होने वाली सूजन और दर्द को प्रभावी रूप से कम करने में आपकी मदद कर सकता है।
तिल के तेल से करें मसाज

जोड़ों में दर्द की समस्या को कम करने के लिए तिल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, तिल का तेल ओमेगा-3 फैटी एसिड, जिंक, प्रोटीन, कैल्शियम जैसे पोषण तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में इस तेल से जोड़ों की मालिश करने से आपकी हड्डियों को भरपूर रूप से पोषण मिलता है, जिससे जोड़ों में दर्द की समस्या कम की जा सकती है।
सर्दियों में होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए आप इन असरदार तेल से मसाज कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको जोड़ों में काफी ज्यादा दर्द हो रहा है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें, ताकि सर्दियों में होने वाली परेशानियों की गंभीरता को कम किया जा सके।
