protein
Protein Food Pairing

Overview: प्रोटीन के साथ खाएं ये फूड्स

अगर आप प्रोटीन को डाइट में शामिल कर रही हैं तो उनके साथ कुछ फूड्स को पेयर जरूर करें।

Protein Food Pairing: यह तो हम सभी जानते हैं कि अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए प्रोटीन इनटेक पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। यह ना केवल वेट लॉस में मददगार है, बल्कि इससे मसल्स को बनाए रखने में भी काफी मदद मिलती है। यही वजह है कि हम सभी अपनी डाइट में अंडा, दाल, पनीर, स्प्राउट्स व टोफू जैसी चीजों को शामिल करते हैं। लेकिन अगर इन सभी चीजों को डाइट में शामिल करने पर भी आपको मसल टोनिंग या वेट लॉस में रिजल्ट ना के बराबर दिख रहे हो तो? ऐसे में आपका निराश होना लाजमी है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका उपाय ज्यादा प्रोटीन लेना नहीं है, बल्कि आपको अपनी फूड पेयरिंग पर ध्यान देने की जरूरत है। जी हां, फूड पेयरिंग ही वो ट्रिक है जिससे आप प्रोटीन का मैक्सिमम बेनिफिट ले सकती हैं। दरअसल, हमारी बॉडी को प्रोटीन को सही से एब्सॉर्ब करने के लिए कुछ सपोर्ट न्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है, जैसे विटामिन सी, कॉम्प्लेक्स कार्ब्स, हेल्दी फैट्स और फाइबर आदि।

अगर डाइट में इन चीजों को शामिल नहीं किया जाता है तो इससे बॉडी उस प्रोटीन को ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पाती। मतलब, आप चाहे कितनी भी मात्रा में या फिर प्रोटीन के कितने भी अच्छे सोर्स को खाएं, लेकिन फिर भी मनचाहे रिजल्ट नहीं मिल पाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही फूड पेयरिंग ट्रिक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आपको प्रोटीन का पूरा लाभ मिल पाएगा-

How To Identify Protein
Identify Fake Protein Credit: Istock

प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी होता है, इससे मसल्स बनाने, फैट बर्न करने और स्किन-हेयर रिपेयर करने में मदद मिलती है। लेकिन सिर्फ प्रोटीन खा लेने से कुछ नहीं होता। शरीर आपकी बॉडी में अब्जॉर्ब हो, इसके लिए आपको अन्य न्यूट्रिएंट्स जैसे विटामिन सी, कॉम्प्लेक्स कार्ब्स, गुड फैट्स और फाइबर आदि की भी जरूरत होती है। लेकिन अगर आप सिर्फ अंडा, दाल या पनीर जैसी चीज़ें खाती हो, लेकिन बाकी न्यूट्रिएंट्स का ध्यान नहीं रखती, तो इससे शरीर उस प्रोटीन का पूरा उपयोग नहीं कर पाता और फिर आपको वह फायदा नहीं मिलता है।

वेजिटेरियन के लिए दाल को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना गया है, लेकिन इसमें कुछ अमीनो एसिड की कमी होती है, जो चावल या रोटी में होती है। इसलिए, जब आप दाल के साथ चावल या रोटी लेते हैं तो आपको वास्तव में कंप्लीट प्रोटीन मिलता है। आप दाल-चावल को अपने लंच का हिस्सा बना सकते हैं। आप चाहें तो मूंग दाल खिचड़ी, राजमा चावल, चना दाल के साथ बाजरे की रोटी को खा सकते हैं।

Eat vegetables with eggs
Eat vegetables with eggs

अगर आप अंडा खाना चाहते हैं तो ऐसे में उसमें साथ पालक, टमाटर व शिमला मिर्च को भी जरूर शामिल करें। अंडे में मौजूद प्रोटीन शरीर में अब्जॉर्ब हो, इसके लिए आपको साथ में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स रिच फूड जरूर लेना चाहिए। इस लिहाज से अंडे के साथ सब्जियों को कॉम्बिनेशन काफी अच्छा माना जाता है। इतना ही नहीं, सब्जियों में मौजूद फाइबर पाचन को भी सपोर्ट करते हैं। आप वर्कआउट के बाद अंडा खाएं या फिर आप इसे अपने ब्रेकफास्ट का हिस्सा बनाएं। आप नाश्ते में वेज ऑमलेट या फिर एग स्क्रैम्बल के साथ टमाटर-पालक को लें।

दाल, चना व बीन्स जैसे प्लांट-बेस्ड प्रोटीन का अब्जॉर्बशन तब बेहतर तरीके से होता है, जब इसके साथ विटामिन सी को शामिल किया जाए। यही वजह है कि चना या मूंग सलाद के साथ आप नींबू या टमाटर को मिक्स कर सकते हैं। इससे शरीर में आयरन का अब्जॉर्बशन भी बढ़ता है। आप इसे सलाद या चाट के रूप में खाएं। नींबू या टमाटर डालने से सलाद का टेस्ट भी काफी अच्छा आता है। आप इसे शाम में हेल्दी स्नैक के रूप में खाएं या फिर यह एक बेहतरीन प्री-वर्कआउट मील भी साबित हो सकता है। 

Take nuts and seeds with milk
Take nuts and seeds with milk

जब आप प्रोटीन ले रही हैं और मसल रिपेयरिंग बेहत तरीके से चाहती हैं तो ऐसे में उसके साथ नट्स व सीड्स लेना काफी फायदेमंद रहता है। आप प्रोटीन के साथ हेल्दी फैट्स जैसे ओमेगा-3, विटामिन ई लें। इससे मसल रिपेयरिंग में काफी मदद मिलती है। साथ ही, फैट-सॉल्यूबल विटामिन्स का अब्जॉर्बशन भी बढ़ता है। इसलिए आप दूध या व्हे प्रोटीन के साथ नट्स और सीड्स को खाएं। वर्कआउट के बाद इसे लेना सबसे अच्छा है। आप प्रोटीन शेक के साथ चिया सीड्स ले सकती हैं या फिर दूध के साथ बादाम लें।

अगर आप नाश्ते में मूंग दाल चीला खा रही हैं तो उसके साथ दही लेने से आपको काफी फायदा मिलेगा। दरअसल, दही एक फर्मेंटेड फूड है और फर्मेंटेड फूड गुड गट बैक्टीरिया को बढ़ाता है। जिसकी वजह से प्रोटीन डाइजेशन में काफी मदद मिलती है। आप अगर सोया ले रही हैं तो उसके साथ भी दही लेना अच्छा विचार हो सकता है। आप इसे नाश्ते में खाएं या फिर मिड मील के रूप में भी इसे लिया जा सकता है। 

Eat avocado with eggs
Eat avocado with eggs

नाश्ते में आप अंडे और एवोकाडो की मदद से सैंडविच बनाकर खा सकती हैं। दरअसल, एवोकाडो में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं,जो अंडे के फैट सॉल्यूबल विटामिन (ए, डी, ई, के) को अब्जॉर्ब करने में मदद करते हैं। यही वजह है कि जब अंडे के साथ एवोकाडो को खाया जाता है तो इससे हार्मोन बैलेंस बेहतर होता है और साथ ही साथ स्किन ग्लो करने लगती है। अगर आप एवोकाडो नहीं खाना चाहती हैं तो ऐसे में आप आधा चम्मच देसी घी का इस्तेमाल करें। 

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...