बच्चों को जौ का पानी पिलाने के फायदे: Barley Water for Babies
Barley Water for Babies

बच्चों को जौ का पानी पिलाने के फायदे: Barley Water for Babies

Barley Water for Babies : बच्चों के लिए जौ का पानी काफी हद तक फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

Barley Water for Babies: भारतीय घरों में इस्तेमाल की जाने वाली अनाज और मसालों में कई शक्तिशाली गुण होते हैं। आयुर्वेद में भी इन अनाजों का काफी महत्व होता है। जौ की बात करें, तो यह काफी शक्तिशाली अनाज हैं। बच्चों को आप इसका पानी तैयार करके दे सकते हैं। यह काफी गुणकारी हो सकता है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं, जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। आज इस लेख में हम आपको बच्चों को जौ का पानी पिलाने से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं बच्चों को जौ का पानी पिलाने से होने वाले फायदे क्या हैं?

Also read: नेहा धूपिया की तरह आप भी कम कर सकती हैं अपना बढ़ा हुआ वजन

Barley Water for Babies
Barley Water for Babies

जौ का पानी पाचन तंत्र के लिए काफी अच्छा माना जाता है। बच्चों को आय दिन होने वाली पाचन से जुड़ी परेशानी के लिए जौ का पानी काफी हेल्दी हो सकता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो कब्ज की समस्या को कम करती है और पाचन को बेहतर बनाती है।

बच्चों को गर्मी के दिनों में होने वाली डिहाइड्रेशन की परेशानी को दूर करने के लिए आप जौ का पानी दे सकते हैं। यह बच्चों को गर्मी से बचाने और उनकी ऊर्जा बनाए रखने में मददगार साबित हो सकती है। अगर आप बच्चों को गर्मी में डिहाइड्रेशन से सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो उन्हें जौ का पानी जरूर पिलाएं।

Dehydration
Dehydration

जौ का पानी एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है, जो बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देता है। इस पानी के सेवन से उन्हें बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। यह बच्चों को होने वाली सर्दी-जुकाम और कमजोर इम्यूनिटी की वजह से होने वाली अन्य समस्याओं से सुरक्षित रख सकता है।

बच्चों को जौ का पानी देने से काफी लाभ हो सकता है। यह स्किन के स्वास्थ को बढ़ावा देता है। साथ ही स्किन को चमकदार बनाए रखने में मदद करता है। अगर आप बच्चों की स्किन की परेशानी को दूर करना चाहते हैं, तो आप उन्हें ले पानी नियमित रूप से दें।

Babies Skin
Babies Skin

जौ के पानी में आयरन की काफी अच्छी मात्रा होती है। यह बच्चों को एनीमिया से बचाव करने में काफी मददगार होता है। अगर आप बच्चों को एनीमिया से सुरक्षित रखना चाहता हैं, तो उन्हें जौ का पानी दे सकते हैं।

जौ का पानी तैयार करने के लिए जौ को अच्छी तरह धोकर उबाल लें और फिर पानी को छान लें। आप इसमें थोड़ा सा नींबू का रस या शहद मिलाकर इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं। बच्चों को जौ का पानी देने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उन्हें इसमें मिली किसी भी सामग्री से एलर्जिक न हो।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...