आइवा गैजेट से सेहत को ट्रैक करना है आसान
आइवा को यूजर्स के अनुभव को ध्यान में रखकर बड़ी सावधानी के साथ डिजाइन किया गया हैI अपनी एर्गोनॉमिक डिजाइन के कारण यह काफी उपयोगी गैजेट है, जो स्वास्थ्य से सम्बंधित सभी जरूरतों को पूरा करती हैI
EYVA Gadget: आज काम के बोझ के कारण लोग आसानी से तनावग्रस्त हो रहे हैं, ऐसे में वे अपनी सेहत का ध्यान सही से नहीं रख पाते हैंI उनकी इसी जरूरत को ध्यान में रख कर भारत में एक महत्वपूर्ण हेल्थ-टेक यंत्र का विकास हुआ है, जिसका नाम आइवा (EYVA) हैI पूरी तरह से भारत में निर्मित यह लाइफस्टाइल गैजेट रियल टाइम में हमारी सेहत के 6 महत्वपूर्ण पहलुओं की निगरानी करता हैI आइवाको यूजर्स के अनुभव को ध्यान में रखकर बड़ी सावधानी के साथ डिजाइन किया गया हैI अपनी एर्गोनॉमिक डिजाइन के कारण यह काफी उपयोगी गैजेट है, जो स्वास्थ्य से सम्बंधित सभी जरूरतों को पूरा करती हैI
आइवा गैजेट की सबसे खास बात यह है कि यह गैजेट एक साथ चार महत्वपूर्ण अवस्थाओं, जैसे कि ब्लड ग्लूकोज, एचबीए1सी, ईसीजी, ऑक्सीजन लेवल, ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट की स्थिति को महज 60 सेकंड में बताने की क्षमता रखती हैI यह स्वास्थ्य से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर अपने स्वास्थ्य की खुद देखभाल करने की शक्ति प्रदान करती हैI
Also read : वीरभद्रासन योग करने से होंगे ये 5 फायदे
आइवा गैजेट कैसे काम करता है?
आइवा गैजेट की कार्यप्रणाली बहुत आसान व सरल हैI इसकी कार्यप्रणाली के लिए बस आपको इसके सेंसर्स पर अपने हाथ के अंगूठों को रखना होगा और फिर आइवा को अपने दोनों हाथों से पकड़ कर रखना होगा, इतना करने के बाद यह अपना काम खुद से कर लेती हैI यह 60 सेकंड में आपको आपके शरीर की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करती है, जिससे आप अपनी सेहत के बारे में जरुरी जानकारी प्राप्त कर पाते हैं और अपनी सेहत का सही तरीके से देखभाल कर सकते हैंI

आइवा का उपयोग केवल चिकित्सीय उद्देश्यों तक ही सीमित नहीं हैI यह आपके रोजाना के जीवन को भी आसान बनाने का काम करती हैI आइवा गैजेट से आप जाँच कर सकते हैं कि आपके महत्वपूर्ण अंग किस प्रकार से काम कर रहे हैंI साथ ही इससे आप व्यायाम के बाद अपने व्यायाम की रूटीन ठीक करने के लिए भी हार्ट रेट की जाँच कर सकते हैंI यहाँ तक इससे आपके सोने की आदत और स्थिति को भी ट्रैक किया जा सकता है, जिससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि आपकी दैनिक गतिविधियाँ आपको अंदरूनी तौर पर कितना प्रभावित कर रही हैंI
इसके अलावा आप इंट्यूटिव आइवा ऐप से स्वास्थ्य संबंधी ढेरों डेटा और गहरी परख वाले विश्लेषण भी प्राप्त कर सकते हैंI यह लोगों को दैनिक, साप्ताहिक और मासिक आधार पर शरीर की प्रवृत्तियों को ट्रैक करने में समर्थ बनाती हैI इस प्रकार लोग अपनी विशिष्ट ज़रूरतों और प्राथमिकताओं के अनुसार कस्टमाइज्ड वेलनेस रूटीन भी तैयार कर सकते हैंI
आइवा ने एक क्रांतिकारी नॉन-इन्वेसिव ब्लड ग्लूकोज मॉनिटरिंग सहित दस लाख से अधिक सूई रहित जाँच की अतुलनीय उपलब्धि हासिल करके सेल्फ – केयर के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की हैI भारत के 28 राज्यों में से 26 राज्यों के ग्राहकों का इस गैजेट ने भरोसा जीता हैI साथ ही ग्राहकों की ओर से भी इस गैजेट को काफी पसंद किया जा रहा हैI
