बोसु बॉल एक्सरसाइज करने के फायदे और तरीका: Bosu Ball Exercise
Bosu Ball Exercise

Overview:

Bosu Ball Exercise : बोसु बॉल एक्सरसाइज करने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। यह मोटापा कम करने से लेकर कमर की परिधि को घटा सकता है। आइए जानते हैं इसे करने का तरीका और फायदे क्या हैं?

Bosu Ball Exercise : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए न सिर्फ खानपान का सही होना जरूरी होता है, बल्कि इसके लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करना भी बहुत ही जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि आपका शरीर फिट रहे, तो नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। कुछ लोगों की शिकायत रहती है कि वे एक्सरसाइज करके बोर हो जाते हैं। अगर आपकी भी यही शिकायत है, तो परेशान न हों। इस स्थिति में आप बोसु बॉल एक्सरसाइज करें। आप सोच रहे होंगे कि ये कैसा एक्सरसाइज है? तो आपको बता दें कि ये बहुत ही आसान सा एक्सरसाइज है, जिसे करने से आपको काफी लाभ होगा। साथ ही इसे करने से आप बोर भी फील नहीं करेंगे। आइए जानते हैं बोसु बॉल एक्सरसाइज करने के क्या हैं फायदे और करने का सही तरीका क्या है?Bosu Ball Exercise Steps and Benefits

Also read : पीरियड्स के दौरान आखिर क्यों होता है आपकी ब्रेस्ट में दर्द? जाने कारण

इस एक्सरसाइज को करने का कई तरीका है। इस लेख में हम आपको जो तरीका बता रहे हैं, उसे माउंट क्लाइंबर बोसु बॉल एक्सरसाइज कहते हैं। इससे बॉडी को बैलेंस करने में मदद मिलती है। वहीं, इसके स्टेप्स काफी ज्यादा आसान हैं। आइए जानते हैं इसे करने का सही तरीका क्या है?

Bosu Ball Exercise
Bosu Ball Exercise Tips

एक्सरसाइज शुरू करने से पहले बोसु बॉल लें और इसे अपने हाथों के नीचे रखें।
अब इसपर प्लैंक करें, इसके लिए अपने हाथों को बोसु बॉल पर रखें और पैर को आगे की ओर करके कुल्हे को ऊपर रखें।
इसके बाद अपने दाएं पैर को फ्लोर पर टच न कराएं और इसी पैर के घुटनों को अपनी छाती की ओर मोड़ें।
इसके बाद पैर को प्लैंक की स्थिति में लाएं और फिर दोबारा से दूसरी ओर इसी प्रक्रिया को दोहराएं।
इसी तरह बारी-बारी से कम से कम 10 से 15 बार इस एक्सरसाइज को करें। इससे काफी अच्छा रिजल्ट मिलेगा।

नियमित रूप से बोसु बॉल एक्सरसाइज करने से शरीर को काफी लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं इसके लाभ के बारे में-
इस एक्सरसाइज को करने से आपके कमर और पैरों की मांसपेशियों को मजबूती मिल सकती है।
यह शरीर के बैलेंस को बनाए रखता है और जोड़ों की मजबूती को बढ़ावा दे सकता है।
नियमित रूप से बोसु बॉल एक्सरसाइज करने से शरीर की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।
यह एक्सरसाइज आपके पीठ में खिंचाव उत्पन्न करता है, जिससे मांसपेशियों का लचीलापन बढ़ता है।

Bosu Ball Exercise
Bosu Ball Exercise for Weight Loss Credit: Istock

बोसु बॉल एक्‍सरसाइज की मदद से शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है।

शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने से लेकर मांसपेशियों की मजबूती को बढ़ाने के लिए बोसु बॉल एक्सरसाइज करना काफी हद तक फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आप इस एक्सरसाइज को पहली बार कर रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...