Badshah Weight Loss: चार्ट टॉपिंग हिट्स के लिए पहचाने जाने वाले भारतीय रैपर बादशाह हाल ही में न्यूज में आ गए। कारण रहा उनका पतला शरीर, बादशाह को उनके वजन घटाने के चक्कर में सबका ध्यान उनकी ओर गया है। अपने कपड़ों के ब्रांड के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो में फैंस ने उनके दुबले शरीर को देखा, और लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि बादशाह ने अचानक कैसे वजन कम किया।
वजन घटाने के पीछे बादशाह की प्रेरणा
बादशाह ने अपनी हेल्थ जर्नी के बारे में खुलकर बात की है, उन्होंने वजन कम करने के लिए कई कारण बताये हैं, जिनमें से निम्नलिखित हैं –
परफॉर्मेंस स्टैमिना : उन्होंने माना है कि उनके स्टेज परफॉर्मेंस अक्सर 120 मिनट तक चलते हैं। इसके लिए ज्यादा स्टैमिना की जरूरत पड़ती है। लॉकडाउन के बाद, उन्होंने अपनी स्टैमिना में कमी देखी, जिससे उन्हें अपनी फिटनेस पर खास ध्यान देना पड़ा ताकि वे बिना थके हाई एनर्जी शो कर सकें।
स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें : बादशाह ने खुलासा किया कि वह स्लीप एप्निया से पीड़ित थे, जिसकी वजह से उन्हें नींद के दौरान सांस लेने में दिक्कत होती थी। इस तरह के खतरों और मोटापे के कारण उन्होंने इसके असर को कम करने के लिए वजन घटाने के बारे में सोचा और इस ओर अपनी कोशिश शुरू कर दी।
क्या कहा बादशाह ने
उन्होंने कहा कि मैंने ध्यान दिया कि स्टेज पर जाने के सिर्फ 15 मिनट बाद ही मेरी सांस फूलने लगती थी। और मुझे ठीक से नींद भी नहीं आती थी। तब मैंने सोचा कि मुझे अपना वजन कम करना ही होगा। बादशाह ने यह भी बताया कि वजन कम करने के लिए वह खुद को भूखा रखा करते थे और इस वजह से उनका वजन और बढ़त जा रहा था। लेकिन अब वह सब कुछ खाते हैं, बस पोर्शन को कंट्रोल करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके प्रोफेशन की वजह से उन्हें खाने की खराब आदतें लग गई थीं, वे लोग समय पर खाना नहीं खा पात हैं। लेकिन अब बदलाव के बाद उन्हें सलाद खाना अच्छा लगने लगा है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक लाइफस्टाइल है।
वजन घटाने को ओज़ेम्पिक से जोड़ने वाली अटकलें
बादशाह के पतले होने की चर्चाओं के बीच, कुछ फैंस ने यह कहा कि बादशाह ने ओज़ेम्पिक जैसी वेट मैनेजमेंट दवा का सेवन किया है। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर कमेंट्स में यूजर्स उनके वजन घटाने और ऐसी दवाओं के उपयोग के बढ़ते चलन की बात कर रहे हैं।
ओज़ेम्पिक को समझना

ओज़ेम्पिक को सामान्य रूप से सेमाग्लूटाइड के रूप में जाना जाता है। यह टाइप 2 डायबिटीज वाले वयस्कों के लिए FDA अप्रूव्ड दवा है। यह दवा पैनक्रियाज़ को अधिक इंसुलिन बनाने में मदद करती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जाता है। ओज़ेम्पिक का साइड इफेक्ट वेट लॉस है, जिसके कारण कुछ डॉक्टर इसके सेवन पर सवाल उठाते हैं।
हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि ओज़ेम्पिक भले ही वजन कम करने में मदद कर सकता है, लेकिन इसे वजन घटाने वाली दवा के रूप में ऑफ़िशियली अप्रूवल नहीं दिया गया है। वेगोवी और ज़ेपबाउंड जैसी अन्य दवाओं में सेमाग्लूटाइड होता है और इन्हें खास तौर पर वेट मैनेजमेंट के लिए अप्रूवल दिया गया है।
