सेहत का खजाना है एवोकाडो: Avocado Benefits
Avocado Benefits

Avocado Benefits: एवोकाडो न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस फल के स्वास्थ्य लाभों की सूची वास्तव में लंबी है। जी हां, तकनीकी रूप से यह एक सब्जी नहीं बल्कि एक फल है। भारत में यह आसानी से उपलब्ध है। हर व्यक्ति को इस गुड फैट फल के बारे में जानना चाहिए और इसे नियमित रूप से अपने आहार में शामिल करना चाहिए।

Also read: एवोकाडो में छिपा है खूबसूरती का खजाना, चेहरे पर ऐसे करें इस्तेमाल: Avocado Beauty Benefits

वजन कम करने में सहायक

एवोकाडो खाने में काफी टेस्टी है। इसमें मौजूद गुड फैट, हाई फाइबर और स्वादिष्ट स्वाद हमें लंबे समय तक तृप्त रखने में मदद करता है और फूड क्रेविंग को दूर रखता है। इसके अलावा एक न्यूट्रिशनिस्ट के रूप में मैं हर किसी को एवोकाडो को मेयोनेज, चीज या मक्खन जैसी हाई कैलोरी फूड के विकल्प के रूप में इस्तेमाल करने की सलाह देती हूं। एवोकाडो हमारे स्वास्थ्य से समझौता किए बिना हमारी डिश में एक रिच और क्रीमी टेस्ट व टेक्सचर जोड़ते हैं। आज के समय में हमारी गतिहीन जीवनशैली और दोषपूर्ण आहार आदतों के कारण मोटापा भारत में एक प्रमुख स्वास्थ्य चिंता का विषय है। ऐसे में एवोकाडो को अपने आहार में शामिल करना निश्चित रूप से हमारे लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

डायबिटीज रोगियों के लिए लाभदायक

अपने गुड फैट के कारण एवोकाडो डायबिटीज रोगियों के आहार में शामिल करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। भारत में डायबिटीज की समस्या अपने चरम पर है और मई 2023 में जर्नल ऑफ डायबिटीज मेलिटस में प्रकाशित विश्व एवोकाडो संगठन द्वारा साझा किए गए एक हालिया शोध के अनुसार, वैज्ञानिकों ने एवोकाडो के सेवन और टाइप 2 डायबिटीज के कम रेट के बीच एक संबंध पाया है। चूंकि वे कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले भोजन हैं, वे हमारे ब्लड शुगर के स्तर को नहीं बढ़ाते हैं और इस प्रकार डायबिटीज और इंसुलिन रेसिस्टेंस को भी रोकने में मदद कर सकते हैं।

दिल के लिए है अच्छा

एवोकाडो में गुड फैट होता है और यह शाकाहारी खाद्य पदार्थों का सबसे बेहतरीन स्रोत है, जो हमारी सेहत और हृदय की कई तरीकों से मदद कर सकता है। यह हमारे कोलेस्ट्रोल के स्तर को नियंत्रित रखता है। वे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाले एमयूएफए (मोनो अनसैचुरेटेड फैटी एसिड) से भरपूर हैं जो हमारे हृदय के लिए बहुत अच्छा है। इसके अलावा, उनमें बहुत सारा पोटैशियम होता है, यह एक मिनरल है, जो ब्ल्ड प्रेशर को रेग्युलेट करने में मदद करता है और यह एलूसिव फोलेट भी प्रदान करता है।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

एवोकाडो डायटरी फाइबर का एक अच्छा स्रोत हैं, और फाइबर ही हमारी आंत का बेहतर तरीके से ख्याल रखने में मदद करता है। आयुर्वेद के अनुसार हमारी आंत हमारे स्वास्थ्य का आधार है और एक दुखी, अस्वस्थ आंत से असंख्य जीवनशैली संबंधी विकार पैदा हो सकते है। अंतत: आहार में एवोकाडो को शामिल करें और पेट को खुश रखें और कब्ज को दूर रखें।

पोषक तत्वों से भरपूर

एवोकाडो प्रचुर मात्रा में ल्यूटिन, बीटा-कैरोटीन और विटामिन ई जैसे कई डिसीज-फाइटिंग कंपाउंड प्रदान करता है। यह आपके आहार के पोषण भाग को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। वास्तव में हमारे कलरफुल सलाद या सूप में कुछ एवोकाडो को शामिल करने से शरीर को अतिरिक्त फायदा मिलता है। इससे हमारे शरीर को भोजन से फैट सॉल्यूबल विटामिन जैसे- ए, डीए ई और के को अवशोषित करने में मदद मिलती है।

गुणों से भरपूर

एवोकाडो एक वर्सेटाइल फूड आइटम है। अपने आहार में एवोकाडो को शामिल करने के इन बेहद सरल, लेकिन स्वादिष्ट तरीकों को आजमाएं और जल्द ही आप इसके पौष्टिक स्वाद से प्यार करने लगेंगे।
उस मेयोनेज को बदलें जिसे आप आमतौर पर सैंडविच पर डालते हैं। इसकी जगह एवोकाडो स्लाइस या पके हुए मसले हुए एवोकाडो का इस्तेमाल करें। ये दोनों चिकन के साथ भी अच्छा लगते हैं। सेहत से भरपूर एवोकाडो को नजरअंदाज न करें और इन्हें घर ले आएं।