Intermittent Fasting by Alia: बॉलीवुड की फिटनेस आइकन आलिया भट्ट अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। उनके ग्लोइंग स्किन, टोंड बॉडी और एनर्जी का राज इंटरमिटेंट फास्टिंग है। अगर आप भी बिना क्रैश डाइट के फैट बर्न करना चाहते हैं और दिनभर एक्टिव रहना चाहते हैं, तो आलिया की इस हेल्दी आदत को अपनाकर जबरदस्त रिजल्ट पा सकते हैं। आलिया भट्ट के न्यूट्रिशनिस्ट रह चुके फिटनेस और न्यूट्रिशन के एक्सपर्ट डॉ. सिद्धांत भार्गव ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि आलिया ने 16:8 इंटरमिटेंट फास्टिंग को फॉलो करके और शुद्ध शाकाहारी डाइट के साथ अपनी फिटनेस हासिल की। इस फास्टिंग पैटर्न ने आलिया को न सिर्फ वजन घटाने में मदद की, बल्कि उनकी एनर्जी लेवल और मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट किया।
इंटरमिटेंट फास्टिंग क्या है और आलिया इसे क्यों फॉलो करती हैं?
इंटरमिटेंट फास्टिंग एक ईटिंग पैटर्न है, जिसमें दिन के कुछ घंटे खाने के लिए और कुछ घंटे उपवास के लिए रखे जाते हैं। यह न सिर्फ वजन घटाने में मदद करता है, बल्कि बॉडी को डिटॉक्स करने, मेटाबॉलिज्म सुधारने और एनर्जी बढ़ाने में भी फायदेमंद होता है।
आलिया भट्ट क्यों अपनाती हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग?
फैट बर्निंग को तेज करने के लिए
डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म सुधारने के लिए
दिनभर हल्का और एनर्जेटिक महसूस करने के लिए
स्किन ग्लो और बॉडी डिटॉक्स के लिए
कैसे काम करता है इंटरमिटेंट फास्टिंग?
इसमें आप 16 घंटे फास्टिंग और 8 घंटे खाने का समय यानी ईटिंग विंडो रखते हैं। यह 16:8 रूल सबसे पॉपुलर तरीका है, जिसे आलिया भी फॉलो करती हैं।
फास्टिंग विंडो (16 घंटे)
रात के डिनर के बाद से अगले दिन लंच तक कुछ नहीं खाया जाता (सिर्फ पानी, ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी ली जा सकती है)।
ईटिंग विंडो (8 घंटे)
इस दौरान हेल्दी और बैलेंस डाइट ली जाती है।
इंटरमिटेंट फास्टिंग से मिलने वाले फायदे
लंबे समय तक फास्टिंग से बॉडी स्टोर्ड फैट को एनर्जी में बदलती है।
फिक्स ईटिंग विंडो से पेट सही से डाइजेस्ट करता है, जिससे ब्लोटिंग नहीं होती।
खाना डाइजेस्ट होने में ज्यादा समय न लगने से दिनभर एक्टिव महसूस होता है।
बॉडी डिटॉक्स होने से स्किन हेल्दी और चमकदार लगती है।
ब्लड शुगर बैलेंस रहने से ब्रेन ज्यादा फोकस्ड और क्लियर रहता है।
इंटरमिटेंट फास्टिंग करते समय ध्यान देने वाली बातें
शुरू में कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए हल्के-फुल्के स्नैक्स रख सकते हैं।
पानी की कमी न होने दें, दिनभर हाइड्रेटेड रहें।
बहुत ज्यादा ओवरईटिंग न करें, बैलेंस डाइट लें।
अगर कोई हेल्थ प्रॉब्लम है, तो पहले डॉक्टर से सलाह लें।
वर्कआउट और एक्टिव लाइफस्टाइल

आलिया सिर्फ फास्टिंग ही नहीं, बल्कि एक्टिव लाइफस्टाइल और एक्सरसाइज को भी फॉलो करती हैं।
पिलाटेज़ और योगा – स्ट्रेचिंग और फ्लेक्सिबिलिटी के लिए
वेट ट्रेनिंग – बॉडी को टोन करने के लिए
डांस और कार्डियो – कैलोरी बर्न करने के लिए
आलिया ज्यादा से ज्यादा चलने पर फोकस करती हैं।
दिनभर एक्टिव रहने के लिए वह स्टेप्स काउंटिंग करती हैं।
स्क्रीन टाइम कम रखती हैं और सोने से पहले मेडिटेशन करती हैं।
अगर आप बिना जिम जाए, बिना कड़ी डाइटिंग किए नेचुरल तरीके से फैट बर्न और एनर्जी बूस्ट करना चाहते हैं, तो आलिया भट्ट की तरह इंटरमिटेंट फास्टिंग बेस्ट ऑप्शन है! इसे अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करें और खुद बदलाव महसूस करें।
