बॉलीवुड से हॉलीवुड में रुख करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी खूबसूरती और फिटनेस के कारण काफी ज्यादा सुर्खियों में छाई रहती है। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जो फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती है। आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा अपनी डाइट को लेकर काफी ज्यादा स्ट्रिक्ट है। प्रियंका चोपड़ा अपनी एक्टिंग और फैशन के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी काफी ज्यादा जानी जाती हैं।

हर कोई उनकी फिटनेस का राज जाना चाहता है। आखिर वह किस तरह खुद को इतना फिट रखती है? अपनी डाइट में वह किन चीजों का इस्तेमाल करती हैं जिसकी वजह से उनका वजन मेंटेन रहता है? साथ ही वह ऐसा क्या खाना पसंद करती है जो उनकी फिटनेस में कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। आज हम आपको यह सारी चीजें बताने जा रहे हैं। साथ ही आपको प्रियंका चोपड़ा का फिटनेस फंडा भी बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं –

आपको बता दे, प्रियंका चोपड़ा उम्र के आगे उनकी फिटनेस आज भी अपनी छाप छोड़ती है। प्रियंका का वजन है 53 किलो और हाइट है 5 फुट 6 इंच। जैसा की आप सभी जानते है प्रियंका चौपड़ा बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस है जिन्होंने मिस वर्ल्ड का ख़िताब अपने नाम किया था। उसके बाद उन्होंने फिल्म द हीरो- स्टोरी ऑफ़ अ स्पाई से अपना बॉलीवुड में पहला ब्रेक लिया। इसके बाद से ही प्रियंका ने कभी भी पीछे मूड कर नहीं देखा और हर बार अपनी सक्सेस को हासिल किया। फिलहाल प्रियंका निक के साथ अपनी शादीशुदा ज़िंदगी का पूरा लुत्फ उठा रही हैं।  साथ ही वह अपनी फिटनेस का भी पूरा ख्याल रख रही है।

प्रियंका चोपड़ा डाइट प्लान –

मॉर्निंग डाइट –

प्रियंका  चोपड़ा सुबह नाश्ते में सबसे पहले एक सिंपल सी डाइट को फॉलो करती है। वह सुबह नाश्ते में दो अंडे और एक ग्लास दूध पीती है। साथ ही वह कभी कभी ऑमलेट भी खा भी खाना पसंद करती है। साथ ही प्रियंका हर 2 घंटे में कुछ ना कुछ खाना पसंद करती है। क्योंकि प्रियंका का मानना है कि हर 2 घंटे में कुछ ना कुछ खाने से वजन नहीं बढ़ता है साथ ही खाना भी अच्छे से डाइजेस्ट हो जाता है और बॉडी में फूल एनर्जी रहती है। इन सबके आलावा प्रियंका नारियल पानी भी पीती है। वहीं कुछ ड्राई फ्रूट्स भी खाना पसंद करती है।

लंच डाइट –

लंच में प्रियंका को सबसे ज्यादा सलाद और दाल रोटी खाना पसंद है। साथ ही वह कभी कभी कुछ चटपटा भी खा लेती है। वहीं प्रियंका को शाम को सैंडविच खाना बेहद पसंद है इसलिए वह सबसे ज्यादा शाम के स्नेक्स में ये ही खाती है। साथ ही अंकुरित चने खा सकते हैं।

नाईट डिनर डाइट –

नाईट में प्रियंका सबसे ज्यादा सूप और चिकन या फिर मछली लेना पसंद करती है। वहीं वह वीकएंड पर केक, चॉकलेट या फिर तंदूरी चीजें खाती हैं। साथ ही अपने खाने में खूब सारी सब्जियां खाती है। आप भी अगर इस डाइट को फॉलो करेंगे तो आप भी प्रियंका की तरह खबसूरत और फिट नजर आएँगे। दरअसल, प्रियंका का फिगर फिट और स्लिम है। उनका बहुत जल्दी वजन नहीं बढ़ता है लेकिन फिर भी फिट रहने के लिए हफ्ते में चार बार एक घंटे जिम में कसरत करती है। वह जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ने के साथ शुरुआत करती हैं। फिर 15 मिनट तक ट्रेडमिल पर बिताने के बाद पुशअप्स करती हैं। इसके आलावा वह दिमाग को शांत रखने के लिए योग भी करती हैं।