10 से 6 काम करने के बाद इन आदतों से शरीर को दें आराम: Healthy Habits
Healthy Habits

10 से 6 काम करने के बाद इन आदतों से शरीर को दें आराम

आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएँगे जिससे आप 10 से 6 ऑफिस में काम करने के बाद भी अपनी हेल्थ पर ध्यान देने के साथ साथ उसे आराम भी दे सकते हैं।

Healthy Habits: नौकरी के साथ साथ घर और अपनी लाइफस्टाइल में संतुलन बनाना बहुत जरुरी है। तभी ज़िन्दगी स्मूद चलती है वहीं प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ पर्सनल लाइफ को भी मेन्टेन करके चलना बहुत जरुरी है अगर दोनों में से किसी भी एक में संतुलन बिगड़ता है तो ज़िन्दगी में बहुत सी मुश्किलें आ जाती है। इन दोनों लाइफ के साथ सेहत का भी उतना ही ध्यान रखना बहुत जरुरी है। लेकिन हम प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को स्टेबल करने के चक्कर में अपनी हेल्थ को इग्नोर कर देते है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएँगे जिससे आप 10 से 6 ऑफिस में काम करने के बाद भी अपनी हेल्थ पर ध्यान देने के साथ साथ उसे आराम भी दे सकते हैं।

Also read: दिन के खाने के बाद नहीं कर पाते हैं नींद पर कंट्रोल तो जाने नींद भगाने के ये 4 अजब गजब तरीके

Healthy Habits
sleep 8 to 9 hours

एक स्वस्थ शरीर के लिए अच्छी नींद का होना बेहद जरुरी है। अगर आप एक हेल्दी लाइफ चाहते है तो रात में रोजाना 8 से 9 घंटे की नींद जरुर लें। सोने के लिए एक नियमित साइकिल को फॉलो करें वहीं सोने से 1 घंटे पहले इलेक्ट्रिक स्क्रीन डिवाइस का इस्तेमाल कम करें। इससे एक अच्छी और बेहतर नींद मिलेगी।

exercise
daily exercise

एक्सरसाइज शरीर को स्वस्थ और एक्टिव बनाता है। वहीं रोजाना एक्सरसाइज करने से शारीरिक के साथ साथ आप मानसिक रूप से भी स्वस्थ होते है। इसलिए रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज जरुर करें। इसके लिए आप सुबह की सैर कर सकते है, स्विमिंग कर सकते है या फिर योग भी कर सकते हैं।

एक अच्छी डाइट हेल्दी शरीर के लिए उतना ही जरुरी है जितनी जरुरी एक्सरसाइज। हेल्दी शरीर से आपको अच्छा पोषण मिलता है इसलिए अपनी डाइट में हरी सब्जियां, दूध, फल और प्रोटीन को शामिल करें। इसके साथ ही पानी का भी अच्छा सेवन करें और जंक फ़ूड से बचें।

काम और लाइफ के बीच में संतुलन और बैलेंस बनाये रखना बेहद जरुरी है। लाइफ में काम के आलावा आपको अपने शोक पर भी ध्यान देना चाहिए। आपको जो चीज़े पसंद है उसे करें। कभी कभी ऑफिस से ऑफ लेकर एन्जॉय करें या फिर घर पर आराम करें। जिससे आप रिफ्रेश होते है आपका मानसिक तनाव कम होता है और आप एनेर्जेटिक होते हैं।

लाइफ में काम और पर्सनल लाइफ के साथ साथ आपका सोशली लोगों से कनेक्ट होना भी बहुत जरुरी है। इससे आप मेंटली बूस्ट होते है और स्ट्रेस फ्री भी फील करते है। इसलिए दोस्तों और परिवालों के साथ वीकेंड पर समय स्पेंड करें।          

Routine checkup
Routine checkup

रेगुलर चेकअप आपके शरीर में होने वाली किसी भी परेशानी को समय पर ही डिटेक्ट करता है। इसलिए समय समय पर अपने डॉक्टर से सलाह कर चेकअप करवाते रहें। ताकि सम्स्य से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का ओता लग जाएँ और आप उसका इलाज़ करवा सकें। कई बार होता है कि आपको बीमारी के लक्षण नहीं मिलते है और जब बीमारी काफी बढ़ जाती है तो उसका पता चलता है जिससे उसका इलाज़ मुश्किल हो जाता है इसलिए रेगुलर चेकअप से अपनी हेल्थ को सुरक्षित रखें।              

गायत्री वर्मा को मीडिया क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव है। वे पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी के साथ बतौर डिजिटल कंटेंट राइटर फ्रीलांस रूप में जुड़ी हुई हैं। विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली लेखन की दक्षता रखने वाली गायत्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...