सर्जरी के बाद टाकों के निशान हटाने के लिए अपनाये यें घरेलू उपाय
अगर आपको टांके लगे है और आप जिंदगी भर के इसके निशान से बचना चाहते है तो कुछ घरेलू उपाय को अपना सकते है। तो चलिए जानते है ऐसे कौन कौन से घरेलू उपाय है जो टांके के निशान को दूर करते है।
Stitches Marks Remedies: अक्सर लोगों को जाने अनजाने में गंभीर चोट लग ही जाती है इस चोट को ठीक करने के लिए डॉक्टर को स्किन पर टांके लगाने ही पड़ते है। वहीं कई बार किसी बीमारी के कारण हुई सर्जरी के कारण भी आपको टांके लगाये जाते है। इन टांको के लगने के बाद डॉक्टर आपको कई तरह के परहेज बताते है जैसे पानी से दूर रहना, ज्यादा हिलना डुलना नहीं, लेकिन फिर भी ज्यादातर लोगों को टांकों के बाद जिंदगी भर के लिए स्किन पर टांकों के निशान मिल जाते है। लेकिन अगर आपको टांके लगे है और आप जिंदगी भर के इसके निशान से बचना चाहते है तो कुछ घरेलू उपाय को अपना सकते है। तो चलिए जानते है ऐसे कौन कौन से घरेलू उपाय है जो टांके के निशान को दूर करते है।
Also read: महिलाओं को रात में दिखते हैं पीसीओएस के 5 संकेत, नजरअंदाज करने की न करें भूल
नींबू का रस

अगर आपको टांके के निशान है और आप उसे कम करना चाहते है तो आप नींबू के रस का प्रयोग करें। रोजाना 3 से 4 बार एक कॉटन की मदद से नींबू के रस को टांको पर लगायें और कुछ मिनट रखने के बार साफ़ कर उस पर मॉइश्चराइजर लगायें। नींबू में अच्छी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है और विटामिन सी स्कार्स और मिटने में मदद करता है। इसलिए आप टांकों के निशान पर नींबू का रस लगायें।
प्याज का रस

टांकों के निशान से छुटकारा पाने के लिए प्याज के रस का भी प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए आपको प्याज के रस में एक विटामिन ई की कैप्सूल के लिक्विड को मिला लेना है और इस मिश्रण को कॉटन की मदद से टांकों के निशान पर लगाना है। इस तरह से आपको 15 मिनट वेट करना है और इसे साफ़ कर इस पर मॉइश्चराइजर लगा लेना है। इस तरह से इस रेमेडी को आप रोजाना एक बार जरुर करें।
आंवला

टांके के निशान को कम करने के लिए आंवले का प्रयोग भी लाभकारी है। नींबू की तरह आंवले में भी विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो निशान को कम करने में मदद करता है। इसलिए एक चम्मच आंवला पाउडर में जोजोबा आयल को मिलकर पेस्ट बना लें और टांको पर लगाये। पेस्ट सुख जाने के बाद इसे पानी से साफ़ कर लें। इस तरह इस रेमेडी को रोजाना 2 से 3 बार दोहराएं।
बादाम का तेल

बादाम का तेल स्किन को कोमल और सुंदर बनाने में बहुत लाभकारी माना जाता है। वहीं बादाम के तेल को अगर टांकों के निशान पर लगाया जाता है तो इससे टांके के निशान कम होते है। इसके लिए आपको रोजाना 2 से 3 बार बादाम का तेल टांकों पर लगायें 15 मिनट तक इसे छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
ट्री ट्री आयल
ट्री ट्री आयल में एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते है। वहीं नारियल का तेल स्किन को मॉइश्चराइज रखता है इसलिए ये रेमेडी टांको के निशान को कम करने में काफी लाभकारी है। इस रेमेडी को करने के लिए आपको चार से पांच चम्मच ट्री ट्री आयल लेना है और एक चम्मच नारियल का तेल। इन दोनों ही तेल को आपस में अच्छे से मिला लेना है और टांकों वाले निशान पर कुछ देर के लिए मालिश करनी है। इस तरह से इस रेमेडी को दिन में 2 बार करनी है और कुछ ही दिनों में आपके टांकों के निशान कम होने लगेंगे।
