Cervical Pain Remedy: बदलते वक्त और बदलते दौर के साथ इंसान की दिनचर्या भी काफी ज्यादा बदल गई है। भागदौड़ भरी जिंदगी, काम के स्ट्रेस और फैमिली टेंशन के कारण कई लोग अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करते हैं। कुछ फिजिकल प्रोब्लेम्स से परेशान रहते हैं तो कुछ मेंटल, लेकिन इन सब में एक फिजिकल सिचुएशन ऐसी भी है, जिससे बड़ी मात्रा में आबादी पीड़ित है। सर्वाइकल स्पोंडलाइसिस की समस्या अत्यंत कष्टदाई है। आप अगर अपनी बेहतरी चाहते हैं तो कुछ आसान टिप्स की मदद से इनसे अपना बचाव कर सकते हैं। इस लेख में आप जानेंगे ऐसी ही कुछ खास टिप्स।
Read More : समय के साथ बदल गया रंग,’मैं हूं हर्बल फायदेमंद!’: Benefits of Herbs
सर्वाइकल स्पोंडलाइसिस की समस्या से राहत देंगी ये 8 आसान टिप्स: Cervical Pain Remedy
गर्दन को दें भरपूर आराम

अक्सर लोग अपनी दिनचर्या और काम में इतने व्यस्त होते हैं कि अपने शरीर को सही ढंग से आराम तक नहीं देते। ऐसे में अगर आप अपनी गर्दन को सर्वाइकल स्पोंडलाइसिस की समस्या से बचाना चाहते हैं तो आपको अपनी गर्दन को भरपूर आराम देना होगा। गर्दन पर एक्सेस स्ट्रेस से यह समस्या बढ़ती जाती है। ऐसे में गर्दन को आराम देने से इस समस्या में काफी राहत मिलेगी।
हमेशा पोस्चर का रखें ध्यान
आप जब भी किसी काम को करें, आपको अपने पोस्चर का ध्यान रखना चाहिए। बैठते वक्त, खड़े होते वक्त, चलते वक्त आपको अपने पोस्चर का खास ख्याल रखना होगा। आपको अधिक से अधिक अपनी कमर यानिकि रीढ़ की हड्डी को स्ट्रेट रखना चाहिए। इससे यह समस्या दूर हो जाएगी।
आइस और हिटिंग पैक आयेंगे काम
जब कभी आपको इस तरह का दर्द उठे तो आपको आइस अथवा हीट पैक का इस्तेमाल करना चाहिए। दरअसल इन पैक्स से आपकी गर्दन की अच्छे से सिकाई हो जाती है, जिससे आपको काफी ज्यादा आराम लगता है।
नेक स्ट्रेचेस से मिलेगा आराम
अपनी गर्दन को स्ट्रेच करके भी आप आराम प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप अत्यधिक सर्वाइकल पेन की समस्या से जूझ रहे हैं तो आप नेक स्ट्रेच कर आराम पा सकते हैं। इससे आपकी समस्या काफी हद तक ठीक हो जाती है।
हैवी लिफ्टिंग को कहें टाटा
सर्वाइकल पेन में राहत पाने के लिए आपको हैवी वेट लिफ्टिंग से बचना चाहिए। साधारण दिनचर्या या फिर जिम के दौरान भी आपको हैवी वेट लिफ्टिंग से बचना होगा, ताकि आप स्वस्थ रह सकें।
Read More : लिवर की बीमारी की ओर इशारा करते हैं ये लक्षण: Liver Problems Symptoms
सही तकिये का चुनाव करें
जब कभी आप गलत अवस्था में सोते हैं तो इससे सर्वाइकल पेन तेजी से बढ़ता है। गलत तरीके से सोने से होने वाली इस समस्या से बचने के लिए आपको सही पिलो का चुनाव करना चाहिए। अगर आप सपोर्टिव पिलो का इस्तेमाल करेंगे तो ये काफी हद तक आपको इस गर्दन दर्द से बचाएगा।
स्क्रीन टाइम का भी रखें ध्यान
अक्सर हम लोग ऑफिस में पूरा दिन लैपटॉप के सामने बैठे रहते हैं और फिर घर आकर भी हमारा बहुत सा समय मोबाइल चलाने या टीवी देखने में निकल जाता है। ऐसे में यह समस्या तेजी से बढ़ सकती है। आपको अपने स्क्रीन टाइम को कंट्रोल करना होगा ताकि ये समस्या हल हो पाए।
योगा से ही होगा
यह कहा जाता है, जिस समस्या का कोई हल न हो, उस समस्या का हल योग करता है। भारत की अतुल्य विरासत में शामिल योग के आसन बेहद कारगर हैं जिनको नित्य प्रैक्टिस कर आप सर्वाइकल के पेन को कंट्रोल कर सकते हैं। आप भुजंगासन, बालासन, धनुरासन और मकरासन की मदद से इस समस्या से राहत पा सकते हैं। इन आसनों को रोज करना चाहिए ताकि आप इस समस्या से बच सकें।
