ये 7 घातक संकेत करते हैं गंभीर बीमारियों की ओर इशारा, तुरंत करा लें जांच
Symptoms indicate health problems : शरीर में दिखने वाले अलग-अलग तरह के लक्षण गंभीर बीमारियों की ओर इशारा करते हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में विस्तार से-
Symptoms Indicate Health Problems: हमारा शरीर हमारे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों को अलग-अलग तरह से बयां करता है। अगर आप शरीर के हर एक अंग पर ध्यान देते हैं, तो आपको गंभीर से गंभीर बीमारियों का पता चल सकता है। इस लेख में हम आपको शरीर के अलग-अलग अंग में दिखने वाले लक्षणों को बारे में बताएंगे, जिससे आप गंभीर से गंभीर बीमारियों का पता लगा सकते हैं। बस आपको थोड़ा सा अपने लक्षणों पर ध्यान देने की जरूरत है। आइए जानते हैं शरीर में दिखने वाले बदलावों से बीमारियों की किस तरह करें पहचान?
Also read: भारतीय पर्यटकों के लिए थाईलैंड का बड़ा तोहफा, अब बिना वीज़ा के 60 दिनों तक रहें
छाती में दर्द
यदि आपको बिना वजह छाती में दर्द, मुख्य रूप से लेफ्ट आर्म में दर्द हो रहा है, तो यह संकेत हार्ट अटैक का हो सकता है। जी हां, बार-बार होने वाली छाती में दर्द की परेशानी को आपको नजरअंदाज करने से बचना चाहिए। इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर की मदद लेने की जरूरत होती है।

बोलने में परेशानी
अचानक से अगर आपको बोलने में दिक्कत हो रही है या फिर मुंह एक साइड से ढेड़ा सा हो गया है, तो यह ब्रेन स्ट्रोक का संकेत हो सकता है। इस तरह के संकेतों को इग्नोर करने से बचें। यह काफी ज्यादा गंभीर हो सकते हैं।
मल और यूरिन से खून आना
अगर आपको मल त्याग के दौरान खून या फिर यूरिन पास करने के दौरान खून नजर आ रहा है, तो यह कोलन और किडनी डिजीज की ओर इशारा कर सकते हैं। ऐसे संकेतों को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर हो सकते हैं।

पेट में दर्द
पेट में काफी तेज या फिर बार-बार दर्द होना भी गंभीर स्थितियों की ओर इशारा करते हैं। पेट में होने वाला दर्द अधिकतर मामलों में गॉल स्टोन, किडनी स्टोन और अपेंडिक्स की ओर इशारा करता है। इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से जांच की जरूरत होती है।
बिना वजह वजन कम होना
अगर आपका वजन बिना वजह कम हो रहा है, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह लें। मुख्य रूप से अगर आपका वजन बिना किसी प्रयास के कम हो रहा है, तो यह गंभीर स्थितियों की ओर इशारा कर सकता है। ऐसे संकेतों को देखकर खुश न हों, बल्कि एक बार अपने शरीर की जांच जरूर करा लें।
खांसी में खून आना
खांसी के दौरान कफ के साथ अगर खून आ रहा है, तो ऐसे संकेत लंग्स इन्फेक्शन, लंग्स कैंसर या फिर गले में किसी गंभीर परेशानी की ओर इशारा करते हैं। इस तरह के संकेतों को इग्नेर करने से बचें। यह काफी ज्यादा गंभीर हो सकते हैं।

देखने में परेशानी होना
देखने में अचानक से दिक्कत होना भी गंभीर स्थिति की ओर इशारा करते हैं। मुख्य रूप से अगर आपकी दृष्टि धुंधली या फिर पूरी तरह से खत्म हो चुकी है, तो यह डिटैच रेटिना की ओर इशारा करते हैं। ऐसे संकेतों में एक बार आपको डॉक्टर की मदद लेने की जरूरत होती है।
