family sitting together around dining table
Dinner

Heading: डिनर के बाद ये 6 आसान एक्टिविटीज़ बढ़ाएंगी पाचन और मेटाबॉलिज़्म

डिनर के तुरंत बाद बैठने या लेटने से पाचन धीमा हो सकता है। हल्की टहलना, स्ट्रेचिंग, स्टैंडिंग योग, घरेलू काम, खड़े होकर बात करना और गहरी सांस लेना जैसी आसान एक्टिविटीज़ मेटाबॉलिज़्म और पाचन को बूस्ट करती हैं, ब्लड शुगर नियंत्रित रखती हैं और हेल्दी लाइफस्टाइल में मदद करती हैं।

Metabolism and Digestion: दिन भर की थकान के बाद जब हम डिनर करते हैं तो हमारा मन करता है कि हम आराम करें लेकिन लाइट फिजिकल एक्टिविटीज आपके पाचन और मेटाबॉलिज़्म के लिए चमत्कार कर सकती है। डिनर के तुरंत बाद बैठने या लेटने से डायजेशन स्लो हो सकता है और पेट फूलना, एसिड रिफ्लक्स या स्लो मेटाबॉलिज़्म हो सकता है। इसकी जगह पर लाइट एक्सरसाइज करने से पाचन, ब्लड शुगर कंट्रोल और ओवरऑल हेल्थ में सुधार हो सकता है। यहां कुछ प्रभावी और आसान लाइट फिजिकल एक्टिविटीज दी गई हैं, जिन्हें आप डिनर के बाद मेटाबॉलिज़्म को बूस्ट करने और हेल्दी रहने के लिए कर सकती हैं।

woman walking on the wooden floor
Walking

डिनर के बाद 10 से 30 मिनट की स्लो टहलना डायजेशन और मेटाबॉलिज़्म के लिए बढ़िया है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने, सर्कुलेशन में बूस्ट करने और फैट स्टोरेज को रोकने में मदद करता है।

फायदे 

यह पाचन में सहायता करने के साथ ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने और मेटाबॉलिज़्म को बूस्ट करने में मदद करता है। 

टिप्स 

स्लो मोशन में चलें। आप चाहें तो अपने घर, छत या पड़ोस के आसपास आराम से टहल सकती हैं।

डिनर के बाद स्ट्रेचिंग करने से पेट फूलने और बेचैनी से राहत मिलती है, साथ ही हमारे मसल्स फ्लेक्सिबल और एक्टिव रहते हैं।

फायदे 

बैठकर हुए आगे की ओर झुकना पाचन में मदद करता है, इसे पश्चिमोत्तानासन कहते हैं। इसी तरह साइड स्ट्रेच पेट के क्षेत्र में स्ट्रेस से राहत देता है और कैट काउ स्ट्रेच ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है। 

टिप्स 

डिनर के तुरंत बाद इन्टेन्स योग या डीप बेंड से बचें। इसलिए लाइट और स्लो करें। 

कुछ योग आसन पेट पर दबाव डाले बिना डायजेशन में मदद कर सकते हैं और मेटाबॉलिज़्म को बूस्ट कर सकते हैं।

फायदे 

वज्रासन ऐसा एकमात्र योग आसन है, जिसे खाने के तुरंत बाद किया जा सकता है। यह डायजेशन में सुधार लाता है और पेट फूलने से राहत देता है। ताड़ासन गहरी सांस लेने और सर्कुलेशन को बूस्ट करने में मददगार है। मलासन हिप्स को खोलता है और डायजेशन में सहायता करता है।

टिप्स 

गहरी सांस लेते हुए हर पोज़ को 30-60 सेकंड तक रोके रखें।

आसान घरेलू काम आपको एक्सरसाइज जैसा महसूस किए बिना चलते रहने में मदद करते हैं। इसके लिए 

बर्तन धोना, टेबल पोंछना, हल्के से झाड़ू लगाना या पोछा लगाना, किसी छोटी जगह को व्यवस्थित करने से मदद मिल सकती है। 

फायदे 

ये एक्टिविटीज कैलोरी बर्न करने में मदद करती हैं और बिना ज्यादा मेहनत किए आपकी बॉडी को एक्टिव रखती हैं।

टिप्स 

खाने के तुरंत बाद भारी सामान उठाने या बहुत ज्यादा झुकने से बचें। 

woman looking at her mobile phone
Pregnancy social media addiction mental health risk

अपने परिवार के लोगों के साथ बात करते समय या अपने फोन पर स्क्रॉल करते समय बैठने की जगह खड़े होकर या हल्के से चलने की कोशिश करें। यह एसिड रिफ्लक्स को रोक कर डायजेशन में सुधार लाता है।

टिप्स 

अगर आप रात के खाने के बाद फोन कॉल करते हैं, तो बैठने की जगह अपने कमरे या गार्डन में वॉक कर लें।

रात के खाने के बाद गहरी सांस लेने से डायजेशन में मदद मिलती है और स्ट्रेस कम होता है। 

फायदे 

डायाफ्रामिक सांस लेना यानी नाक से गहरी सांस लें, पेट को फैलाएं और धीरे-धीरे सांस छोड़ें। अनुलोम विलोम नर्वस सिस्टम को शांत करने के साथ डायजेशन में सहायता करता है।

टिप्स 

सांस लेते समय सीधे बैठें और तुरंत लेटने से परहेज करें।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...