5 ऐसी आदतें जो बरकरार रख सकती हैं आपकी आंखों की रोशनी: Good Habits for Eyesight
Good Habits for Eyesight

Good Habits for Eyesight: जीवन को सही ढंग से चलाने के लिए आवश्यक है हम अपनी सेहत पर पूरी तरह ध्यान दें। क्योंकि यदि सेहत सही नहीं होगी तो हमारा जीवन भी उतनी अच्छी तरह व्यतीत नहीं होगा। तो सबसे पहले जरूरी है कि आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। सेहत की जब बात आती है तो हमें अपनी आंखों का ख्याल रखना बेहद आवश्यक है। आंखों की रोशनी बरकरार रहे तो उनके लिए जरूरी है कि आप अपने लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव लाएं। यहां हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिसमे आप अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव लाकर भी अपनी आंखों की रोशनी को बरकरार रख सकते है।

आंखों की सेहत के लिए डाइट

Good Habits for Eyesight
Good Habits for Eyesight

जरूरी है आप जो भी अपनी डाइट में ले रहे है उसमे विटामिन की कमी नहीं होनी चाहिए। क्योंकि अगर शरीर में विटामिन की कमी हो जाती है तो उसका असर आपकी पूरी बॉडी पर पड़ता है। और यदि आंखों की सेहत की बात आती है तो विटामिन ए,सी और ई ये तीनों विटामिन आपके खाद्य पदार्थ में शामिल होने चाहिए जिन्हे आप रोज ले रहे है। साथ ही ओमेगा थ्री फैटी एसिड जरूर ले ये आपकी आंखों की रोशनी को तेज करने में काम आता है। इन सभी विटामिन को आप फल,सब्जियां और मछली से प्राप्त कर सकते है।

Read Also: क्यों फड़कती हैं आंखें? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह: Reason of Eye Twitching

आंखों की साफ-सफाई पर ध्यान दें

अक्सर हम जब स्नान करते है या फिर चेहरे को धोते है तो आंखों की साफ सफाई पर उतना ध्यान नहीं देते है। जबकि हमें आंखों की साफ सफाई पर भी ध्यान देना चाहिए। आंखों को पानी से धोने से पहले आप अपने हाथों को धो लें। उसके बाद हाथों से आंखों में छींटे मारे जिससे आपकी आंखें अच्छी तरह साफ हो जाए। इसे आप रोज करना है इससे आंखों में होने वाली खुजली और गंदगी से आपको छुटकारा मिलेगा।

स्क्रीन टाइम से ब्रेक

आजकल लोगों का काम कंप्यूटर पर बैठने का ज्यादा हो गया है। जिसका असर उनकी आंखों पर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप थोड़ी थोडी देर में ब्रेक लें। अगर आप स्क्रीन पर कार्य कर रहे है तो हर 20 मिनट के बाद आंखों को स्क्रीन पर से हटाएं दूसरी तरफ देखें और आंखों की एक्सरसाइज करें इससे आपकी आंखों पर जोर भी नहीं पड़ेगा। दूसरा आपकी आंखों की एक्सरसाइज होने से ब्लड सकुर्लेशन भी सही से कार्य करेगा।

पर्याप्त नींद

Good Habits for Eyesight
Good Habits for Eyesight

हर दूसरे व्यक्ति में देखा जाता है कि वह नींद को पूरी तरह से नहीं लेते है। अगर आप नींद पूरी तरह नहीं लेते है। तो उसका असर यह होगा कि आपकी पूरा शरीर सही से कार्य नही कर पाएगा। यहां तक की इसका असर आपकी आंखों पर भी दिखेगा। आंखें धकी हुई महसूस होगी साथ ही आपकी आंखों की रोशनी पर भी इसका असर पड़ेगा। क्योंकि सोने से हमारी आंखों को आराम मिलता है। और आंखों की रोशनी भी तेज होती है।

तेज धूप से सुरक्षा

कई बार देखने में आता है कि बहुत से लोगों को धूप में चश्मा पहनना ज्यादा पसंद नहीं होता है। लेकिन यहां हम आपको बता दें कि जब भी आप धूप में निकले तो चश्मा पहनकर निकलें। क्योंकि सूरज की यूवी किरणें आपकी आंखों के लिए सही नहीं होती है और ऐसे में जब आप चश्मा पहनकर निकलते है तो आपकी आंखों का बचाव यूवी किरणों से होता है।