खराब कोलेस्ट्रॉल को घटा सकती हैं ये 5 तरह की दालें, रोजाना करें सेवन: Pulses for High Cholesterol
Pulses for High Cholesterol

खराब कोलेस्ट्रॉल को घटा सकती हैं ये 5 तरह की दालें, रोजाना करें सेवन

आइए जानते हैं खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने वाली दालें कौन सी हैं?

Pulses for High Cholesterol: शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए खानपान पर अच्छे से ध्यान देने की आवश्यकता होती है। अधिकतर लोग कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करते हैं, लेकिन इन सब्जियों के बीच दाल को शामिल करना मिस कर जाते हैं। अगर आप भी कोलेस्ट्रॉल में दाल खाने से कतराते हैं, तो परेशान न हों। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे दालों के बारे में बताएंगे, जिससे आपके ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है। आइए जानते हैं खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने वाली दालें कौन सी हैं?

Also read : नाक बंद होने पर आजमाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खा, तुरंत मिलेगा आराम: Blocked Nose

Pulses for High Cholesterol
Pulses for High Cholesterol-rajma

खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप राजमा का सेवन कर सकते हैं। यह काफी स्वादिष्ट होता है। साथ ही प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्त्रोत होता है, जिससे ब्लड में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। इसमें डाइटरी फाइबर होता है, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

chola
chola

ब्लड में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए सफेद चना का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटा सकता है। इसके साथ ही इसमें पोटैशियम, फाइबर, विटामिन बी, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है।

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए मसूर की दाल का सेवन करें। यह प्रोटीन का अच्छा सोर्स होता है। साथ ही इसमें घुलनशील फाइबर होता है, जो आपके बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है। यह लिवर के स्वास्थ्य को भी बेहतर कर सकता है।

masoor Dal
masoor Dal

काली सेम की दाल का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर आपके ब्लड में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है। साथ ही इससे पेट से जुड़ी परेशानियां काफी हद तक कम हो सकती हैं।

Pulses for Cholesterol
Pulses for Cholesterol

बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाने के लिए उड़द की दाल का सेवन करें। इसमें पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर में ब्लड के फ्लो को बेहतर कर सकता है। साथ ही इसमें मौजूद डायट्री फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है।

urad dal
urad dal

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप इन दालों का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्थिति काफी खराब हो रही है, तो ऐसें में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...