Gut Health Superfoods 2025
Gut Health Superfoods 2025

Summary: गट हेल्थ सुधारने वाले 2025 के टॉप सुपरफूड्स, क्या आप जानते हैं सभी नाम?

2025 में लोगों ने अपने पेट की सेहत पर ज्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया। इसी वजह से कुछ ऐसे सुपरफूड्स बहुत पॉपुलर हो गए, जो पेट को स्वस्थ और पाचन को सही रखते हैं।

Gut Health Superfoods 2025: 2025 में लोगों ने अपनी सेहत और खासकर पेट की सेहत यानी गट हेल्थ को बहुत अहमियत देना शुरू किया। अब लोग सिर्फ वजन घटाने या साधारण डाइट के लिए नहीं खाते, बल्कि अपने पाचन को सही और स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए भी खाना चुनते हैं। इसी वजह से 2025 में ऐसे फूड्स को खूब पॉपुलैरिटी मिली। यहां तक कि रेस्टोरेंट्स और कैफे में भी गट-फ्रेंडली फूड परोसा जाने लगा। तो आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में, जो 2025 में गट हेल्थ फ्रेंडली होने की वजह से सबसे ज्यादा पसंद किए गए।

2025 में फर्मेंटेड फूड्स का क्रेज बहुत बढ़ गया। इसमें किमची, कोम्बुचा, योगर्ट, केफिर और रॉ पिकल्स शामिल हैं। ये फूड्स पेट में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाते हैं और पाचन को आसान बनाते हैं। लोग इन्हें डेली के खाने में शामिल करने लगे। कई कैफे और रेस्टोरेंट्स ने गट-फ्रेंडली मेन्यू में इन्हें जगह दी।

मिलेट्स यानी बाजरा, रागी, ज्वार और फॉक्सटेल मिलेट्स साल 2025 में फिर से ट्रेंड में आए। ये फाइबर में हाई होते हैं और पचाने में आसान होते हैं। लोग मिलेट्स को नूडल्स, पास्ता, स्नैक्स और ब्रेकफास्ट मिक्स के रूप में खाना पसंद करने लगे।

Tulsi seeds became a new and affordable alternative to chia seeds in 2025.
Basil seeds

तुलसी के बीज 2025 में चिया सीड का नया और सस्ता ऑप्शन बन गए। ये पेट को ठंडक देते हैं, ब्लोटिंग कम करते हैं और पाचन में मदद करते हैं। लोग इन्हें दूध या पानी में भिगोकर खा सकते हैं या पुडिंग के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह खासकर भारतीय घरों में बहुत लोकप्रिय हो गए।

मूंग दाल, मसूर दाल और उड़द दाल जैसी दालें न केवल प्रोटीन देती हैं बल्कि पाचन को भी आसान बनाती हैं। 2025 में इनसे दाल बाउल्स जैसे नए ट्रेंड भी बने, जो अमेरिका और यूरोप में भी लोकप्रिय हुए। यह फूड पेट को आराम देने और गट बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा माना गया।

Fiber-rich fruits like papaya, blueberries, strawberries, and blackberries were highly preferred for gut health in 2025. These fruits help keep the stomach clean and support digestion.
Fiber rich fruit

पपीता, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और ब्लैकबेरी जैसे फाइबर से भरपूर फल साल 2025 में गट हेल्थ के लिए बहुत पसंद किए गए। ये पेट को साफ रखते हैं, पाचन को आसान बनाते हैं और त्वचा को भी हेल्दी बनाते हैं। इसी वजह से लोग इन्हें “गट-ग्लो” यानी पाचन और स्किन दोनों के लिए जरूरी समझने लगे।

  1. दिनभर में पर्याप्त पानी पीना भी गट हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है। पानी पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाता है।
  2. ज्यादा चीनी और प्रोसेस्ड फूड्स से बचें। पैकेज्ड फूड्स गट बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके बजाय फाइबर रिच फूड्स खाएं।
  3. थोड़े थोड़े टाइम में भोजन करने की आदत डालें। बड़े और भारी खाने की बजाय 4-5 छोटे मील्स पेट के लिए बेहतर होते हैं।
  4. भारी भोजन को देर रात खाने से बचें। हल्का और समय पर खाना गट हेल्थ को बनाए रखने में मदद करता है।
  5. तनाव भी पाचन पर असर डालता है। इसलिए रोज़ाना ध्यान, योग या मेडिटेशन जैसी तकनीकें अपनाएं, ताकि गट हेल्थ और इम्यूनिटी दोनों मजबूत रहें।
  6. रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी गट के लिए बहुत फायदेमंद है। वॉकिंग, योगा, स्ट्रेचिंग और हल्की एक्सरसाइज पाचन को बेहतर बनाती हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...