Summary: सिर्फ 10 मिनट में गायब होगा स्ट्रेस! आज ही ट्राई करें ये आसान तरीके
दिनभर के तनाव को कम करने के लिए घंटों का समय नहीं, सिर्फ 10 मिनट ही काफी हैं। डीप ब्रीदिंग, म्यूजिक, वॉक और डिजिटल डिटॉक्स जैसे आसान तरीके तुरंत मन और शरीर को शांत कर सकते हैं।
Ways to Reduce Stress: आज की भागती दौड़ती जिंदगी में स्ट्रेस ना हो, यह भला कहां संभव है। लेकिन यदि आप यह सोच रही हैं कि स्ट्रेस को भगाने के लिए आपको घंटों मेडिटेशन या स्पा के लिए जाने की जरूरत है तो यह पूरी तरह से सही नहीं है। आप चाहें तो सिर्फ 10 मिनट में कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने दिमाग और शरीर को शांत कर सकती हैं। आइए जानते हैं उन 10 प्रभावशाली तरीकों के बारे में, जिनकी मदद से आप सिर्फ 10 मिनट में स्ट्रेस को कम कर सकती हैं।
डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज

अपने स्ट्रेस रिस्पांस को तेजी से रीसेट करने का एक तरीका डीप ब्रीदिंग है। आप इसके लिए बॉक्स ब्रीदिंग ट्राई कीजिए जिसमें 4 गिनते हुए सांस को अंदर लेना है, 4 तक गिनते हुए सांस को रोक कर रखना है और 4 तक गिनते हुए सांस को बाहर करना है, फिर से सांस को रोक कर 4 बार गिरना है। रिदम वाली यह ब्रीदिंग तेजी से आपकी हार्ट रेट को कम कर देगी और आपके दिमाग को शांत।
लें शॉर्ट वॉक
आपको जिस भी माहौल में स्ट्रेस हो रहा है, उससे बाहर निकालने के लिए जरूरी है कि आप वॉक लें। इसके लिए आपको बहुत लंबा समय नहीं चाहिए, सिर्फ 10 मिनट की शर्ट वॉक जादू कर सकती है। खासकर यदि आप प्रकृति के बीच यानी कि किसी पार्क में वॉक लें तो यह आपके दिमाग को रिफ्रेश करने के साथ ही स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल के लेवल को भी कम कर सकती हैं।
सुनें शांत म्यूजिक

प्रकृति से जुड़ा कोई म्यूजिक या कोई और सूदिंग प्लेलिस्ट सुनें। म्यूजिक का हमारी संवेदनाओं पर शानदार असर होता है और शांत करने वाले ट्यूंस लगभग तुरंत ही एंजायटी को कम करने की क्षमता रखते हैं।
प्रोग्रेसिव मसल रिलैक्सेशन
इसमें मांसपेशियों को टेन्स करने के बाद रिलैक्स किया जाता है, जिसमें पैर की उंगलियों से शुरुआत की जाती है। कई बार जब स्ट्रेस की वजह से फिजिकल टेंशन हो जाती है तो यह उसे ठीक करता है।
एरोमाथेरेपी का इस्तेमाल

लैवेंडर, कैमोमाइल और पेपरमिंट जैसे एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल चारों ओर रिलैक्सिंग माहौल पैदा करता है। इसे आप सीधे सूंघ सकती हैं या डिफ्यूजर में भी डालकर चारों ओर इसकी गंध फैला सकती हैं।
आजमाएं गाइडेड विजुअलाइजेशन
अपनी आंखें बंद करिए और एक शांत और रिलैक्स करने वाले दृश्य को देखने की कोशिश कीजिए। यह कोई बीच, जंगल या पहाड़ वाली जगह भी हो सकती है। गाइडेड विजुलाइजेशन आपके मस्तिष्क को स्ट्रेस से शिफ्ट करके शांत वाली जगह ले जाने में मदद करता है।
10 मिनट स्ट्रेच सेशन
हल्की स्ट्रेचिंग आपकी मांसपेशियों में जमा शन को रिलीज करने और सर्कुलेशन में सुधार लाने में मदद करती है। इस तरह से आप न सिर्फ रिलैक्स महसूस करेंगी बल्कि आपको रिफ्रेशिंग भी महसूस होगा।
डालें धन्यवाद कहने की आदत
अपने 24 घंटे में से 10 मिनट का समय लिखने के लिए निकालें। अगर आप लिखना नहीं चाहती हैं तो आप मन ही मन उन चीजों के बारे में सोचें, जिन्हें लेकर आप शुक्रगुजार हैं। यह आपके माइंडसेट को बदलने और पॉजिटिविटी लाने में मदद करेगा।
स्क्रीन से दूरी

फोन पर बार-बार सुनाई देने वाली नोटिफिकेशन हो या उसकी नीली लाइट, यह स्ट्रेस को बढ़ाने में अहम योगदान देते हैं। जब भी आपको स्ट्रेस ज्यादा महसूस हो तो 10 मिनट का डिजिटल डिटॉक्स आजमाकर देखें। इसके लिए आप अपने फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर या टीवी से दूरी बना लें।
पिएं एक कप चाय
कैमोमाइल ग्रीन टी या पिपरमेंट जैसी हर्बल चाय का एक कप न सिर्फ आपको शारीरिक आराम देता है बल्कि आपको मानसिक रूप से भी शांत करने में मदद करता है।
