10 superfoods that curb sweet cravings
10 superfoods that curb sweet cravings

Superfoods for Sugar Craving: यदि बार-बार मीठा खाने का मन करता है तो उससे छुटकारा पाने के लिए इन 10 खाद्यपदार्थों को खानपान में शामिल करें।

जब भी मीठा खाने का मन करे तो उसे फाइबर के साथ लें और चबा-चबा कर खाएं ताकि वह आपके ब्लडशुगर को नियंत्रित रखे।

त्यौहार खत्म होते ही शादियों का मौसम शुरू हो जाता है। इस दौरान हम सभी खानपान को लेकर थोड़ा लापरवाह हो जाते हैं। इन दिनों मन में एक अलग तरह का उत्साह होता है। शादियों की तैयारियों के साथ-साथ बारात की धूम, दावतें, सजावट, मिठाइयां, सब कुछ इस समय अपने पूरे जोश पर होता है। नवंबर और दिसंबर बिना किसी शक के, असली खानपान का समय होता है। लगातार त्यौहारों और शादियों के सीजन में लोग अक्सर अपना थोड़ा वजन बढ़ा लेते हैं। वजन बढ़ने पर उसे फिर भी थोड़ा ध्यान रखकर संभाला जा सकता है, लेकिन सबसे बड़ा खतरा मीठे और जंक फूड का होता है। खासकर उन लोगों के लिए जो मधुमेह के करीब हैं या पहले से प्रीडायबिटीज
में हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि इसमें लोग मीठा व जंक फूड अधिक खाते हैं। यही वजह है कि थोड़ा समझदारी से खाने की आदत डालना बहुत जरूरी है। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो खून में शुगर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकते हैं। आप इन्हें अपनी डाइट में शामिल करके इसका नुकसान काफी हद तक कम कर सकते हैं। नीचे कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ की सूचि दी गई है, जिन्हें
आप अपनी पसंद से या फिर रोटेशन में इस्तेमाल कर सकते हैं-

10 superfoods that curb sweet cravings
10 superfoods that curb sweet cravings

मीठा खाने की लालसा को कम करने में दालचीनी बहुत फायदेमंद है। दरअसल, इसमें एक खास तत्व होता है जिसे हाइड्रॉक्सीकैल्कोन कहते हैं। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। आप इसे रोजाना एक चुटकी चाय में डालें या फिर सीरियल पर छिड़कें। बस इतना ही काफी है।

सैल्मन, मैकेरल और टूना जैसी मछलियों में डीएचए होता है, जो एक तरह का ओमेगा-3 है। यह शरीर में सूजन कम करता है और शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं तो फैटी फिश को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

अगर आप अपने खान-पान में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो सीवीड्स को भी खा
सकते हैं। ये प्री-डायबिटीज को रोकने वाले जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

हल्दी यूं ही गोल्डन स्पाइस नहीं कहा जाता है। यह सूजन कम करने में मदद करती है, जिससे शुगर लेवल संतुलित रहता है। आप इसे अपनी करी और सब्जियों में डालें।

करेला में हाइपोग्लाइसेमिक या इंसुलिन जैसा गुण होता है, जिसे ह्रश्वलांट इंसुलिन भी कहा
जाता है। यह ब्लड और यूरिन शुगर को कम करने में मदद करता है। इसलिए, डायबिटीज
के मरीजों को हफ्ते में कम से कम दो बार इसे अपने खाने में शामिल करना चाहिए।

आंवला विटामिन-सी से भरपूर होता है और ये आपके पैनक्रियास में इंसुलिन बनाने वाली
कोशिकाओं को एक्टिव करता है। आप रोज एक आंवला चबाएं या इसे चटनी में अच्छी
खासी मात्रा में डालें।

रोजाना मेथी के बीज खाने से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। दाल और सब्जियों के
तड़के में अच्छे से डालें।

काली मिर्च वैनाडियम का अच्छा स्रोत है, जो बॉडी में एंजाइम्स की एक्टिविटी को सही तरीके से बैलेंस करके ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करता है। आप इसे फ्रेश फ्राई किए अंडे, सूप और सब्जियों में काली मिर्च जरूर डालें।

मशरूम भी काली मिर्च की ही तरह वैनाडियम का अच्छा स्रोत हैं। इन्हें सूप, सलाद, कैसरोल या पाई में शामिल करें। शादी की डिशेज में मशरूम को खाया जा सकता है।

शादी के मौसम में अगर आप बार-बार मिठाइयों या हैवी फूड्स को खाते हैं तो ऐसे में जौ को डाइट में शामिल करना काफी अच्छा रहेगा। इसमें सॉल्यूबल फाइबर होता है, जो पेट में जाकर जेल की तरह बनता है। इससे खाना धीरे-धीरे पचता है और कार्ब्स जल्दी ब्लड में नहीं जाते, जिसका अर्थ है कि
ब्लड शुगर अचानक बढ़ता नहीं।