Masala Shikanji Recipe
Masala Shikanji Recipe

गर्मी में ठंडक का एहसास देगी मसाला शिकंजी की ये रेसिपी: Masala Shikanji Recipe

चलिए, जानते हैं कि आप घर पर मसाला शिकंजी की टेस्टी रेसिपी कैसे बना सकते हैं।

Masala Shikanji Recipe: गर्मी हो या सर्दी, लोग अपने काम से किसी भी हालत में घर से बाहर जरूर निकलते हैं। लेकिन गर्मी के मौसम में तेज धूप और लू जैसी हवा के बीच बाहर निकलने की वजह से लोग अक्सर बीमार पड़ने लगते हैं। ऐसे में हमें ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो शरीर में ज्यादा गर्मी न पैदा करें और ठंडक का एहसास कराएं। अगर आप भी बाहर निकलते हैं और अपने शरीर को एनर्जेटिक रखना चाहते हैं, तो मसाला शिकंजी की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। यह पीने में बहुत स्वादिष्ट होती है और इसके स्वास्थ्य लाभ भी कई होते हैं। तो चलिए, जानते हैं कि आप घर पर मसाला शिकंजी की टेस्टी रेसिपी कैसे बना सकते हैं।

How to make masala Shikanji during summer season
How to make masala Shikanji during summer season
  • नींबू का रस – 2 बड़े चम्मच
  • चीनी – 2-3 चम्मच
  • काला नमक – 1/2 चम्मच
  • भुना हुआ साबुत जीरा – 1/2 चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1/2 चम्मच
  • सजाने के लिए ताजा
  • पुदीना – 3-4 पत्तियां
  • बर्फ के टुकड़े
Masala Shikanji Recipe For summer season
  • सबसे पहले एक छोटे से तवे में साबुत जीरा डालकर उसे हल्का सा भून लें। भूनते समय ध्यान रखें कि जीरा जलने न पाए, बस उसे हलका सुनहरा और उसकी खुशबू आ जाने तक भूनें।
  • भुने हुए जीरे को मिक्सर में हल्का सा दरदरा कर लें, ताकि उसका स्वाद पानी में अच्छे से घुल जाए।
  • फिर एक गिलास में में एक कप ठंडा पानी लें। अगर आप चाहें तो इसमें बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं ताकि शिकंजी और भी ठंडी हो जाए।
  • अब इसमें नींबू का ताजे रस को अच्छे से निचोड़ कर डालें। नींबू के रस से शिकंजी में खटास और ताजगी दोनों मिलती हैं।
  • इसके बाद इसमें चीनी डालें। अब काला नमक और सेंधा नमक डालें। काला नमक शिकंजी में एक अलग मसालेदार स्वाद देता है और सेंधा नमक शरीर को ठंडक पहुंचाता है।
  • फिर धनिया पाउडर और भुना हुआ जीरा डालें। ये दोनों चीजें शिकंजी को मसालेदार और खुशबूदार बनाती हैं।
  • अब इन सभी सामग्रियों को अच्छे से मिला लें, ताकि चीनी और नमक अच्छे से घुल जाएं। आप इसे एक चम्मच या छन्नी से भी मिला सकते हैं।
  • अगर आपको और मीठा या खट्टा चाहिए तो आप स्वाद अनुसार नींबू का रस डाल सकते हैं।
  • अब ताजे पुदीने की कुछ पत्तियां डालें।
  • अब तैयार मसाला शिकंजी को अच्छे से मिक्स करें और फिर इसे गिलास में डालें। बर्फ के टुकड़े डालें और ताजे पुदीने की पत्तियों से सजाएं। इसे मेहमानों को सर्व करें।
  • मसाले जैसे जीरा और धनिया पाउडर पाचन को बेहतर बनाते हैं और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।
  • शिकंजी में मिलाए जाने वाला काला नमक शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं।
  • नींबू का रस त्वचा को चमकदार बनाता है और शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालता है।
  • शिकंजी में मिलाए जाने वाले बर्फ शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...