Anaar Shikanji Recipe
Anaar Shikanji Recipe

अनार शिकंजी देगा गर्मी को मात और करेगा इम्यून सिस्टम मजबूत

इसमें इस्तेमाल होने वाले आंवला और नींबू दोनों ही पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाते हैं।

Anaar Shikanji Recipe: गर्मियों के मौसम में शरीर में ताजगी और ठंडक बनाए रखने के लिए के लिए हम कई तरह के ड्रिंक्स बनाते हैं। इनमें से एक बेहद लोकप्रिय और स्वादिष्ट ड्रिंक है अनार शिकंजी। ये काफी हेल्दी ड्रिंक है और साथ ही इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। आंवला, नींबू, अदरक, पुदीना और नारियल पानी के साथ मिलाकर तैयार की जाने वाली ख़ास शिकंजी आपके शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ पाचन प्रक्रिया को भी दुरुस्त कर देती है। इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है, जो गर्मी के मौसम में ताजगी देता है। इसमें इस्तेमाल होने वाला नींबू और पुदीने का रस दोनों ही पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाते हैं। ये शिकंजी पेट से संबंधित समस्याओं जैसे गैस, कब्ज और अपच को दूर करने में मदद करती है। यह पेट को ठंडक और आराम प्रदान करती है। अनार में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। ये शरीर में हो रही खून की कमी को पूरा करती है।

इसे नियमित रूप से पीने पर थकान महसूस नहीं होती है।

1 कटोरी अनार के दाने

6  पुदीना पत्ता

8 -10 बर्फ के टुकड़े

Healthy fruit
Healthy fruit

1 चम्मच चाट मसाला

1 चम्मच काला नमक

1 चम्मच चीनी पाउडर

1 चम्मच सौंफ पाउडर

2 चम्मच नींबू का रस

1 ग्लास सोडा

1 चम्मच भुना हुआ दरदरा जीरा पाउडर

Anaar Shikanji Recipe
Anaar Shikanji Recipe

अनार के दाने बर्फ के पानी से धोएं।

अब इन्हें एक ग्लास में डाल कर साथ में पुदीना के पत्ते भी मिला दें।

इन्हें अच्छी तरह क्रश से करें ताकि अनार और पुदीने का जूस बन जाए।

अब ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालें और साथ में चीनी पाउडर, काला नमक, सौंफ पाउडर, जीरा पाउडर,चाट मसाला, नींबू और साथ में अपने स्वाद के अनुसार सोडा डाल कर एक बार अच्छी तरह मिक्स कर लें।

ऊपर से थोड़ी बर्फ ,अनार के दाने और पुदीना पत्ता डाल कर सजाएं और ठंडी अनार शिकंजी का मज़ा लें।

अनार शिकंजी में मौजूद नींबू, और पुदीना का मिश्रण शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ गर्मी से राहत देता है।

Improves digestion
Improves digestion

 शिकंजी में मौजूद अनार का ताज़ा रस और और नींबू पाचन क्रिया में मदद करते हैं और शरीर के मौजूद विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

नींबू और अनार में विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हमारी इम्यूनिटी की पावर बढ़ाता है और शरीर को रोगों से लड़ने में मदद करता है।

इस शिकंजी में बर्फ के रूप में पानी तो मौजूद होता ही है , लेकिन अगर आप चाहें तो अपनी पसंद के अनुसार नारियल पानी भी मिला सकते हैं, इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है और लू से भी बचा रहता है।

Stay hydrated
Stay hydrated

अपनी पसंद के अनुसार आप शिकंजी को ज्यादा मीठा खट्टा या खट्टा मीठा बराबर मात्रा में भी बना सकते हैं।

आप चाहें तो सोडा और नारियल पानी की जगह सिर्फ सादा पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। स्वाद लगभग वैसा ही रहेगा और पोषण भी बना रहेगा।

अनार के दाने साफ़ कर के ही धोएं,धो कर साफ़ करने से गन्दगी नज़र नहीं आती है और ख़राब दाने भी शिकंजी में इस्तेमाल हो जाते हैं।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...