डायबिटीज में खा सकते हैं मिल्क चॉकलेट टोस्ट, झट से ऐसे करें तैयार: Milk Chocolate Toast Recipe
Milk Chocolate Toast Recipe : मिल्क चॉकलेट टोस्ट रेसिपी घर पर काफी आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी-
Milk Chocolate Toast Recipe : डायबिटीज के मरीज अक्सर मीठा खाने के लिए तरसते हैं। वे अक्सर ऐसे जुगाड़ की तलाश में लगे रहते हैं कि उन्हें कुछ मीठा खाने को मिल जाए। अगर आप भी शुगर मरीज हैं और आपको बार-बार मीठा खाने की इच्छा होती है, तो ऐसे में आप घर पर स्वादिष्ट का मिल्क चॉकलेट रोस्ट तैयार कर लें। इस टोस्ट को घर पर बनाना बहुत ही आसान है। वहीं, इसके लिए आपको किसी अलग तरह के इंग्रीडिएंट्स की जरूरत नहीं होती है। आप अपने घर में रखी चीजों से भी इस स्वादिष्ट से चॉकलेट रोस्ट की रेसिपी तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर मिल्क चॉकलेट टोस्ट किस तरह तैयार करें?
Also read : बच्चों के लिए बनाएं यह तीन तरह की चॉकलेट आइसक्रीम
मिल्क चॉकलेट रोस्ट की रेसिपी
आवश्यक सामाग्री
दूध – 1 कप
चॉकलेट चिप्स – 1 से 2 चम्मच
चॉकलेट सिरप – 2 चम्मच
ब्रेड स्लाइस – 2 से 3

विधि
मिल्क चॉकलेट रोस्ट को बनाना काफी आसान है। यह उतना ही आसान है, जितना ब्रेड पर मक्खन लगाना है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस के ऊपर एक और ब्रेड रखी जाती है, इसके बीच में चॉकलेट सिरफ और चॉकलेट चिप्स डाला जाता है। अब इसे सैंडविच की तरह तवे पर डालें और धीरे-धीरे करके दूध डालें। जब दूध अच्छे से ब्रेड में चला जाए, तो इसे करीब 10 मिनट के लिए दोनों साइड से पकाएं। लीजिए आपका मिल्क चॉकलेट रोस्ट तैयार है। अब इसे सर्व करें।
कुछ बातों का रखें ध्यान
मिल्क चॉकलेट रोस्ट बनाने के दौरान इसके ऊपर चीनी नहीं डालें, मुख्य रूप से अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है तो ऐसी स्थिति में चीनी डालकर ब्रेड रोस्ट बनाने से आपका शुगर लेवल बढ़ सकता है।

अगर आप डायबिटीज में इस टोस्ट को खाने का सोच रहे हैं, तो कोशिश करें कि चॉकलेट में ज्यादा शुगर न हो। बिना शुगर वाला चॉकलेट टोस्ट बनाएं।
मिल्क चॉकलेट टोस्ट की रेसिपी घर पर बनाना बहुत ही आसान है। उम्मीद है कि आपको यह रेसिपी पसंद आई हो। इसी तरह की रेसिपी के लिए हमारे खाना-खजाना कटैगरी पर विजिट करें।
