घर पर वॉफल्स बनाते समय ना करें ये गलतियां: Waffles Making Mistakes
Waffles Making Mistakes

घर पर वॉफल्स बनाते समय ना करें ये गलतियां: Waffles Making Mistakes

अक्सर लोग वॉफल्स बनाते समय कुछ कॉमन मिस्टेक्स करते है, जिस वजह से वॉफल्स खराब हो जाते है। इसलिए आज हम वॉफल्स बनाते समय कौन- सी गलतियां नही करनी चाहिए। इसके बारे में बताने वाले है।

Waffles Making Mistakes: अक्सर घर में बच्चे वॉफल्स खाने की जिद्द करते है, जिस वजह से माता-पिता मार्केट से खरीदकर ला तो देते है। लेकिन ये जेब पर बहुत भारी पड़ता है और हर बार खरीदना संभव नही हो पाता है, जिस वजह से कई बार महिलाएं घर पर ही वॉफल्स बनाने का सोचती हैं, लेकिन वो बाजार जैसा नहीं बन पाता है। आमतौर पर ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि हम वॉफल्स बनाते समय छोटी- छोटी गलतियां कर देते है, जिस वजह से ये खराब बन जाता है और खाने में भी अच्छा नही लगता है। इसलिए आज हम वॉफल्स बनाते समय महिलाएं क्या- क्या गलतियां करती है। इस बारे में बताने वाले है। जिसकी मदद से आप अगली बार एकदम ठीक और स्वादिष्ट वॉफल्स बना सकेंगी। आइए जानते है स्टेप्स के बारे में।

Also read : बेकिंग करते समय इन 11 स्टेप्स का रखें ध्यान

Waffles Making Mistakes
Not greasing your waffle maker properly

अधिकतर लोग वॉफल्स बनाने के लिए वॉफल्स मेकर का प्रयोग करते है। लेकिन इसे ढ़ग से ग्रीस नही करते है। ऐसा इसलिए करते है क्योंकि वॉफल्स मेकर नॉन- स्टिक होता है, जिस वजह से इस स्टेप को छोड़ देते है। लेकिन ऐसा कभी नही करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से वॉफल्स का टेस्ट खराब हो जाता है। साथ ही आपके वॉफल्स मेकर को भी भारी नुकसान पहुंचता है। इसलिए जब भी वॉफल्स बनाए, तो वॉफल्स मेकर को ऑयल से सबसे पहले अच्छे से ग्रीस करें और उसके बाद भी वॉफल्स को इसमें डालकर पकाना शुरू करें।

Not reading the recipe carefully
Not reading the recipe carefully

पहली बार वॉफल्स बनाते समय यह गलती होना तो आम है। जब भी कोई पहली बार वॉफल्स बनाता है, तो रेसिपी को ध्यान से ना पढ़ने की वजह से काफी सारी गलतियां होती है। इससे वॉफल्स का स्वाद खराब हो जाता है। अगर कई लोग बनाने से पहले रेसिपी पढ़ भी लेते है तो जरूरी स्टेप्स को फॉलो नही करते है। जिस वजह से वॉफल्स में मार्केट जैसा टेस्ट नही आ पाता है। इसलिए अगर आप पहली बार वॉफल्स बना रहे है, तो सबसे पहले इसकी रेसिपी को ध्यान से पढ़ लें और उसके बाद हर एक स्टेप्स को फॉलो जरूर करें। ऐसा करने से आपके वॉफल्स एकदम स्वादिष्ट बनेंगे।

batter out
Leaving the batter out for a long time

ये गलती तो वॉफल्स बनाते समय सभी लोग करते है। वॉफल्स का बैटर तैयार करके रख लेते है और फिर दूसरे काम में लग जाते है। ज्यादा देर तक बाहर रखा हुआ बैटर में डला हुआ बेकिंग सोडा रिएक्ट करना बंद कर देता है। जब वॉफल्स पकाने जाते है तो वो फुले-फुले नही बनते है। जिस वजह से वॉफल्स एकदम फ्लेट हो जाते है। बैटर में बेंकिग सोडा डालने से बुलबुले उठते है, जो ज्यादा देर तक बैटर को बाहर छोड़ने के बाद नीचे बेठ जाते है। इसलिए वॉफल्स का बैटर तैयार करने के बाद उसे पकाना शुरू कर दें। अगर ज्यादा देर तक बैटर को बाहर छोड़ दिया, तो बेकिंग सोडा रिएक्ट नहीं करता है और वॉफल्स खराब हो जाता है।

Use cool ingredients
Use cool ingredients

ये गलती अक्सर लोग वॉफल्स बनाते समय करते है। जब भी वॉफल्स बनाते है, तो फ्रिज से सामग्री निकालकर सीधा बैटर बनाना शुरू कर देते है। लेकिन ऐसा नही करना चाहिए। जब भी वॉफल्स का बैटर तैयार करें, तो सबसे पहले फ्रीज से सभी सामग्रियों को निकालकर रूम टेंपरेचर पर नॉर्मल कर लें। जब सभी सामग्रियां नॉर्मल हो जाएं, तब ही बैटर में डालें। अगर पिघला हुआ मक्खन आप ठंडे दूध में डाल देते है, तो बैटर में गुठलियां बन जाती है, जिस वजह से वॉफल्स का टेस्ट खराब हो जाता है।