वीकेंड्स पर उड़द की दाल से बनाएं ये शानदार रेसिपीज़: Urad Dal Recipes

वीकेंड्स पर उड़द की दाल से बनाएं ये शानदार रेसिपीज़: Urad Daal Recipes

सर्दी के दिनों में मसालेदार स्वादिष्ट दाल खाने का मजा ही कुछ अलग होता है।

Urad Dal Recipes: हमारे घरों में बच्चों से लेकर बड़ों तक को दाल से बनी रेसिपीज काफी पसंद आती है। वीकेंड पर महिलाएं अपनी रसोई घर में नई-नई रेसिपीज़ बनाती है। आप भी कुछ नया ट्राई करना चाहती है, तो उड़द दाल से बनने से कुछ आसान और टेस्टी रेसिपी लेकर आए हैं। इसे सर्दियों के मौसम में खास बना कर खाएं। इन दिनों मसालेदार स्वादिष्ट दाल खाने का मजा ही कुछ अलग होता है। इन रेसिपीज़ को आप अपने बच्चों के लिए घर पर ही बना सकती है।

Also read : मेहमानों के लिए पालक से बनाएं ये टेस्टी रेसिपीज़

Urad Dal Recipes
Urad Dal Halwa

दो कप उड़द दाल पाउडर
एक कप घी
दो कप गुनगुना दूध
3 कप खोया
दो चम्मच गोंद
50 ग्राम किशमिश
कटा हुआ बादाम
कटा हुआ काजू
कटा हुआ पिस्ता
दो चम्मच सौंठ
दो चम्मच इलायची पाउडर
एक चम्मच दालचीनी पाउडर
एक चम्मच लौंग पाउडर
चीनी
पानी

घर में उड़द दाल का हलवा बनाने के लिए घी में गोंद को अच्छी तरह से भून कर दरदरा कर ले। एक बर्तन में उड़द दाल पाउडर डालें और उसमें थोड़ी-थोड़ी मात्रा में गुनगुना दूध और घी डालकर गूंध लें। फिर तीन घंटे के लिए ढक कर रख दें। तीन घंटे बाद इस मिश्रण को हथेलियों के बीच में रखकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब पैन में एक कप पानी गर्म करें और उसमें चीनी डालकर एक मोटी चाशनी तैयार करें। फिर एक पैन में उड़द दाल वाले मिश्रण को डालें और मीडियम फ्लेम पर पकाएं। इसमें खोया डालें और मिलाकर पकाएं।

घी डालते हुए थोड़ी देर तक भूनें। भुने हुए मेवों को पैन में डालकर मिलाएं। इसमें गोंद डालकर मिलाएं। इसमें सभी मसालों को डालकर पकाएं। इसका रंग सुनहरा होने लगे, तब इस मिश्रण में चाशनी मिलाएं। अब एक थाली में इस मिश्रण को डालकर अच्छी तरह से फैला दें और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। आप चाहें तो इसमें बादाम-पिस्ता डालकर सजा सकती है। अब आपका हलवा खाने के लिए तैयार हैं।

Urad Dal Pakodi And Kadhi
Urad Dal Pakodi And Kadhi

दो कप उड़द दाल
एक कप मूंग दाल
दो हरी मिर्च
अदरक
एक चुटकी हींग
कटा हुआ हरा धनिया
तेल
दो कप दही
एक चम्मच बेसन
कटा हुआ लहसुन
एक चम्मच ज़ीरा
एक चम्मच हल्दी पाउडर
5 करीपत्ता
दो सूखी लाल मिर्च

उड़द दाल के पकौड़े और कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले आप पकौड़ों के लिए बैटर बना लें। इसकेे लिए मिक्सर में ओवर नाईट सोक की हुई दाल, दो हरी मिर्च और अदरक डालकर अच्छी तरह से पीस लें। फिर इस बैटर को बाउल में निकाल लें और मिश्रण में नमक, हींग और हरा धनिया डालकर हाथ से अच्छी तरह से एक ही डायरेक्शन में फेट लें। जिससे बैटर फुल जाएं। बैटर बन जाने के बाद इससे पकौड़े बना ले। एक पैन में तेल गर्म होने के लिए रख दें और जब तेल गर्म हो जाएं । तब पकौड़े बनाने के लिए चम्मच की मदद से बैटर को तेल में डालें और दोनों तरफ से डीप फ्राई करें।

फिर पकौड़ों को दोनों तरफ से फ्राई करने के बाद इन्हें प्लेट में निकाल ले और बाकी के पकौड़े भी इसी तरह से फ्राई कर लें। आपकी कढ़ी के लिए पकौड़े तो बनकर तैयार हैं। अब कढ़ी बना लें। इसके लिए मिक्सी जार लेकर इसमें दही, बेसन और हल्दी पाउडर को डालकर ग्राइंड कर ले। उसके बाद इसमें आधा कप पानी डालकर फिर से ग्राइंड करके रख लें। एक पैन में दो चम्मच तेल गर्म होने के लिए रख दें। तेल गर्म होने पर फ्लेम को धीमा करके इसमें आधा चम्मच जीरा, सरसों, लहसुन, हरी मिर्च, दो सूखी लाल मिर्च और हींग डालने बाद करीपत्ता डालकर मिक्स करें। उसके बाद इसमें बेसन, दही और हल्दी का जो घोल बनाया हैं उस घोल को डाले। दो कप पानी डालकर कढ़ी को मीडियम फ्लेम पर पकाते रहें। जब कढ़ी में से उबाल आने लगे, तब इसमें पकौड़े डाल दे और जीरा का छौंका लगा दें। कढ़ी वाला पकौड़ा तैयार है।

Urad Dal Papad
Urad Dal Papad

दो कप पीला मूंग की दाल
दो कप सफेद उड़द की दाल
काली मिर्च
नमक
एक चम्मच सोडा
एक चम्मच पापड़ खार
एक चम्मच हींग
तेल
पानी

उड़द दाल का पापड़ बनाने के लिए गेहूं और दाल को एक साथ पीस लें। फिर काली मिर्च को पिसकर पाउडर बना लें और दाल वाले आटे में मिलाएं। एक चम्मच सोडा डालें सब कुछ अच्छी तरह से मिलाएं और एक तरफ रख दें। अब गैस पर बर्तन गर्म होने के लिए रख दें और उसमें एक कप पानी में हींग, नमक और पापड़ खार के साथ उबालें। चारों मिश्रण के साथ आटा गूंधने के लिए इस पानी का उपयोग करें। और तेल भी डालें। नरम आटा गूंध लें। एक बार तेल से चिकना करें और इसे समान भागों में बांट लें। थोड़ी देर के लिए इसे सेट होने के लिए छोड़ दें। फिर सतह पर आटा छिड़क दें और पतली रोटियां बनाने के लिए प्रत्येक आटा बॉल को रोल करें।

इसके बाद एक कपड़े पर पापड़ को कुछ घंटों के लिए घर के अंदर सूखने के लिए छोड़ दें और फिर उन्हें 2-3 दिनों के लिए धूप में सूखने के लिए छोड़ दें। जब भी पापड़ खाने का मन करें, उन्हें तेल या फिर तवे पर अच्छी तरह से सेंक ले और आपका उड़द दाल वाला पापड़ बिल्कुल तैयार है।

दो कप चावल
दो कप उड़द की दाल
एक कप मटर
कटा हुआ गोभी
कटा हुआ आलू
कटा हुआ टमाटर और हरी मिर्च
एक चम्मच हल्दी पाउडर
हींग
एक चम्मच जीरा
नमक
दो चम्मच घी
एक चम्मच गरम मसाला पाउडर

घर में शनिवार के दिन उड़द दाल की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले चावल और उड़द दाल को अच्छी तरह से साफ करके धो लें और कुछ देर के लिए पानी में ऐसे ही रख दें। फिर गैस पर प्रेशर कुकर गर्म होने के लिए रख दें और उसमें घी डाल दें। घी गरम हो जाए, तो गरम होते ही जीरे का तड़का लगाएं। फिर हरी मिर्च, हल्दी और हींग डालकर एक मिनट तक पकाएं। इसमें मटर, आलू, गोभी और कटा हुआ टमाटर डालकर अच्छे से फ्राई करें। इसमें दाल और चावल डालकर मिक्स करें।

अब इसमें तीन कप पानी, गरम मसाला और नमक डालकर ढक्कन को बंद कर दें। कुकर में तीन सीटी लगने दें। जब कुकर का प्रेशर खत्म हो जाए, तो ढक्कन खोल दें। आप चाहे तो खिचड़ी का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें जीरे और घी का छौंका लगा सकती है। यकीनन इससे खाने का स्वाद बढ़ जाएगा।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...