राखी पर इस बार भाईयों के लिए बनाएं स्वादिष्ट चॉकलेट की रबड़ी: Chocolate Rabri Recipe for Rakshabandhan 2024
Chocolate Rabri Recipe for Rakshabandhan 2024

राखी पर इस बार भाईयों के लिए बनाएं स्वादिष्ट चॉकलेट की रबड़ी Chocolate Rabri Recipe for Rakshabandhan 2024

चॉकलेट की मदद से आप चॉकलेट की रबड़ी बना सकते है। इस बार रक्षाबंधन पर इसे जरूर बनाएं।

Chocolate Rabri Recipe for Rakshabandhan 2024: रक्षाबंधन के त्यौहार में राखी से लेकर मिठाई तक भी काफी ज्याद धूम रहती है। बहनें पर अपने भाई के लिए तरह- तरह की राखी खरीदती है। साथ ही रक्षाबंधन पर राखी बांधने के बाद बहने भाईयों का मुंह भी मीठा करवाती है। अब ऐसे में कई लोग मिठाई खाना पसंद करते है। लेकिन कई लोगों को मीठा खाना कुछ खास पसंद नही होता है। ऐसे में कई लोग चॉकलेट से भी भाईयों का मुंह मीठा करवा देते है। लेकिन अगर ऐसा हो जाएं, चॉकलेट की एक स्वादिष्ट रेसिपी हों, जो भाईयों को पसंद आ जाएं। फिर तो बात ही अलग है। इसलिए आज हम चॉकलेट की एक ऐसी रेसिपी लेकर आए है, जिसे एक बार खाएंगे और बार- बार मांगेंगे। जी, हां चॉकलेट रबड़ी की रेसिपी आज हम बताने वाले है। इसे आप घर पर बहुत ही आसानी से बनाकर तैयार कर सकते है, तो देर किस बात की चलिए जानते है रेसिपी के बारे में।

Also read: एक नहीं, इन चार तरीकों से बनाए जा सकते हैं साबूदाना वड़ा: Sabudana Vada Recipe

Chocolate Rabri Recipe for Rakshabandhan 2024
Chocolate Rabri Recipe Ingredients

सामग्री

  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  • 2 कप चीनी
  • 2 चम्मच कोको पाउडर
  • 1 कप कटे हुए काजू
  • 1 कप डार्क चॉकलेट
  • 1 कप क्रीम
  • 1 कप कटे हुए बादाम

बनाने का तरीका

  • चॉकलेट रबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक पैन में 1 लीटर फुल क्रीम दूध डालकर उबलने के लिए रख दें।
  • अब दूध को मध्यम आंच पर चलाते हुए उबाल लें। ध्यान रहें बीच- बीच में दूध में चम्मच चलाते रहें वरना दूध नीचे से जल जाएंगा।
  • अब दूसरे पैन पानी गर्म कर लें। फिर एक बाउल में चॉकलेट को तोड़ लें।
  • फिर इस बाउल को गर्म पानी रख दें। जब चॉकलेट अच्छे से पिघल जाएं, तो उबल रहे दूध में इस चॉकलेट को डाल दें।
  • कुछ देर के बाद इसमें कोको पाउडर और चीनी डालकर अच्छे से मिला लें।
  • जब दूध गाढ़ा होने लग जाएं, तो इसमें कटे हुए काजू और बादाम डालकर मिला लें।
  • 10 मिनट के बाद इसमें 1 कप क्रीम डालकर डाल दें और मिला लें।
  • अब जब तक रबड़ी गाढ़ी और मलाईदार ना हो जाएं, तब तक मध्यम आंच पर मिश्रण को पकाते रहें।
  • जब मिश्रण गाढ़ा हो जाएं, तो गैस को बंद कर दें। अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
  • जब ठंडा हो जाएं, तो इसे 2 घंटे के लिए फ्रीज में ठंडा होने के लिए रख दें।
  • फ्रीज से निकालकर चॉकलेट रबड़ी को सर्विंग बाउल में चॉकलेट और कटे हुए ड्राईफ्रूट्स के साथ गार्निंश करके सर्व करें।