निधि मिश्रा
1 कप मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, कॉफी पाउडर, दूध, चीनी, अंडा, वेनिला एसेंस, तेल, बेकिंग सोडा और गर्म पानी।
सामग्री
इंस्टेंट चॉकलेट केक बनाने के लिए सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहहिट कर लें।
स्टेप- 1
अब एक बाउल में मैदा, कोको पाउडर, चीनी, बेकिंग सोडा, कॉफी पाउडर और बेकिंग पाउडर डालकर मिलाएं।
स्टेप- 2
अब एक बाउल में 1\2 कप तेल और 1\2 आधा कप गर्म पानी मिला लें। ठंडा होने के बाद इसमें दूध और वेनिला एसेंस मिला लें।
स्टेप- 3
इसके बाद अंडा फेंटकर इस मिश्रण में मिला दें। अब मैदे का मिश्रण भी इसमें डालते हुए चम्मच से चलाते रहें, जिससे की गांठ ना पड़ें।
स्टेप- 4
अब एक बेकिंग ट्रे लें। फिर इसे तेल की मदद से ग्रीस कर लें। इसके बाद केक के बैटर को इसमें अच्छे से डालकर सेंट कर लें।
स्टेप- 5
इसके बाद बेकिंग ट्रे को 35 से 40 मिनट के लिए 180 डिग्री सेल्सियस पर बेक कर लें। पका है की नही चेक करने के लिए स्टिक डालकर देंख लें।
स्टेप- 6
तैयार है मदर्स डे के लिए इंस्टेंट चॉकलेट केक। केक को चॉकलेट सिरप डालकर अच्छे से गार्निंश करें।
स्टेप- 7
निधि मिश्रा