सर्दियों का सुपरफूड है साउथ इंडियन स्टाइल गार्लिक रसम, रेसिपी है बेहद आसान
भुना हुआ लहसुन काफी हद तक गल जाता है और इसी से रसम में बढ़िया स्वाद आता है, रसम के लिए लहसुन को पीसें नहीं
Garlic Rasam Recipe: लहसुन रसम दक्षिण भारतीय व्यंजन है जो न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। रसम इमली, मसालों और ताजे हर्ब्स से तैयार किया जाता है। लहसुन रसम में कई पोषक तत्व होते हैं, जैसे विटामिन C, विटामिन B6, आयरन, मैंगनीज आदि। यह शरीर को कई प्रकार से फायदा पहुंचाता है। लहसुन में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की चमक को बढ़ाते हैं। यह बालों के लिए भी काफी लाभदायक है,
क्योंकि लहसुन में मौजूद सल्फर बालों को मजबूत और चमकदार बनता हैं।
Also read: ये स्वाद है कुछ खास
Garlic Rasam Recipe-रसम के फायदे

पाचन
लहसुन रसम पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और भोजन को पचाने में सहायक होता है।
खून की सफाई
लहसुन रसम खून को साफ़ करने का काम करता है। इसमें मौजूद एलिसिन नामक तत्व खून को साफ़ करता है और शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
दिल के लिए फायदेमंद
लहसुन रसम का नियमित सेवन दिल के लिए भी फायदेमंद है। ये ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है।
तनाव और चिंता से राहत
रसम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और आयुर्वेदिक गुण मानसिक तनाव और चिंता को कम करने में काफी मददगार साबित होते हैं।
मसाले के लिए सामग्री
1 छोटा चम्मच जीरा
आधा बड़ा चम्मच चना दाल
आधा बड़ा चम्मच धनिया बीज
2 सूखी कश्मीरी लाल मिर्च

आधा चम्मच नारियल तेल या कोई रिफाइंड तेल
तड़के के लिए सामग्री
1 बड़ा चम्मच देसी घी
नमक स्वाद अनुसार
2 चम्मच नारियल का तेल
30 लहसुन की कलियाँ
2 सूखी लाल मिर्च
आधा छोटा चम्मच सरसों के बीज
4 छोटे चम्मच इमली का गूदा 3 कप पानी में भिगोया हुआ
मसाला बनाने की विधि
एक भारी तले वाले पैन में माध्यम आंच में तेल गरम करें,
तेल अच्छी तरह गरम होने दें और उसके बाद ,मसाले वाली सारी सामग्री एक साथ डाल दें।
अब आंच माध्यम से धीमी कर दें और इसे करीब 7 से 8 मिनट तक चमचे से चलते हुए अच्छी तरह भूनें।अब इस भुने हुए मसाले को पैन से हटा कर एक थाली में निकाल लें और ठंडा होने का इन्तजार करें।
ठंडा होने के बाद इस मसाले को मिक्सी में बारीक पाउडर बनाकर पीस लें।
रसम की विधि
गहरे तले वाले पैन में तेल गरम करें।
गरम तेल में लहसुन डाल कर आंच माध्यम कर जके सुनहरा होने तक भूनते रहें।
लहसुन सुनहरा हों जाए इसके बाद इसे पैन से निकाल कर अलग रख दें।
अब उसी पैन में भिगोई हुई इमली छान कर अच्छी तरह निकाल लें, उसमे नमक डालें और 8-10 मिनट तक माध्यम आंच पर इसे पकाएं।
इमली के पके हुए पानी में भुना हुआ लहसुन (भुना हुआ लहसुन काफी हद तक गल जाता है और इसी से रसम में बढ़िया स्वाद आता है, रसम के लिए लहसुन को पीसें नहीं) मिला दें और साथ में तैयार मसाला भी मिलाएं।
अब इस मिश्रण को लगभग 10 मिनट तक पकने दें।
तड़का लगाएं
एक छोटे से पैन में घी डाल कर गरम करें।
गरम घी में सरसों के दाने डाल कर चटकने दें।

तुरंत लाल मिर्च डालें और जरा सा ही भूनें।
उधर दूसरी गैस पर पक रहे रसम में ये तड़का डाल कर मिलाएं और फिर से इसे धीमी आंच पर २ मिनट तक पकने दें।
तैयार है आपका गार्लिक रसम, गरमा गरम परोसें और सर्दियों में खाने का स्वाद बढ़ाएं।
