आपको खाने का स्वाद बढ़ा देंगी ये 5 साउथ इंडियन चटनियां, जानें रेसिपी: South Indian Chuntey Recipes
South Indian Chuntey Recipes

आपको खाने का स्वाद बढ़ा देंगे ये 5 साउथ इंडियन चटनियां, जानें रेसिपी: South Indian Chuntey Recipes

अगर आप वहीं धनिया, पुदीना और टमाटर, लहसुन की चटनी खाकर बोर हो गए है, तो आप यहां पर दी गई साउथ इंडियन चटनी की रेसिपी को ट्राई कर सकते है।

South Indian Chutney Recipes: अक्सर आपने इडली या डोसा के साथ चटनी खाई होंगी। लेकिन ये चटनी चटपटी और तीखी होती है, जो किसी भी व्यंजन का स्वाद दोगुना कर देती है। अमूमन हर भारतीय घरों में चटनी और अचार हर खाने के साथ परोसा जाता है। अब रोजाना धनिया और पुदीने की चटनी खाकर बोर हो जाते है। इस कारण कई लोगों को खाने के मन भी नही करता है। अब बाजार में साउथ इंडियन डिश के साथ मिलने वाली चटनी अक्सर सभी को पसंद आती है। लेकिन इसे बनाने का तरीका पता नही होता है। इसलिए आज हम आपके लिए 5 साउड इंडियन रेसिपी लेकर आए है, जो आपको बोरिंग से बोरिंग खाने में स्वाद को बढ़ा देंगी, तो चलिए जानते है, चटनी की रेसिपी के बारे में।

Also read : इन 4 तरीकों से घर पर बनाएं टमाटर की चटनी: Tomato Chutney Recipe

South Indian Chutney Recipes
South Indian Chutney-Coconut Chutney

सामग्री

  • 2 कप ताज़ा ग्रेट किया हुआ नारियल
  • 1कप भुनी हुई मूंगफली
  • आधा कप रोस्टेड चना दाल
  • 1 प्याज (दो भागों में कटा हुआ)
  • 4 हरी मिर्च
  • 1 चम्मच इमली का पल्प
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 कप गर्म पानी
  • 1 चम्मच राई
  • 1 डठंल करी पत्ता
  • 2 सूखी लाल मिर्च

विधि

  • नारियल की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले मूंगफली और चना दाल को पैन में अच्छे से रोस्ट कर लें।
  • फिर एक ताजा नारियल लेकर ग्रेट कर लें। अब एक मिक्सर में ग्रेट किया हुआ नारियल, रोस्टेड चना दाल और मूंगफली डाल दें।
  • इसके बाद इसमें हरी मिर्च, प्याज और इमली पल्प डालकर मिक्सर में इन सभी चीजों को पीस लें। अगर चटनी ज्यादा गाढ़ी हो जाए, तो इसमें थोड़ा से गर्म पानी मिला लें।
  • अब एक पैन में तेल गर्म करें। फिर तेल गर्म होने के बाद इसमें सूखी लाल मिर्च, राई और करी पत्ता डालकर चटकने दें। इसके बाद इसमें पीसी हुई चटनी को मिला लें।
  • तैयार है आपकी साउथ इंडियन नारिय की चटनी। आप इसे अपने खाने के साथ खा सकते है।
South Indian Red Chutney
South Indian Red Chutney

सामग्री

  • आधा कप चना दाला
  • 2 चम्मच उड़द दाल
  • 1 प्याजा (दो भागों में कटा हुआ)
  • 3-4 लहसुन की कलियां
  • 1 बारीक कटा हुआ टमाटर
  • 2 चम्मच तेल
  • 1 चम्मच राई
  • 1 डठंल करी पत्ता
  • 4 सूखी लाल मिर्च
  • 2 चम्मच इमली का पल्प
  • नमक स्वादानुसार

विधि

  • लाल चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन गर्म करें।
  • अब इसमें 2 चम्मच चना दाल और 2 चम्मच उड़द दाल डालकर अच्छे से भून लें।
  • थोड़ी देर के बाद इसमें सूखी लाल मिर्च, प्याज, लहसुन और टमाटर डालकर अच्छे से भून लें।
  • अब इस मिश्रण को ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसमें नमक, इमली का पल्प और थोड़ा पानी मिलाकर मिक्सर में अच्छे से पीस लें।
  • अब एक पैन में तेल गर्म करें। फिर इसमें राई, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर अच्छे चटका लें।
  • इसके बाद मिक्सी में पीसी हुई चटनी को इस तड़के में डालकर मिला लें। तैयार है आपकी साउथ इंडियन लाल चटनी।
  • आप इसे लंच या डिनर में खाने के साथ सर्व करें।
Peanut Chutney
Peanut Chutney

सामग्री

  • 3 कप रोस्टेड मूंगफली
  • 2 चम्मच उड़द दाल
  • 2 चम्मच चना दाल
  • 3- 4 लहसुन की कलियां
  • 4 हरी मिर्च
  • 1 चम्मच राई
  • 1 डठंल करी पत्ता
  • 1 सूखी लाल मिर्च
  • नमक स्वादनुसार
  • आधा कप पानी

विधि

  • मूंगफली चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में मूंगफली को अच्छे से रोस्ट कर लें। फिर सारे मूंगफली के छिलक उतार लें।
  • अब एक पैन गर्म करें। फिर इसमें तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाएं, तो इसमें चना दाल और उड़दा दाल डालकर अच्छे फ्राई कर लें।
  • कुछ देर के बाद इसमें हरी मिर्च और लहसुन को डालकर भी भून लें। फिर इन सामग्रियों को ठंडा कर लें।
  • अब मिक्सर में इन सभी चीजों को डाल दें। ऊपर से नमक, भूनी हुई मूंगफली और हल्का पानी डालकर मिक्सर में चटनी को पीस लें।
  • अब एक पैन में तेल गर्म करें। फिर इसमें राई और करी पत्ता डालकर चटका लें। अब इस तड़के को पीसी हुई चटनी में लगा दें।
  • तैयार है आपकी स्वादिष्ट मूंगफली की चटनी।
Tomato Onion Chutney
Tomato Onion Chutney

सामग्री

  • 4 चम्मच तेल
  • 1 कटा हुआ प्याज
  • 1 इंच घिसा हुआ अदरक
  • 4 सूखी लाल मिर्च
  • 1 बारीक कटा हुआ टमाटर
  • 1 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 कप ग्रेट किया हुआ नारियल
  • चुटकीभर हींग
  • नमक स्वादनुसार
  • 1 चम्मच इमली के पल्प

विधि

  • टमाटर प्याज की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले पैन तेल गर्म करें फिर इसमें हींग डालकर चटका लें।
  • अब इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और ग्रेट किया हुआ नारियल डालकर भून लें।
  • अब इन सामग्रियों को ठंडा कर लें। फिर मिक्सर में सभी चीजों को डाल दें। ऊपर से नमक, इमली का पल्प, हल्दी पाउडर और थोड़ा पानी डालकर चटनी को पीस लें।
  • इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें। अब इसमें राई, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर अच्छे से चटका लें।
  • अब पीसी हुई चटनी में ये तड़का लगाएं। तैयार है टमाटर प्याज की तीखी चटनी।
Chana Dal Chuntey
Chana Dal Chuntey

सामग्री

  • 1 कप चना दाल
  • 1 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
  • 4 साबुत सूखी लाल मिर्च
  • 1 चम्मच इमली का पल्प
  • नमक स्वादानुसार
  • आधा कटोरी बारीक कटी हुई धनिया पत्ती

तड़का लगाने के लिए सामग्री

  • 4 चम्मच तेल
  • 1 चम्मच राई
  • 1 चम्मच उड़द दाल
  • 1 डंठल करी पत्ते
  • चुटकीभर हींग

विधि

  • चना दाल की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन गर्म करें।
  • फिर इसमें 1 कप चना दाल डालकर अच्छे से रोस्ट कर लें।
  • अब इसी पैन में कद्दूकस किया हुआ नारियल को भी रोस्ट कर लें।
  • नारियल रोस्ट करने के बाद सूखी लाल मिर्च को रोस्ट करके निकाल लें।
  • अब मिक्सल में रोस्ट किया हुआ नारिल, चना दाल और सूखी लाल मिर्च साथ ही करी पत्ता डालकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • तड़के के लिए एक पैन में तेल गर्म कर लें। फिर इसमें राई और हींग डाल दें। जब ये अच्छे से चटक जाएं, तो इसमें करी पत्ता डाल दें।
  • कुछ देर के बाद पीसी हुई चटनी को इस पैन में डाल दें और तड़के के साथ अच्छे से मिक्स करके पका लें।
  • तैयार है आपकी साउथ इंडियन स्टाइल चना दाल चटनी। इस स्वादिष्ट चटनी को पूरी , पराठा या रोटी के साथ सर्व करें।