निक्की मिश्रा
गोभी की सब्जी बनाने के दौरान अक्सर हम इसके ठंडल को कचरे के डिब्बे में फेंक देते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस डंठल से आप इससे स्वादिष्ट सी चटनी तैयार कर सकते हैं।
इसे बनाने के लिए सबसे पहले फूलगोभी के डंठल का ऊपरी हिस्सा छील लें।
इसके बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर, इसे मिक्सर ग्राइंडर में डालें।
अब इसमें हरा धनियां, लहसुन की कलियां, हरी मिर्च डालकर अच्छे से ग्राइंड कर लें।
जब सभी चीजें बारीक से पीस जाए, तो इसमें नींबू का रस और थोड़ा सा नमक मिक्स करें।
लीजिए गोभी के डंठल से स्वादिष्ट चटनी तैयार है। इसे आप अपनी खाने के थाली में एड करें।
निक्की मिश्रा