लोहड़ी में गेस्ट को बनाकर खिलाएं मक्के की रोटी और सरसों का साग, जानिए ये रेसिपी: Lohri Recipe
आप भी चाहें तो इस बार अपने मेहमानों के लिए सरसों का साग और मक्के की रोटी वाली रेसिपी अपने घर पर ही बना सकती हैं।
Lohri Special Recipe: लोहड़ी का त्यौहार मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। हर साल 13 जनवरी को देश के हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में इस पर्व को धूमधाम से मनाने की परंपरा है। हालांकि, अब कई अन्य राज्य भी इस फेस्टिवल को धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। महिलाएं इस दिन अपने घर में कई तरह के पकवान बनाती हैं, जिसमें सरसों का साग और मक्के की रोटी का नाम सबसे ऊपर आता है। आप भी चाहें तो इस बार अपने मेहमानों के लिए यह रेसिपी अपने घर पर ही बना सकती हैं।
Also read: इस मकर संक्रांति अपने घर में इस तरीके से बनाएं खिचड़ी
सरसों का साग बनाने के लिए सामग्री

सरसों का साग
एक चुटकी नमक
एक कप मक्की का आटा
चार कटी हुई हरी मिर्च
कटा हुआ अदरक
एक चम्मच लहसुन पेस्ट
250 ग्राम पालक का साग
250 ग्राम बथुआ का साग
दो कप पानी
दो प्याज
घी
एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
एक चम्मच गरम मसाला पाउडर
एक चम्मच धनिया पाउडर
मक्की की रोटी बनाने के लिए सामग्री
दो कप मक्की का आटा
पानी
घी
सरसों का साग बनाने की पूरी विधि

लोहड़ी पर सरसों का साग बनाने के लिए सबसे पहले साग के डंठल को पत्तियों से अलग कर दें और अच्छी तरह से पानी से साफ कर दें। अब साग को बारीक काट लें। इसके बाद मिक्सी में टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को अच्छे से बारीक पीस लें और गैस पर प्रेशर कुकर चढ़ा कर उसमें सरसों का साग और एक कप पानी मिलाकर कूकर में सिटी आने तक पकाएं। सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें और थोड़ी देर बाद जब कूकर का प्रेशर खत्म हो जाए, तो इसे खोल लें। अब कढ़ाही को गैस पर रखकर इसमें तेल गर्म करें। फिर इसमें जीरा डालकर तड़का लगाएं। इसके बाद हल्दी, धनिया पाउडर और हींग डालकर चमचे से चलाते हुए भूनें।
फिर अब इसमें एक चम्मच मक्के का आटा डालें और चलाते हुए भूनें। इसमें टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट मिलाएं। आपको इसे तब तक भूनना है, जब तक मसाला और तेल अलग न दिखाई देने लगे। थोड़ी देर बाद प्रेशर कुकर में रखी सारी सब्जियों को चमचे से मसल लें। जब मसाला भुन जाए तो इसमें ये सब्जियां मिला लें। ऊपर से लाल मिर्च पाउडर और नमक भी मिला लें। अब इसमें एक कप पानी और धनिया डालकर मिलाते हुए साग को कम आंच पर पका लें।
मक्के की रोटी बनाने का तरीका
सरसों के साग के बाद मक्के की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मक्के और गेहूं के आटे को अच्छी तरह से छान ले और स्वादनुसार नमक मिला लें। इसके बाद आप पानी डालकर एक नरम आटा गूंथ लें। इसके बाद 30 मिनट तक गीले कपड़े से ढक कर रख दें। अब इससे बराबर आकार की लोइयां बनाएं। अब हर लोई को हाथ से फैलाते हुए रोटी का आकार दें। रोटी बना कर तवे पर सेंके। आप चाहें तो मक्के की रोटी को घी से भी सेक सकती हैं। इससे खाने का स्वाद बढ़ जाएगा।
